Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

India vs South Africa : रायपुर में 3 दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका का वनडे, 22 नवंबर से शुरू होगी ऑनलाइन टिकट बिक्री

रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेले जाने वाले भारत और दक्षिण अफ्रीका के मैच में दिव्यांग बच्चों को फ्री एंट्री मिलेगी। उनके आने-जाने के लिए बस का इंतजाम भी किया जाएगा।
 रायपुर में 3 दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका का वनडे, 22 नवंबर से शुरू होगी ऑनलाइन टिकट बिक्री
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आयोजित किया जाएगा। मुकाबले को लेकर सबसे बड़ी उत्सुकता टिकट बिक्री की है। टिकटों की ऑनलाइन बिक्री 22 नवंबर से शुरू होगी, जिसका आधिकारिक माध्यम वेबसाइट है। ऑनलाइन टिकट खरीदना दर्शकों की पहली प्राथमिकता होगी क्योंकि भीड़ अधिक होने की संभावना है।

    24 नवंबर से मिलेंगे फिजिकल टिकट

    जो लोग ऑफलाइन टिकट लेना पसंद करते हैं, उनके लिए भी अच्छी खबर है। 24 नवंबर से रायपुर के इंडोर स्टेडियम में फिजिकल टिकट उपलब्ध होंगे। दर्शक अपनी सुविधा के अनुसार दोनों तरीकों में से किसी का चयन कर सकेंगे।

    स्टूडेंट्स के लिए 800 रुपए में टिकट 

    इस बार टिकट की कीमतें कैटेगरी के आधार पर तय की गई हैं। स्टूडेंट्स के लिए बड़ी राहत यह है कि पिछली बार 1000 रुपए की टिकट अब 800 रुपए में उपलब्ध होगी। किसी भी छात्र को अपनी वैध स्टूडेंट आइडेंटी कार्ड दिखाकर सिर्फ एक टिकट खरीदने की अनुमति दी जाएगी। 

    टिकट की दर 1500 रुपए से 20 हजार तक

    1500 रुपए
    2500 रुपए
    3000 रुपए
    3500 रुपए

    प्रिमियम कैटेगरी

    सिल्वर: 6000 रुपए
    गोल्ड: 8000 रुपए
    प्लैटिनम: 10,000 रुपए
    कॉरपोरेट बॉक्स: 20,000 रुपए

    विश्व दिव्यांग दिवस पर खास पहल

    3 दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस भी मनाया जाता है, और इसी अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने एक सराहनीय निर्णय लिया है। संघ दिव्यांग बच्चों को मैच मुफ्त में दिखाएगा और उनके आने-जाने के लिए बस की सुविधा भी प्रदान करेगा। यह कदम सामाजिक संवेदनशीलता और खेल को सभी वर्गों तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts