व्यापार जगत

अब OYO में छंटनी का दौर, 3,700 में से 600 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जाएगा

नई दिल्ली। आईपीओ लाने की तैयारी में जुटी हॉस्पिटैलिटी चेन  OYO अपने कर्मचारियों की छंटनी करने वाली है। कंपनी ने कहा कि वह टेक्नोलॉजी और कॉरपोरेट क्षेत्र में 600 नौकरियों की कटौती करेगी। इस तरह कंपनी अपने 3,700 कर्मचारियों में करीब 10 प्रतिशत लोगों को कम करेगी।

ऑर्गेनाइजेशनल स्ट्रक्चर में बदलाव का कदम

कंपनी रिलेशन मैनेजमेंट टीम में करीब 250 लोगों की भर्ती भी करेगी। ओयो ने कहा कि यह कदम उसके ऑर्गेनाइजेशनल स्ट्रक्चर में व्यापक बदलावों को लागू करने का हिस्सा है। कंपनी अपने प्रोडक्ट और इंजीनियरिंग, कॉरपोरेट मुख्यालय और ओयो ‘वैकेशन होम्स’ की टीम का आकार घटा रही है। इसके अलावा संबंध प्रबंधन और कारोबार विकास के क्षेत्र में भर्ती की जा रही है।

इंजीनियरिंग और प्रोडक्ट टीम का विलय होगा

कंपनी ने बताया कि बेहतर और सुचारु कामकाज के लिए प्रोडक्ट और इंजीनियरिंग टीमों का विलय किया जा रहा है। बेहतर कन्ज्यूमर और पार्टनर सर्विस के लिए रिलेशनशिप मैनेजमेंट टीम में 250 मेंबर्स को जोड़ा जाएगा। इससे कंपनी के मंच पर होटलों की संख्या बढ़ाने में मदद मिलेगी। ओयो के संस्थापक और समूह सीईओ रितेश अग्रवाल ने कहा- हम यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे कि जिन लोगों को हम जाने दे रहे हैं, उनमें से अधिकांश को अच्छी जगह काम मिल जाए। इन कर्मचारियों का समर्थन करने के लिए ओयो टीम का प्रत्येक सदस्य और खुद मैं सक्रिय रूप से काम करूंगा।

Twitter और मेटा में हो चुकी है छंटनी

एलन मस्क के हाथ में आने के बाद माइक्रो ब्लाॅगिंग साइट Twitter बड़े पैमाने पर छंटनी कर चुकी है। कंपनी ने एक झटके में आधे से अधिक कर्मचारियों को हटा दिया था। इसमें भारतीय कर्मचारी भी बड़ी संख्या में प्रभावित हुए थे। इसके बाद फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा (Meta) में भी छंटनी हुई। 10 नवंबर 2022 को मेटा ने अपने 11,000 कर्मचारियों (13 फीसदी) को नौकरी से निकाल दिया था।

CM शिवराज निरीक्षण करने डिंडौरी पहुंचे, जल संसाधन के इंजीनियर, SDO समेत तीन को किया सस्पेंड; बच्चों से पूछा स्कूल रोज लगता है?

संबंधित खबरें...

Back to top button