OBC Reservation :हाईकोर्ट में 27 से 29 तक लगातार होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट की टाइम लाइन के मद्देनजर तय की अंतिम सुनवाई की तारीखें

मप्र में कमलनाथ सरकार द्वारा ओबीसी वर्ग के आरक्षण को 14 से बढ़ाकर 27 प्रतिशत किए जाने के मामले पर मप्र हाईकोर्ट में 27 से 29 अप्रैल तक नियमित सुनवाई होगी।
Follow on Google News
हाईकोर्ट में 27 से 29 तक लगातार होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट की टाइम लाइन के मद्देनजर तय की अंतिम सुनवाई की तारीखें
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जबलपुर। ओबीसी आरक्षण पर गुरुवार को चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की डिवीजन बेंच ने 27 अप्रैल से नियमित सुनवाई के निर्देश दिए। बेंच ने सुनवाई के लिए दोपहर 12:30 बजे का समय निर्धारित किया है। अशिता दुबे व 11 अन्य की ओर से दायर इन मामलों में प्रदेश की कमलनाथ सरकार द्वारा ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षण बढ़ाकर 27 प्रतिशत किए जाने को चुनौती दी गई थी। 

    निर्देशों के खिलाफ था सरकार का फैसला

    तत्कालीन सरकार ने 8 जुलाई 2019 को आरक्षण का प्रतिशत बढ़ाने के संबंध में विधानसभा से बिल पारित किया और फिर उसका गजट नोटिफिकेशन 17 जुलाई 2019 को प्रकाशित किया था। आरक्षण का प्रतिशत बढ़ाए जाने को इन मामलों में असंवैधानिक और सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों के खिलाफ बताया गया है।  

    सुप्रीम कोर्ट ने फिक्स की टाइम लाइन

    गुरुवार को हुई सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता आदित्य संघी, रामेश्वर सिंह ठाकुर, अधिवक्ता अंशुमान सिंह, वरुण ठाकुर और राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता प्रशांत सिंह, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता केएम नटराज व अतिरिक्त महाधिवक्ता ब्रम्हदत्त सिंह ने दलीलें रखीं। सुनवाई के दौरान डिवीजन बेंच ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इन मामलों की सुनवाई के लिए फिक्स टाइम लाइन तय की है, इसलिए इन मामलों को अंतिम रूप से 27 से 29 अप्रैल के बीच सुनवाई की जाएगी। 

    शीर्ष कोर्ट से लौटे मामले

    हाईकोर्ट में लंबित सभी मामलों को सुप्रीम कोर्ट ने 20 अगस्त 2024 को अपने पास बुला लिए थे। इस पर मप्र हाईकोर्ट ने 2 सितम्बर 2024 को ये सभी 10 मामले ट्रांसफर कर दिए थे। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने 19 फरवरी 2026 को वापस मप्र हाईकोर्ट सुनवाई के लिए ट्रांसफर किए थे। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts