अमेरिका और पाकिस्तान में ऑयल डील, ट्रंप बोले- एक दिन भारत को भी तेल बेच सकता है पाक

Follow on Google News
अमेरिका और पाकिस्तान में ऑयल डील, ट्रंप बोले- एक दिन भारत को भी तेल बेच सकता है पाक

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान के साथ एक बड़ी ऑयल डील की घोषणा की है। इस डील के तहत अमेरिका, पाकिस्तान के समुद्री तेल भंडारों के विकास में मदद करेगा। ट्रंप ने कहा कि भविष्य में पाकिस्तान, भारत को भी तेल बेच सकता है। यह बयान ऐसे समय आया है जब कुछ ही समय पहले ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की थी।

ट्रंप का दावा- भारत तक पहुंच सकता है पाक का तेल

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “हमने पाकिस्तान के साथ एक साझेदारी फाइनल की है जिसमें हम वहां के विशाल तेल भंडारों को विकसित करेंगे। एक अमेरिकी तेल कंपनी को इसका नेतृत्व सौंपा जाएगा। क्या पता एक दिन पाकिस्तान भारत को भी तेल बेच दे।

पाकिस्तान में मिला था बड़ा तेल भंडार

पिछले साल सितंबर में पाकिस्तान की समुद्री सीमा में बड़े पैमाने पर तेल और गैस का भंडार मिला था। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह भंडार दुनिया का चौथा सबसे बड़ा हो सकता है। तेल निकालने और भंडारण इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करने में लगभग 4-5 साल का वक्त और हजारों करोड़ रुपए का निवेश लगेगा।

ये भी पढ़ें: विधानसभा में कांग्रेस का हंगामा, पुड़िया और इंजेक्शन लेकर पहुंचे विधायक, बोले- बड़ी मछलियों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही

Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts