PlayBreaking News

जम्मू-कश्मीर : पाकिस्तान ने LOC पर किया सीजफायर का उल्लंघन, अरनिया सेक्टर में की फायरिंग; BSF के दो जवान घायल

Follow on Google News
जम्मू-कश्मीर : पाकिस्तान ने LOC पर किया सीजफायर का उल्लंघन, अरनिया सेक्टर में की फायरिंग; BSF के दो जवान घायल
श्रीनगर। भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर पाक रेंजर्स की तरफ से फायरिंग की गई। अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर जम्मू जिले के अरनिया सेक्टर में विक्रम पोस्ट पर की गई फायरिंग में BSF (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) के दो जवान घायल हो गए। दोनों को जम्मू मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया है। दोनों देशों के बीच 2021 में हुए शांति समझौते के बाद सीजफायर उल्लंघन की यह पहली घटना है।

लाइट ठीक कर रहे थे जवान, तभी हुई फायरिंग

सेना के अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना अंतर्राष्ट्रीय सीमा के विक्रम बीओपी के पास हुई। BSF के दो जवान बिजली के खंभे पर चढ़कर लाइट ठीक कर रहे थे, तभी पाकिस्तानी रेंजर्स के स्नाइपर्स ने फायरिंग शुरू कर दी। यह सीमा से करीब 60 मीटर और सीमा चौकी विक्रम से करीब 1500 मीटर की दूरी पर है। घटना के बाद भारतीय जवानों ने जवाबी कार्रवाई की, उन्होंने इकबाल और खन्नौर की ओर पाकिस्तानी पोस्ट पर फायरिंग की। घायल जवानों में 44 साल के आलोक साहा पुत्र अनुकूल साहा और 35 साल के सुरजीत विश्वास शामिल हैं।

भारत-पाक के बीच 2021 में युद्धविराम का समझौता हुआ

भारत और पाकिस्तान ने 25 फरवरी, 2021 को युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। दोनों देशों ने घोषणा की कि वे जम्मू-कश्मीर और अन्य क्षेत्रों में नियंत्रण रेखा (LOC) पर युद्धविराम पर सभी समझौतों का सख्ती से पालन करेंगे। 2020 में लगभग 5,000 युद्धविराम उल्लंघन या सीमा पार से गोलीबारी की घटनाएं हुईं। जिसकी वजह से कई मौतें हुईं। इस साल फरवरी में दोनों देशों द्वारा संघर्ष विराम की घोषणा तीसरे वर्ष में प्रवेश कर गई थी। भारत और पाकिस्तान ने शुरुआत में 2003 में युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, लेकिन पाक ने अक्सर समझौते का उल्लंघन किया। 2020 में 5,000 से अधिक उल्लंघन दर्ज किए गए- जो एक वर्ष में सबसे अधिक हैं। 2021 में युद्धविराम की घोषणा से पहले, पाकिस्तान ने एलओसी और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी की थी। अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts