Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Government Vacancy :NPCIL ने निकाली डीप्टी मैनेजर, जूनियर ट्रांसलेटर के पदों पर वैकेंसी, हर माह मिलेगी 56,100 रुपए सैलरी

NPCIL ने निकाली डीप्टी मैनेजर, जूनियर ट्रांसलेटर के पदों पर वैकेंसी, हर माह मिलेगी 56,100 रुपए सैलरी
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अगर आप इन दिनों सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे हैं है और लंबे समय से किसी वैकेंसी का इंतजार कर रहे हैं। तो आपके लिए न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) नौकरी का सुनहरा मौका दे रही है। एनपीसीआईएल ने डिप्टी मैनेजर और जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर भर्ती जारी की है। यह भर्ती कुल 122 पदों पर निकाली गई है इच्छुक उम्मीदवार आखिरी डेट से पहले आवेदन कर सकते हैं। 

    किन पदों पर होगी भर्ती

    • डिप्टी मैनेजर (HR): 31 
    • डिप्टी मैनेजर (F&A): 48 
    • डिप्टी मैनेजर (C&MM): 34 
    • डिप्टी मैनेजर (लीगल): 1 
    • जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर: 8 

    जरूरी योग्यता

    डिप्टी मैनेजर के लिए आवेदकों के पास संबंधित विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होना जरूरी है। जबकि जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के लिए उम्मीदवारों के पास हिंदी और अंग्रेज़ी विषय में मास्टर डिग्री होना चाहिए साथ ही अनुवाद से जुड़ा अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। 

    हर महीने कितनी मिलेगी सैलरी

    इस भर्ती में चयनित कैंडिडेट्स को शानदार सैलरी पैकेज दिया जाएगा। जिसमें डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 56100 रुपये प्रतिमाह और जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के लिए 35400 रुपये सैलेरी दी जाएगी। इसके साथ ही सरकारी नौकरी के साथ मिलने वाली तमाम सुविधाएं जैसे भत्ता, पेंशन और प्रमोशन के अवसर भी मिलेंगे।

    उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा-

    • लिखित परीक्षा: सभी पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित होगी।
    • स्किल टेस्ट/इंटरव्यू: जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के लिए स्किल टेस्ट और डिप्टी मैनेजर पदों के लिए इंटरव्यू होगा।
    • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

    आवेदन शुल्क

    डिप्टी मैनेजर पदों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये,जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के लिए 150 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि SC,ST और PWD उम्मीदवारों को फीस देने से छूट दी गई है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 से 30 वर्ष के बीच तय की गई है। जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के लिए 21 वर्ष रखी गई है, सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts