Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में NTPC सीपत प्लांट में हादसा, प्लेटफॉर्म टूटने से 2 मजदूरों की मौत, 5 के दबने की खबर

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित NTPC सीपत प्लांट में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। प्लांट की यूनिट-5 में मेंटेनेंस के दौरान प्री-एयर हीटर का प्लेटफॉर्म अचानक टूट गया। उस समय कई मजदूर उस पर काम कर रहे थे, जो नीचे गिर पड़े और मलबे में दब गए।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में NTPC सीपत प्लांट में हादसा, प्लेटफॉर्म टूटने से 2 मजदूरों की मौत, 5 के दबने की खबर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित NTPC सीपत प्लांट में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। प्लांट की यूनिट-5 में मेंटेनेंस के दौरान प्री-एयर हीटर का प्लेटफॉर्म अचानक टूट गया। उस समय कई मजदूर उस पर काम कर रहे थे, जो नीचे गिर पड़े और मलबे में दब गए।

    2 मजदूरों की मौत, 5 मजदूरों के दबे होने की आशंका

    अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 2 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 5 मजदूर अभी भी मलबे में दबे हुए बताए जा रहे हैं। सभी मजदूर यूनिट-5 के सालाना मेंटेनेंस का काम कर रहे थे।

    राहत-बचाव कार्य जारी, पुलिस और प्रशासन मौके पर

    हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया। एंबुलेंस और रेस्क्यू टीम ने मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया है। पूरे इलाके को घेरकर राहत-बचाव तेजी से चलाया जा रहा है।

    NTPC प्रबंधन ने अब तक नहीं दिया कोई बयान

    हादसे के कई घंटे बीत जाने के बावजूद NTPC प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी या बयान जारी नहीं किया गया है। मृतकों और घायलों की सही संख्या को लेकर भी अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts