People's Update
Tuesday, April 14, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Tech & Automobiles
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Tuesday, April 14, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का हो गया उद्घाटन, पीएम मोदी ने किया लोकार्पण
    एस जयशंकर ने इजरायली विदेश मंत्री से की बात, होर्मुज संकट पर भी हुई चर्चा
    अमेरिका-ईरान कर रहे सीजफायर के विकल्पों की तलाश
    बिहार: BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और पर्यवेक्षक बनाए गए शिवराज सिंह चौहान पटना पहुंचे
    तेल संकट के बीच चीन का एक्सपोर्ट ग्रोथ गिरा, इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड बढ़ी
    महिला आरक्षण अधिनियम के प्रस्तावित संशोधनों पर कल होगी INDIA ब्लॉक की बैठक
    लेबनान: हिजबुल्लाह ने इजरायली आर्टिलरी पोजीशन पर मिसाइल हमला किया
    PM मोदी का सहारनपुर में रोड शो शुरू,दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे
    सिद्धारमैया ने पार्टी-विरोधी गतिविधियों के चलते अपने राजनीतिक सचिव नज़ीर अहमद को पद से हटाया
    AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल तमिलनाडु में DMK के लिए प्रचार करेंगे
    नोएडा फेस 2 में प्रोटेस्ट जारी, 20 हजार सैलरी की मांग पर अड़े कर्मचारी
    PM मोदी आज नमो एप के माध्यम से पश्चिम बंगाल के बीजेपी बूथ कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद
    फिर बातचीत की टेबल पर आ सकते हैं अमेरिका-ईरान, गुरुवार से शुरू होगा वार्ता का नया दौर
    यूपी सरकार ने श्रमिकों के असंतोष के बाद देर रात न्यूनतम मजदूरी दरों में बढ़ोतरी की
    अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का एक नया दौर गुरुवार से हो शुरू हो सकता है
    चीन के राष्ट्रपति चिनफिंग ने बीजिंग में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस से मुलाकात की
    ईरान ने मिडिल-ईस्ट के 5 देशों से मुआवजे की मांग की
    पीएम मोदी आज दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे
    बिहार: आज शाम 4 बजे होगी विधायक दल की बैठक, बिहार CM पर होगा फैसला
    राष्ट्रीय
    उत्तर प्रदेश

    सैलरी बढ़ी फिर भी बवाल!नोएडा में दूसरे दिन भी सड़कों पर उतरे मजदूर, पथराव-तोड़फोड़ के बीच 300 गिरफ्तार; कौन भड़का रहा हिंसा?

    नोएडा में फैक्ट्री कर्मचारियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रहा। ऐसे में पुलिस ने पूरे एनसीआर में हाई अलर्ट जारी किया है। पुलिस से झड़प, पथराव और तोड़फोड़ के बीच 300 से ज्यादा गिरफ्तारियां हुईं। सरकार ने न्यूनतम मजदूरी में 3000 रुपए तक बढ़ोतरी कर दी है, उसके बाद भी मामला शांत नहीं हुआ है। जानिए पूरा मामला और मजदूरों की मांगें।
    Publish Date: 14 Apr 2026, 12:03 PM (IST)Updated On: 14 Apr 2026, 12:06 PM (IST)Reading Time: 7 Minute Read
    Follow on Google News
    फाइल फोटो
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा में फैक्ट्री कर्मचारियों का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा और कई जगहों पर हालात तनावपूर्ण हो गए। मजदूर सड़कों पर उतर आए और पुलिस के साथ झड़प की घटनाएं सामने आईं। कुछ इलाकों में पथराव और तोड़फोड़ भी हुई, हालांकि पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए हालात को काबू में कर लिया। इस पूरे घटनाक्रम के बीच सरकार ने मजदूरी बढ़ाने का बड़ा फैसला लिया है, लेकिन इसके बावजूद माहौल पूरी तरह शांत नहीं हो पाया है।

      दूसरे दिन क्या हुआ?

      मंगलवार को भी नोएडा के कई इंडस्ट्रियल सेक्टरों में मजदूर एकत्र हुए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन कुछ जगहों पर स्थिति अचानक बिगड़ गई और दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई। प्रदर्शनकारियों ने 2-3 स्थानों पर पुलिस की गाड़ियों पर पथराव किया, जिससे तनाव और बढ़ गया। हालांकि, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हल्का बल प्रयोग किया और भीड़ को वहां से खदेड़ दिया। कुछ ही समय में स्थिति नियंत्रण में आ गई, लेकिन तनाव का माहौल बना रहा।

      पुलिस की कार्रवाई और सुरक्षा इंतजाम

      स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुबह 5 बजे से ही पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों ने इंडस्ट्रियल इलाकों में फ्लैग मार्च शुरू कर दिया। CCTV कैमरों और ड्रोन की मदद से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। PAC और RAF की 16 टुकड़ियां अलग-अलग संवेदनशील इलाकों में तैनात हैं। कई कंपनियों ने एहतियात के तौर पर अपने कामकाज बंद कर दिए हैं। पुलिस कमिश्नर के अनुसार अब तक 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और हिंसा भड़काने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी पहचान की जा रही है।

      Twitter Post

      हिंसा के पीछे कौन?

      पुलिस जांच में यह सामने आया है कि, इस आंदोलन को कुछ बाहरी तत्वों ने भड़काने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक, रातों-रात कई व्हाट्सऐप ग्रुप बनाए गए और QR कोड के जरिए लोगों को इन ग्रुप्स से जोड़ा गया। इन प्लेटफॉर्म्स पर भड़काऊ संदेश फैलाए गए, जिससे माहौल खराब हुआ। पुलिस का कहना है कि, कई ऐसे लोग पकड़े गए हैं जो मजदूर नहीं हैं, लेकिन आंदोलन में शामिल होकर हिंसा फैला रहे थे। 

      पुलिस ने 50 से अधिक ऐसे अकाउंट्स की पहचान की है, जिनके जरिए हिंसा भड़काने की कोशिश की गई। कई अकाउंट पिछले 24 घंटे में ही बनाए गए थे और इनके जरिए भ्रामक पोस्ट और वीडियो वायरल किए गए। अब इनकी जांच की जा रही है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

      पहले दिन कितना हुआ नुकसान?

      सोमवार को शुरू हुआ यह आंदोलन काफी उग्र हो गया था और बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ। करीब 42 हजार मजदूर 83 अलग-अलग जगहों पर सड़कों पर उतर आए थे। इस दौरान 350 से ज्यादा फैक्ट्रियों में तोड़फोड़ की गई, 50 से ज्यादा गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया और 150 से अधिक वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। कई जगहों पर पुलिस पर भी पथराव हुआ, जिसके बाद हालात और बिगड़ गए थे।

      यह भी पढ़ें: UP में 21% तक बढ़ी कर्मचारियों की सैलरी : नोएडा प्रोटेस्ट के बाद योगी सरकार का बड़ा फैसला, 1 अप्रैल से होगा लागू

      सरकार का बड़ा फैसला- मजदूरी बढ़ाई

      हिंसक प्रदर्शन के बाद सरकार ने तुरंत कदम उठाते हुए मजदूरों के लिए न्यूनतम वेतन बढ़ाने का ऐलान किया। यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल 2026 से लागू मानी जाएगी। गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद जैसे औद्योगिक जिलों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी की गई है। जहां अकुशल, अर्धकुशल और कुशल श्रमिकों की सैलरी में करीब 2 से 3 हजार रुपए तक का इजाफा हुआ है। अन्य नगर निगम क्षेत्रों और जिलों में भी वेतन बढ़ाया गया है, ताकि मजदूरों को राहत मिल सके और स्थिति सामान्य हो सके।

      नई मजदूरी दरें (रुपए में)

      गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद

      श्रेणी

      पुरानी सैलरी

      नई सैलरी

      अकुशल

      11,313

      13,690

      अर्धकुशल

      12,445

      15,059

      कुशल

      13,940

      16,868

      नगर निगम क्षेत्र

      श्रेणी

      पुरानी

      नई

      अकुशल

      11,313

      13,006

      अर्धकुशल

      12,445

      14,306

      कुशल

      13,940

      16,025

      अन्य जिले

      श्रेणी

      पुरानी

      नई

      अकुशल

      11,313

      12,356

      अर्धकुशल

      12,445

      13,591

      कुशल

      13,940

      15,224

      मजदूरों की मुख्य मांगें

      सरकार की घोषणा के बावजूद मजदूरों की कई मांगें अब भी बाकी हैं। मजदूरों का कहना है कि उन्हें हरियाणा की तरह 35 प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी चाहिए। इसके अलावा वे ओवरटाइम का दोगुना भुगतान, बोनस सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर, हर महीने तय तारीख पर वेतन और साप्ताहिक छुट्टी जैसी सुविधाएं चाहते हैं। कई मजदूर 20 हजार रुपए न्यूनतम वेतन की मांग पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि, मौजूदा बढ़ोतरी पर्याप्त नहीं है।

      कंपनियों की स्थिति और असर

      इस प्रदर्शन का असर इंडस्ट्रियल इलाकों में साफ देखा जा रहा है। कई कंपनियों के बाहर ‘आज कंपनी बंद है’ के पोस्टर लगाए गए हैं और उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया है। सड़कों पर जली हुई गाड़ियां और टूटे हुए शीशे इस हिंसा की गवाही दे रहे हैं। कई फैक्ट्रियों में भारी नुकसान हुआ है, जिससे उद्योगों पर आर्थिक दबाव बढ़ गया है। स्थिति सामान्य होने में अभी समय लग सकता है।

      [breaking type="Breaking"]

      सरकार और प्रशासन का रुख

      राज्य सरकार ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए एक हाई लेवल कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में औद्योगिक विकास, श्रम विभाग और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं, जो मजदूरों और उद्योगपतियों से बातचीत कर समाधान निकालने की कोशिश कर रहे हैं। सरकार का कहना है कि मजदूरों की समस्याओं को समझा जाएगा, लेकिन हिंसा और तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, नुकसान की भरपाई भी उपद्रवियों से कराई जाएगी।

      DGP और अधिकारियों का बयान

      पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने मजदूरों से शांति बनाए रखने की अपील की है और भरोसा दिलाया है कि उनकी समस्याओं का समाधान बातचीत से निकाला जाएगा। अधिकारियों ने यह भी कहा है कि किसी भी अफवाह या भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें और प्रशासन का सहयोग करें।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      noida protest

      Workers Protest

      UP Latest News

      Noida News

      UP Government

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      सम्राट चौधरी बनेंगे CM? डिप्टी की रेस में कौन आगे?

      शाम होते ही बदलेगी तस्वीर!सम्राट चौधरी बनेंगे CM? डिप्टी की रेस में कौन आगे?

      सूझबूझ से भागी 11 साल की मासूम, आरोपी दुकानदार गिरफ्तार

      Ice Cream के बहाने दरिंदगी की कोशिश :सूझबूझ से भागी 11 साल की मासूम, आरोपी दुकानदार गिरफ्तार

      मुरैना अस्पताल में मोबाइल टॉर्च से हुआ इलाज, जिम्मेदार कौन?

      जेनरेटर-सोलर सब फेल!मुरैना अस्पताल में मोबाइल टॉर्च से हुआ इलाज, जिम्मेदार कौन?

      प्रदेश में बढ़ी गर्मी… कई जिलों में पारा 40°C पार, 16 अप्रैल से लू का अलर्ट

      MP Weather Update :प्रदेश में बढ़ी गर्मी… कई जिलों में पारा 40°C पार, 16 अप्रैल से लू का अलर्ट

      मां को मिली कस्टडी, पिता से अलग होते ही बिलख पड़ा मासूम, VIDEO VIRAL

      'मुझे पापा चाहिए…!'मां को मिली कस्टडी, पिता से अलग होते ही बिलख पड़ा मासूम, VIDEO VIRAL

      जन्मस्थली महू में उमड़ा जनसैलाब, CM मोहन यादव सहित कई नेता होंगे शामिल; देशभर से श्रद्धालुओं का आगमन

      अंबेडकर जयंती 2026 :जन्मस्थली महू में उमड़ा जनसैलाब, CM मोहन यादव सहित कई नेता होंगे शामिल; देशभर से श्रद्धालुओं का आगमन

      अंतिम संबोधन में भावुक हुए नीतीश कुमार, नई सरकार को दी शुभकामनाएं

      'अब जा रहा हूं मैं...!'अंतिम संबोधन में भावुक हुए नीतीश कुमार, नई सरकार को दी शुभकामनाएं

      57 केंद्रों पर 23 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी, इंदौर में ‘नो चांस ऑफ एरर’ की तैयारी

      NEET UG 2026:57 केंद्रों पर 23 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी, इंदौर में ‘नो चांस ऑफ एरर’ की तैयारी

      मुंबई कॉन्सर्ट में ड्रग्स ओवरडोज से 2 स्टूडेंट्स की मौत

      मस्ती के बीच मातम:मुंबई कॉन्सर्ट में ड्रग्स ओवरडोज से 2 स्टूडेंट्स की मौत

      केरल हाई कोर्ट ने फरमान की गिरफ्तारी पर लगाई रोक, 20 मई तक बंधे पुलिस हाथ

      मोनालिसा केस में नया ट्विस्ट!केरल हाई कोर्ट ने फरमान की गिरफ्तारी पर लगाई रोक, 20 मई तक बंधे पुलिस हाथ

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Tech & Automobiles
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....