शुभ मुहूर्त :चैत्र नवरात्र के दौरान भोपाल में हुईं 4900 से ज्यादा रजिस्ट्रियां

चैत्र नवरात्र के आठ दिनों में भोपाल में लगभग 4500 रजिस्ट्रयां हुई हैं। इनसे करीब 100 करोड़ रुपए का राजस्व आया है। रजिस्ट्री कार्यालयों में अवकाश के दिनों में भी भीड़ उमड़ी रही।
Follow on Google News
चैत्र नवरात्र के दौरान भोपाल में हुईं 4900 से ज्यादा रजिस्ट्रियां
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। चैत्र नवरात्र के शुभ दिनों में शहरवासी अधिक संख्या में मकान, फ्लैट, डुप्लेक्स, फार्म हाउस सहित खेती की जमीनों की खरीदारी कर रहे हैं। साथ ही शुभ दिनों में खरीदी गई प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कराने पंजीयन कार्यालयों में पहुंच रहे हैं। ऐसे में आईएसबीटी, परी बाजार, बैरसिया पंजीयन कार्यालयों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। अवकाश के दिन भी सुबह 10 से रात 8 बजे तक रजिस्ट्रियां हो रही हैं। चैत्र नवरात्र के 8 दिनों में 4900 से अधिक प्रॉपर्टी की रजिस्ट्रियां हो चुकी हैं। 100 करोड़ रुपये के करीब राजस्व प्राप्त हुआ है।

    सॉफ्टवेयर अपडेट, रजिस्ट्री कराने में नहीं हुई दिक्कत

    वरिष्ठ जिला पंजीयक स्वप्नेशन शर्मा के अनुसार संपदा टू साफ्टवेयर बहुत ही अच्छे से काम कर रहा है, इसलिए लोगों को प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कराने में दिक्कत नहीं हो रही है। अष्टमी पर भी रिकॉर्ड तोड़ रजिस्ट्रियां हुई हैं, चैत्र नवरात्र के आखिरी दिन नवमीं पर शुक्रवार को भी अधिक संख्या में रजिस्ट्री होंगी। 13 सब रजिस्ट्रार रजिस्ट्रियां कर रहे हैं।

    31 मार्च तक रहेगी पंजीयन कार्यालयों में भीड़ 

    वित्तीय वर्ष-2026-27 में कलेक्टर गाइडलाइन के तहत जमीनों के दाम भोपाल जिले में 740 लोकेशन में औसतन 12 प्रतिशत बढ़ोत्तरी होनी है। इसके अलावा कई जगह ऐसी हैं, जहां पर 30 प्रतिशत से लेकर 150 प्रतिशत तक प्रॉपर्टी की दरें बढ़ाई जानी हैं। ऐसे में वर्तमान दरों में रजिस्ट्री कराने के लिए 31 मार्च तक अधिक संख्या में लोग पंजीयन कार्यालय पहुंचेंगे। इसे देखते हुए शनिवार, रविवार अवकाश के दिन भी पंजीयन कार्यालय खुले रहेंगे। बता दें कि साल 2025 में चैत्र नवरात्र में भी करीब 5 हजार रजिस्ट्रियां हुई थीं।

    शुभ मुहूर्त में कराई प्लॉट की रजिस्ट्री 

    मैं बहुत खुश हूं कि चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर प्लॉट की रजिस्ट्री कराई है। बहुत दिन से इस शुभ दिन का इंतजार था। अष्टमी पर परिवार वालों के साथ आकर प्लॉट की रजिस्ट्री कराई। किसी भी तरह की दिक्कत नहीं हुई। स्लॉट लेने पर तय समय में आसानी से रजिस्ट्री हो गई और मेरा प्लॉट लेने का सपना पूरा हो गया।

    मनोज कुमार, इमलिया गांव

    फार्म हाउस की रजिस्ट्री कराई, सपना पूरा हुआ

    मेरा एक फॉर्म हाउस लेने का सपना पूरा था। वो अष्टमी पर रजिस्ट्री कराने से पूरा हो गया। संपदा-2 सॉफ्टवेयर कुछ समय धीमा चला, लेकिन बाद में तेज गति से काम हुआ। बिना किसी परेशानी के फार्म हाउस की रजिस्ट्री हो गई। मैं खुद पंडित हूं, इसलिए अष्टमी पर प्रापॅट्री की रजिस्ट्री कराना शुभ रहता है, इसलिए अष्टमी पर ही रजिस्ट्री कराई। 

    नवनीत भार्गव, ललिता नगर कोलार

    ज्योतिषियों के अनुसार शुभ होता है इन दिनों रजिस्ट्री कराना 

    नवरात्र में पूरे दिन शुभ व पवित्र माने गए हैं। माता जी कामना के साथ किया गया कार्य सफलता कार्यकारी होता है। नवरात्र के मुहूर्त कार्यों में बल प्रदान करते हैं। जिससे किसी भी कार्य के संपादन होने की क्षमता में हजार गुना वृद्धि हो जाती है। साथ ही माता जी कृपा प्राप्त होती हैं, इसलिए लोग नवरात्र के पवित्र दिनों प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री अधिक संख्या कराते हैं। वाहन, जमीनों की खरीददारी से लेकर नए प्रतिष्ठान खोलते हैं।

    पं. विनोद गौतम, प्रमुख ज्योतिष मठ, नेहरू नगर भोपाल

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts