नोरा-संजय का विवादित गाना बैन!YouTube से हटा 'सरके चुनर तेरी…' अश्लील लिरिक्स पर एक्शन

नोरा फतेही का आइटम सॉन्ग ‘सरके चुनर तेरी सरके’ रिलीज होते ही विवादों में फंस गया। हिंदी वर्जन यूट्यूब से प्राइवेट कर दिया गया, जबकि तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम वर्जन अभी भी ऑनलाइन हैं। NHRC ने अश्लील और डबल मिनिंग वाले लिरिक्स पर नोटिस जारी किया। पढ़ें पूरी खबर और विवाद की पूरी जानकारी।
Follow on Google News
YouTube से हटा 'सरके चुनर तेरी…' अश्लील लिरिक्स पर एक्शन
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नोरा फतेही और संजय दत्त स्टारर फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का नया आइटम नंबर ‘सरके चुनर तेरी सरके’ रिलीज होते ही विवादों में आ गया। गाने के बोल और वीडियो को अश्लील बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों ने गाने के खिलाफ जमकर विरोध किया। गाने का हुक स्टेप, जिसमें नोरा अपने पल्लू का इस्तेमाल करती नजर आईं, इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ। यूजर्स और सेलेब्स ने इसे अश्लील और समाज पर गलत प्रभाव डालने वाला बताया।

    गाने के खिलाफ शिकायत और NHRC का नोटिस

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक सोशल एक्टिविस्ट और एडवोकेट ने दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में गाने के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप था कि, गाने से युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

    शिकायत में गाने के लिरिसिस्ट रकीब आलम, डायरेक्टर प्रेम, कंपोजर अर्जुन जान्या और सिंगर मंगली पर भी सख्त कार्रवाई की मांग की गई। इसके अलावा सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को भी शिकायत भेजी गई।

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने भी गाने के अश्लील और डबल मिनिंग वाले बोलों को लेकर नोटिस जारी किया। आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने कहा कि, कौन है जो अपने सभ्य परिवार के साथ बैठकर इसे देख सकता है?

    यह भी पढ़ें: अश्लीलता फैला रहा नोरा फतेही का गाना! 'सरके चुनर तेरी सरके' पर कार्रवाई की मांग, अरमान मलिक ने भी जताई नाराजगी

    यूट्यूब से गाने को किया गया प्राइवेट

    सिक्वेंस और सोशल मीडिया पर बढ़ते विरोध के बाद फिल्म के मेकर्स ने गाने को यूट्यूब पर प्राइवेट कर दिया। अब इसे सर्च करने पर वीडियो उपलब्ध नहीं है या वीडियो प्राइवेट है लिखा आता है। हालांकि, अन्य भाषाओं के वर्जन जैसे तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम अभी भी यूट्यूब पर उपलब्ध हैं। इस आधा-अधूरा एक्शन को लेकर दर्शक और यूजर्स हैरान हैं।

    Uploaded media

    सेलेब्स और फैंस ने भी किया ट्रोल

    सोशल मीडिया पर कई सेलेब्स ने भी गाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। सिंगर अरमान मलिक ने कहा कि, इस गाने ने सॉन्ग राइटिंग का स्टैंडर्ड ही गिरा दिया है। पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी सोशल मीडिया पर गाने की आलोचना की। फिल्ममेकर ओनिर ने गाने के बोल और विजुअल्स को लेकर नाराजगी जताई।

    यूजर्स ने नोरा से सवाल किया कि, अगर कमबैक करना था तो क्यों उन्होंने ऐसे अश्लील गाने को चुना। संजय दत्त पर भी आलोचना की गई, क्योंकि गाने में उनका भी दृश्य शामिल है।

    गाने का कंटेंट और लिरिक्स

    गाने के बोलों में कई डबल मिनिंग और सेक्सुअल संदर्भ मौजूद थे, जिससे इसे विवादित माना गया। हुक स्टेप में नोरा फतेही का पल्लू सरकाना, उनके अश्लील एक्सप्रेशंस और डांस मूव्स सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहे। इन सब कारणों के चलते लोग यह मान रहे थे कि गाना युवाओं और बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। लगातार शिकायतों और सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बाद, मेकर्स ने गाने को यूट्यूब से हटा दिया।

    Featured News

    गाने की रिलीज और फिल्म की जानकारी

    गाना 15 मार्च 2026 को रिलीज हुआ।

    फिल्म: ‘केडी: द डेविल’, कन्नड़ एक्शन-ड्रामा फिल्म

    निर्देशक: प्रेम, प्रोडक्शन हाउस: केवीएन प्रोडक्शंस

    लीड रोल: ध्रुव सरजा, साथ में संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी, नोरा फतेही

    फिल्म की थीम: 1970 के दशक की बैंगलोर की सच्ची घटनाओं पर आधारित

    सिनेमाघरों में रिलीज डेट: 30 अप्रैल 2026

    गाने में अश्लील कंटेंट और विवादित लिरिक्स की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का दौर जारी है।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts