अश्लीलता फैला रहा नोरा फतेही का गाना!'सरके चुनर तेरी सरके' पर कार्रवाई की मांग, अरमान मलिक ने भी जताई नाराजगी

नोरा फतेही का नया गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ रिलीज होते ही विवादों में आ गया है। गाने के लिरिक्स और डांस मूव्स को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना हो रही है। सिंगर अरमान मलिक ने भी कमर्शियल सॉन्गराइटिंग के स्तर पर सवाल उठाए हैं, जबकि कई यूजर्स ने गाने पर बैन लगाने की मांग की है।
Follow on Google News
'सरके चुनर तेरी सरके' पर कार्रवाई की मांग, अरमान मलिक ने भी जताई नाराजगी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड की मशहूर डांसर और अभिनेत्री नोरा फतेही इन दिनों अपने नए गाने को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। हाल ही में रिलीज हुआ उनका डांस नंबर सरके चुनर तेरी सरके सोशल मीडिया पर वायरल तो हो गया है, लेकिन इसके साथ ही विवादों में भी घिर गया है।

    इस गाने में नोरा फतेही के डांस मूव्स और बोल्ड अंदाज को कुछ लोग पसंद कर रहे हैं, जबकि कई यूजर्स ने गाने के अश्लील लिरिक्स, डबल मीनिंग शब्दों और सजेस्टिव डांस मूव्स पर नाराजगी जाहिर की है। गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर इसे लेकर बहस छिड़ गई है और कई लोग इसे भारतीय संस्कृति के खिलाफ बताते हुए बैन करने की मांग कर रहे हैं।

    फिल्म का आइटम नंबर बना चर्चा का विषय

    यह गाना आगामी फिल्म KD: The Devil का आइटम नंबर है, जिसमें नोरा फतेही के साथ बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त भी नजर आ रहे हैं। गाने में एक डांस बार जैसी सेटिंग दिखाई गई है, जहां नोरा फतेही बैकअप डांसर्स के साथ जबरदस्त परफॉर्मेंस देती नजर आती हैं। इस गाने को सिंगर मंगली ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसके लिरिक्स रकीब आलम ने लिखे हैं और संगीत अर्जुन जन्या ने दिया है। हालांकि, गाने के रिलीज होते ही इसकी धुन से ज्यादा इसके बोल चर्चा का विषय बन गए।

    यह भी पढ़ें: Oscar 2026 : ‘इन मेमोरियम’ से धर्मेंद्र का नाम गायब, हेमा मालिनी बोलीं- यह शर्म की बात

    सोशल मीडिया पर मिक्स रिएक्शन

    गाने का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कुछ फैंस ने नोरा फतेही के डांस और स्क्रीन प्रेजेंस की जमकर तारीफ की। उनका कहना है कि नोरा अपने शानदार डांस मूव्स और एनर्जी के लिए जानी जाती हैं और इस गाने में भी उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वहीं दूसरी तरफ बड़ी संख्या में यूजर्स ने गाने के लिरिक्स और प्रस्तुति को लेकर कड़ी आलोचना की है।

    यूट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर कमेंट करते हुए कई लोगों ने कहा कि गाने के शब्द बेहद सस्ते और अश्लील हैं। कुछ यूजर्स ने तो यहां तक कह दिया कि ऐसे गाने समाज में गलत संदेश देते हैं।

    एक यूजर ने लिखा, अश्लीलता अपने चरम पर है।

    दूसरे यूजर ने सवाल उठाया- 2026 में भी ऐसे गाने और डांस क्यों बनाए जा रहे हैं?

    कई यूजर्स ने गाने पर बैन लगाने की मांग भी की है।

    Featured News

    अरमान मलिक ने भी जताई नाराजगी

    इस विवाद के बीच मशहूर गायक अरमान मलिक ने भी इस गाने को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि कमर्शियल सॉन्गराइटिंग का स्तर बहुत नीचे गिर चुका है। अरमान मलिक ने लिखा, यह गाना मेरी टाइमलाइन पर आया और मैंने इसे दोबारा सुना यह समझने के लिए कि मैंने जो सुना वह सही था या नहीं। यह देखकर दुख होता है कि कमर्शियल सॉन्गराइटिंग इतना नीचे गिर गई है। उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, मैं सच में शब्दों की कमी महसूस कर रहा हूं। काश मैं इसे अनसुना कर पाता। अरमान मलिक के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस और तेज हो गई।

    Twitter Post

    संजय दत्त को लेकर भी उठे सवाल

    इस गाने में संजय दत्त की मौजूदगी को लेकर भी कुछ यूजर्स ने नाराजगी जाहिर की है। कई लोगों का कहना है कि, संजय दत्त जैसे सीनियर अभिनेता को ऐसे गानों का हिस्सा नहीं बनना चाहिए था।

    एक यूजर ने लिखा, धुरंधर जैसी फिल्मों के बाद संजय दत्त से यह उम्मीद नहीं थी। वहीं कुछ लोगों ने फिल्म के निर्देशक प्रेम पर भी सवाल उठाए हैं।

    एनएचआरसी सदस्य ने जारी किया नोटिस

    इस विवाद ने तब और ज्यादा तूल पकड़ लिया जब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने भी इस गाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि, ऐसे गाने समाज में गलत संदेश देते हैं और परिवार के साथ बैठकर देखना मुश्किल है।

    उन्होंने अपने बयान में कहा कि, कौन सा सभ्य परिवार बैठकर यह देख सकता है? बॉलीवुड से नैतिकता की उम्मीद तो पहले ही कम है, लेकिन सेंसर बोर्ड द्वारा अश्लीलता को लाइसेंस देना शर्मनाक है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में कार्रवाई के लिए नोटिस जारी किया गया है।

    Twitter Post

    फिल्म की स्टारकास्ट और रिलीज डेट

    फिल्म KD: The Devil का निर्माण KVN प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है। इस फिल्म में ध्रुव सर्जा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की स्टारकास्ट में कई बड़े कलाकार शामिल हैं। जिनमें शिल्पा शेट्टी, वी रविचंद्रन, रमेश अरविंद, रेशमा ननैया, संजय दत्त और नोरा फतेही जैसे कलाकार शामिल हैं। यह फिल्म 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

    नोरा फतेही का डांस और पॉपुलैरिटी

    नोरा फतेही बॉलीवुड की सबसे चर्चित डांसर्स में से एक मानी जाती हैं। उन्होंने कई सुपरहिट डांस नंबर दिए हैं और अपने शानदार डांस स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। उनके गाने अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते हैं और करोड़ों व्यूज हासिल करते हैं। हालांकि, कई बार उनके डांस नंबरों को लेकर विवाद भी सामने आते रहे हैं।

    Breaking News

    सोशल मीडिया पर जारी है बहस

    ‘सरके चुनर तेरी सरके’ गाने को लेकर फिलहाल सोशल मीडिया पर बहस जारी है। एक तरफ जहां नोरा के फैंस उनके डांस की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ आलोचक गाने के लिरिक्स और प्रस्तुति को लेकर सवाल उठा रहे हैं। कुछ लोग इसे मनोरंजन का हिस्सा मान रहे हैं, जबकि कई इसे समाज के लिए गलत उदाहरण बता रहे हैं।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts