ताजा खबरराष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा : खड़े ट्रक में जा घुसी पिकअप, 4 बच्चों समेत 9 लोगों की मौत; कई घायल

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में रविवार देर रात एक सड़क हादसा हो गया। यहां एक पिकअप सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में 9 लोगों की मौके पर मौत हो गई है, इनमें 5 महिलाएं और 4 बच्चों में 2 जुड़वा बहनें शामिल हैं। वहीं 23 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में 4 की हालत गंभीर है, जिन्हें रायपुर एम्स रेफर किया गया है। हादसा बेमेतरा थाना क्षेत्र के कठिया गांव में हुआ। वहीं सीएम साय ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतक परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, हादसा बेमेतरा थाना क्षेत्र के ग्राम कठिया पेट्रोल पंप के पास हुआ। करीब 35 से ज्यादा लोग पिकअप में सवार होकर सिमगा के पास ग्राम तिरैया में छठी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। सभी लोग परिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर अपने गांव पथर्रा लौट रहे थे। तभी रात करीब 2.30 बजे सामने से आ रहे वाहन की लाइट के कारण पिकअप चालक को सड़क पर खड़ा ट्रक नजर नहीं आया और हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि, मौके पर ही कुछ लोगों की मौत हो गई।

सीएम साय ने जताया दुख

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि, बेमेतरा-सिमगा सीमा क्षेत्र के पास कठिया गांव में हुई सड़क दुर्घटना में बेमेतरा के पथर्रा गांव के 8 लोगों के निधन एवं 20 लोगों के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है। घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश ज़िला प्रशासन को दिए गए है। मृतको के परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

मृतकों के नाम

  1. भूरी निषाद महिला 50 वर्ष
  2. नीरा साहू महिला 55 वर्ष
  3. गीता साहू महिला 60 वर्ष
  4. अघनिया बाई 62 वर्ष
  5. मधु साहू पिता दिलीप साहू बालिका 5 वर्ष
  6. खुशबू साहू पति दिलीप साहू महिला 39 वर्ष
  7. रिकेश निषाद बालक 6 वर्ष
  8. ट्विंकल निषाद बालिका 6 वर्ष

घायलों के नाम

  1. कु. निशा यादव, पिता जफला यादव बालिका उम्र 12 साल
  2. श्री मति मालती यादव पति विश्राम साहू महिला उम्र 38वर्ष
  3. डिंपल पति राजेश साहू उम्र बालिका 13 वर्ष
  4. कविता पति तिजराम साहू महिला 40 वर्ष
  5. दुखिया बाई पति रामनाथ यादव महिला 45 वर्ष
  6. हेमलता साहू पिता डुलेस्वर साहू बालिका 14 वर्ष
  7. कु रेणुका साहू पति राजेंद्र साहू बालिका 14 वर्ष
  8. उर्मिला बाई पति सुशील साहू महिला उम्र 50 वर्ष
  9. उषा साहू पति संजय साहू महिला उम्र 42 वर्ष
  10. प्रेमु साहू पिता भीखम साहू पुरुष 36 वर्ष
  11. लोकेश साहू पुरुष 20 वर्ष
  12. सुनीता साहू महिला 50 वर्ष
  13. रत्ना साहू महिला 50 वर्ष
  14. पूर्णिमा साहू बालिका 8वर्ष
  15. दीपिका साहू बालिका 12 वर्ष
  16. लोकपाल साहू बालक 12 वर्ष
  17. पुन्नी यादव महिला 60 वर्ष
  18. अहिल्या बाई महिला 55 साल
  19. रामेश्वरी साहू महिला 28 वर्ष
  20. सोनबती महिला 60 वर्ष
  21. उनकुमारी महिला 55 वर्ष
  22. उनकुवार महिला 50 वर्ष

ये भी पढ़ें- अमित शाह के Edited Video के खिलाफ एक्शन : BJP और गृह मंत्रालय की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR, जानें पूरा मामला

संबंधित खबरें...

Back to top button