PlayBreaking News

पीथमपुर में ऑयल कंपनी में गैस रिसाव से 3 मजदूरों की मौत, जांच शुरू, प्लांट पर काम करने के दौरान हुआ लीकेज

Follow on Google News
पीथमपुर में ऑयल कंपनी में गैस रिसाव से 3 मजदूरों की मौत, जांच शुरू, प्लांट पर काम करने के दौरान हुआ लीकेज
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    दौर के पास पीथमपुर के बगदून थाना क्षेत्र में रविवार शाम सागर श्री ऑयल कंपनी में गैस रिसाव की चपेट में आने से तीन कर्मचारियों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब मजदूर फैक्ट्री के टैंक की सफाई कर रहे थे। अचानक जहरीली गैस रिसाव के चलते तीनों मजदूर बेहोश हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

    मामले की गंभीरता को देखते हुए धार एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। फिलहाल घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं, खासकर कंपनी की लापरवाही और प्रशासन की उदासीनता को लेकर।

    Twitter Post

    कैसे हुई घटना?

    घटना रविवार देर शाम बगदून थाना क्षेत्र स्थित सागर श्री ऑयल कंपनी में हुई। बताया जा रहा है कि मजदूर फैक्ट्री के टैंक की सफाई कर रहे थे, तभी जहरीली गैस का रिसाव शुरू हो गया। पहले एक मजदूर बेहोश हुआ और उसके साथी मदद करने के लिए उसके पास पहुंचे। इसी चक्कर में सभी तीन मजदूर गैस की चपेट में आ गए। मृतकों की पहचान सुनील (35 वर्ष), दीपक (30 वर्ष) और जगदीश के रूप में हुई है, जो पीथमपुर के ही निवासी थे।

    घटना के तुरंत बाद उन्हें प्राथमिक इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, फिर एमवाय अस्पताल, इंदौर रेफर किया गया। वहां पर डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना कई घंटे बाद पुलिस को दी गई।

    पुलिस प्रशासन की प्रतिक्रिया

    बगदून थाना प्रभारी राजेंद्र सोनी ने बताया कि अभी तक उन्हें कंपनी प्रबंधन या अस्पताल की ओर से कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जब थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे, तो वहां केवल दो महिलाएं मौजूद थीं, जबकि कंपनी के कोई जिम्मेदार अधिकारी या अन्य कर्मचारी नहीं मिले।

    एसपी धार मनोज कुमार सिंह ने इस गंभीर मामले की जांच के आदेश दिए हैं। घटनास्थल से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कंपनी महीने में 4 से 5 दिन सफाई के लिए बंद रहती है, और इस दौरान केवल सफाई का काम होता है। बावजूद इसके मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था में अनदेखी सामने आई है।

    परिवार पर टूटा दुख का पहाड़

    मृतक मजदूरों के परिवार में कोहराम मचा है। उनके परिजन रो-रोकर बुरा हाल हैं। मृतकों में से एक के पीछे सात मासूम बच्चे हैं। परिवार का सहारा छिन जाने से परिजनों की हालत बेहाल है। पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

    ग्रामीण सवाल कर रहे हैं कि आखिर इस तरह की अनदेखी क्यों हो रही है, जबकि कंपनियों को मजदूर सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना चाहिए। अब ये सवाल भी उठने लगे हैं कि क्या इस बार जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी या फिर यह मामला भी समय के साथ धूल में मिल जाएगा।

    पहले भी हो चुके हादसे

    पीथमपुर क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों में पहले भी इस तरह की लापरवाही से कई हादसे हो चुके हैं। मजदूरों की सुरक्षा को लेकर कंपनियों की उदासीनता लगातार चर्चा में रही है। 

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts