People's Update
Wednesday, March 18, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Wednesday, March 18, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    तेल की कीमतें कम करने के लिए ट्रंप ने 'जोन्स एक्ट' में दी 60 दिन की ढील
    पाकिस्तान अमेरिका के लिए सबसे बड़े परमाणु खतरों में से एक: तुलसी गबार्ड
    दिल्ली-NCR में फिर बढ़ा प्रदूषण, AQI 200 के पार पहुंचा
    दिल्ली: बीजेपी CEC बैठक के लिए नेताओं का जुटान शुरू, कई दिग्गज पार्टी दफ्तर पहुंचे
    लोकसभा की कार्यवाही 23 मार्च तक के लिए स्थगित
    असम में NDA का सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय, आज शाम मीटिंग में लग सकती है अंतिम मुहर
    PM मोदी ने कुवैत के प्रिंस शेख सबाह अल-खालिद से की बात
    राजस्थान: NH-48 पर तेल टैंकर पलटा, आग लगने से एक शख्स की जलकर मौत
    चंडीगढ़ में धारा 163 लागू, ईंधन की जमाखोरी और ओवरचार्जिंग पर होगा सख्त एक्शन
    विवाद पर नोरा फतेही बोलीं- कुछ लोग मेरे चरित्र पर सवाल उठा रहे हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण
    असम: कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले प्रद्युत बोरदोलोई दिसपुर सीट से लड़ सकते हैं चुनाव
    राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में दिल्ली HC से राहत
    ईरानी नेताओं की हत्या की रूस ने की कड़ी निंदा
    ठाकरे गुट के सांसदों की संख्या होगी कम? एकनाथ शिंदे ने बना ली रणनीति
    बेंगलुरु में पिता को कर दिया पार्सल, जिंदा निकला शख्स
    नेपाल: अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे परिवार का हेलीकॉप्टर क्रैश
    दिल्ली: पालम में इमारत में लगी आग के बाद अब तक 9 लोगों की मौत
    ताजा खबर

    मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिरा, 3 दिन चली चर्चा; 2 घंटे 13 मिनट तक पीएम ने किया पलटवार, राहुल के साथ नेहरू और इंदिरा को भी घेरा

    Publish Date: 10 Aug 2023, 8:45 PM (IST)Updated On: 10 Aug 2023, 8:49 PM (IST)Reading Time: 13 Minute Read
    Follow on Google News
    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर हिंसा को लेकर लोकसभा में विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दिया। पीएम मोदी ने कहा कि देश की जनता ने हमारी सरकार पर बार-बार भरोसा जताया है और मैं देश की करोड़ों जनता के प्रति अपना आभार जताने के लिए यहां आया हूं। आज मैं देख रहा हूं कि आपने (विपक्ष) तय कर लिया है कि जनता के आशीर्वाद से NDA और भाजपा पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए प्रचंड जीत के साथ वापस आएगी। पीएम मोदी ने कहा कि यह मेरा नहीं विपक्ष का फ्लोर टेस्ट है, विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव हमारे लिए शुभ होता है। दोनों सदन में जन विश्वास बिल, मेडिसिन बिल, डेंटल बिल, डिजिटल डाटा प्रोटेक्शन बिल पारित हुए। प्रस्ताव के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 घंटे 13 मिनट तक विपक्ष के हर एक आरोप का जवाब दिया और विपक्षी I.N.D.I.A गठबंधन के साथ ही कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। इस दौरान मोदी ने राहुल गांधी के साथ ही इंदिरा गांधी और जवाहर लाल नेहरू पर भी सवाल खड़े कर दिए। मोदी ने दावा किया कि मिजोरम पर 1966 में तात्कालीन सरकार ने वायुसेना से हमला कराया था। इसके साथ ही एक द्वीप पड़ोसी देश को गिफ्ट में देने और मणिपुर मामले पर उठ रहे सभी सवालों के जवाब मोदी ने दिए।

    फ्लोर टेस्ट सरकार का नहीं, विपक्ष का है : PM

    पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि भगवान बहुत दयालु हैं और वे किसी ना किसी माध्यम से अपनी इच्छा की पूर्ति करता है। मैं इसे भगवान का आशिर्वाद मानता हूं कि ईश्वर विपक्ष को सुझाया और वे प्रस्ताव लेकर आए। मैंने 2018 में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान कहा था कि यह हमारे लिए फ्लोर टेस्ट नहीं है बल्कि ये विपक्ष के लिए फ्लोर टेस्ट है और परिणामस्वरूप वे चुनाव हार गए। कई ऐसे बिल थे जो गांव, गरीब, दलित, पिछड़े, आदिवासी के लिए थे, उनके कल्याण, भविष्य के साथ जुड़े हुए थे। लेकिन उनको (विपक्ष) इसकी चिंता नहीं है।

    विपक्ष का अविश्वास हमारे लिए शुभ होता है

    पीएम मोदी ने आगे कहा कि विपक्ष ने जनता के साथ विश्वासघात किया। विपक्ष के आचरण, व्यवहार से सिद्ध हुआ है कि उनके लिए देश से अधिक दल है, देश से बड़ा दल है, देश से पहले प्राथमिकता दल की है। मैं समझता हूं कि गरीब की भूख की चिंता नहीं है, आपको सत्ता की भूख सवार है। एक तरह से विपक्ष का अविश्वास हमारे लिए शुभ होता है। आज मैं देख रहा हूं कि आपने (विपक्ष) तय कर लिया है कि जनता के आशीर्वाद से NDA और BJP 2024 के चुनाव में पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़कर शानदार जीत के साथ वापस आएंगे। कई ऐसे बिल जो गांव, गरीब, पिछड़े, आदिवासी, दलितों से जुड़े थे, उन पर विपक्ष ने रुचि नहीं दिखाई।

    5 साल में साढ़े 13 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए

    पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में 30 साल के बाद देश की जनता ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई, 2019 में भी उस ट्रेक रिकॉर्ड को देखकर जनता ने ज्यादा मजबूती के साथ सेवा का मौका दिया। सदन में बैठे हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह युवाओं के सपनों को अवसर प्रदान करें। भारत के युवाओं को घोटालों से रहित सरकार दी है, हमने भारत के युवाओं को आसमान में उड़ने का हौसला और अवसर दिया है। भारत की गिरती साख को उबारा है, अभी भी कुछ लोग दाग लगाने की कोशिश कर रहे हैं। विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव की आड़ में जनता के आत्मविश्वास को तोड़ने की विफल कोशिश की। देश के युवा रिकॉर्ड संख्या में स्टार्ट अप लेकर दुनिया को चकित कर रहे हैं, रिकॉर्ड तोड़ विदेशी निवेश आ रहा है। गरीब के दिल में अपने सपने पूरा करने का भरोसा पैदा हुआ, देश में गरीबी घटी। पिछले 5 साल में साढ़े 13 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए, IMF ने लिखा है कि भारत में अति गरीबी खत्म हुई।
    • WHO ने कहा कि जल जीवन मिशन के जरिए भारत में हर साल 4 लाख लोगों की जान बच रही है, स्वच्छ भारत को भी WHO ने सराहा, 3 लाख लोगों को इस अभियान के जरिए मरने से बचाया गया।
    • UNICEF ने भी कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के कारण हर साल गरीबों के 50 हजार रूपए बच रहे हैं। पीएम मोदी के संबोधन के दौरान विपक्षी सांसदों ने हंगामा किया।

    अविश्वास और घमंड विपक्ष की रगों में बसा

    पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि अविश्वास और घमंड विपक्ष की रगों में रच-बस गया है, ये जनता के विश्वास को देख नहीं पाते, शुतुरमुर्ग एप्रोच के लिए देश क्या कर सकता है। शुभ काम के लिए काला टीका लगाते हैं, आज देश का मंगल हो रहा है। काले टीके के रूप में काले कपड़े पहनकर आने के लिए विपक्ष का भी धन्यवाद। विपक्ष भरपूर अपशब्दों का प्रयोग कर रहा है, थोड़ा मन हल्का हुआ होगा, मुझे लोग दिन-रात कौसते रहते हैं, ये उनकी फितरत है, उनके लिए सबसे प्यारा नारा है - मोदी तेरी कब्र खुदेगी, मोदी तेरी कब्र खुदेगी, मोदी तेरी कब्र खुदेगी... लेकिन इनकी गालियों, अपशब्दों और अलोकतांत्रिक भाषा को भी मैं टॉनिक बना देता हूं।
    • सदन में सीक्रेट बताऊंगा- मेरा अपना विश्वास है कि विपक्ष के लोगों को एक सीक्रेट वरदान मिला हुआ है, ये लोग जिसका बुरा चाहेंगे उसका भला होगा, मैं तीन उदाहरण दूंगा, बैंकिंग सेक्टर को लेकर सवाल उठाए और अफवाह फैलाई, तभी सरकारी बैंकों ने नेट प्रॉफिट दो गुना से ज्यादा कर दिया, डिफेंस के हेलिकॉप्टर बनाने वाली सरकारी कंपनी HAL को लेकर गलत जानकारी दी गई।
    • पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा - खेतों में जाकर वीडियो शूट होता है, वैसे ही HAL के गेट पर वहां के कर्मचारियों को भड़काया गया, आज HAL सफलता की नई बुलंदियों को छू रहा है, अपने इतिहास का सबसे ज्यादा रेवेन्यू हासिल किया है।
    • तीसरा उदाहरण LIC का दिया, अब LIC लगातार मजबूत हो रही है, जिसके बारे में भ्रामक प्रचार किया।
    • विपक्ष देश की जिन संस्थानों को कोसते हैं, उसका भाग्य चमक जाता है। मुझे भरोसा है कि हम भी ऐसे ही मजबूत होंगे।
    • विपक्ष को देश के पराक्रम पर विश्वास नहीं, हमारी सरकार के तीसरे टर्म में भारत दुनिया की तीसरी टॉप इकॉनोमी बनेगी।
    • विपक्ष की त्रासदी है, कांग्रेस के लोग कह रहे हैं कि दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकॉनोमी बनने के लिए कुछ करने की जरूरत नहीं, सब अपने आप होगा, इसका मतलब है कि कांग्रेस के पास कोई समझ ही नहीं है।
    • 1991 में देश कंगाल होने की स्थिति में था, अर्थव्यवस्था झूल रही थी लेकिन 2014 के बाद भारत ने टॉप 5 में अपनी जगह बनाई। कांग्रेस को लगता होगा कि ये जादू से हुआ होगा, लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि परिश्रम की पराकाष्ठा की वजह से यह संभव हुआ।
    • विपक्ष जब अगली बार अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएगा, तब ये देश टॉप थ्री में होगा। विपक्ष के मित्रों की फितरत में ही अविश्वास का भाव।
    • कांग्रेस और उसके दोस्तों का इतिहास रहा है कि उन्हें भारत के सामर्थ्य पर कभी भरोसा नहीं रहा, पाकिस्तान सीमा पर हमले करता था और इनका पाक से ऐसा प्रेम था कि ये भरोसा कर लेते थे। आतंकी हमले और बातचीत साथ में चलती थी, कश्मीर आतंकवाद में जल रहा था, लेकिन कांग्रेस को वहां की जनता के बजाय पाकिस्तानी परस्तों पर भरोसा था। कांग्रेस को भारत की सेना पर भरोसा नहीं था।
    • अब दुनिया में कोई भी भारत के लिए अपशब्द बोलता है तो विपक्ष तत्काल उसे पकड़ लेते हैं, भारत की बेइज्जती में विपक्ष को मजा आता है।

    भारत में कांग्रेस के प्रति नो कॉन्फिडेंस का भाव बेहद गहरा

    पीएम मोदी ने कहा कि भारत के लोगों में कांग्रेस के प्रति नो कॉन्फिडेंस का भाव बेहद गहरा है, कांग्रेस घमंड में इतनी चूर कि उसे जमीन दिखाई तक नहीं देती। देश के कई हिस्सों में कांग्रेस को जीत दर्ज करने में दशक लग गए, तामिलनाडु में 61 साल से कांग्रेस को नो कॉन्फिडेंस। पश्चिम बंगाल में 51 साल से कांग्रेस नो कॉन्फिडेंस, यूपी- बिहार में पिछले 38 सालों से कांग्रेस नो कॉन्फिडेंस, त्रिपुरा में 35 सालों से कांग्रेस नो कॉन्फिडेंस, ओडिशा में 28 साल से कांग्रेस नो कॉन्फिडेंस। दिल्ली, पश्चिम बंगाल में तो एक भी विधायक नहीं, जनता ने हमेशा कांग्रेस के प्रति नो कॉन्फिडेंस दिखाया है।
    • विपक्ष के साथियों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं, बेंगलुरू में आपने दो दशक पुराने UPA का अंतिम संस्कार किया है, आपसे सहानुभूति व्यक्त करने में देर हो गई क्योंकि आप खुद ही एक और यूपीए का क्रियाकर्म कर जश्न मना रहा थे।
    • पुरानी खटारा गाड़ी को इलेक्ट्रिक व्हीकल दिखाने के लिए इतना बड़ा मजमा लगाया, मजमा खत्म होने से पहले ही उसका क्रेडिट लेने के लिए सिर-फुटौव्वल शुरू हो गई।
    • कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जिसके पीछे विपक्ष चल रहा है उसे देश की समझ ही नहीं, भेष बदलकर धोखा देने वालों की फितरत सामने आ ही जाती है, दूर युद्ध से भागते नाम रखा रणवीर।
    https://twitter.com/psamachar1/status/1689637448614338566

    विपक्ष ने INDIA के टुकड़े कर बना दिया I.N.D.I.A.

    पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने घमंड के दो I पिरो के NDA को INDIA बना दिया, NDA भी चुरा लिया और INDIA के टुकड़े कर बना दिया I.N.D.I.A.। इस बयान पर विपक्ष ने लगाए इंडिया-इंडिया के नारे। नाम बदलकर देश पर राज करने की विपक्ष की सोच, नेहरू-गांधी परिवार पर फिर साधा निशाना- हर जगह गिने-चुने नाम वाली ही योजनाएं और निर्माण कार्य, इसके बदले में देश को केवल घोटाले और भ्रष्टाचार मिला। कांग्रेस के संस्थापक एक विदेशी एओ ह्यूम थे, कांग्रेस ने देश से राष्ट्रीय प्रतीक भी छीना, तिरंगे से लेकर गांधी नाम तक कांग्रेस ने चुराया।

    I.N.D.I.A. में हर किसी को प्रधानमंत्री बनना है

    पीएम मोदी ने कहा कि I.N.D.I.A. गठबंधन में हर किसी को दूल्हा बनना है, हर किसी को प्रधानमंत्री बनना है। विपक्ष ने अधीर रंजन को दरकिनार कर दिया, I.N.D.I.A. गठबंधन देश में परिवारवाद की राजनीति का सबसे बड़ा प्रतिबिंब। कांग्रेस को परिवारवाद और दरबारवाद पसंद, अंबेडकर को कांग्रेस ने दो बार हरवाया। कांग्रेस के राज में जो दरबारवाद में भरोसा नहीं करते उनकी पोर्ट्रेट तक संसद में नहीं लगती थी, जब गैर कांग्रेसी सरकार बनी तो सभी नेताओं के पोर्ट्रेट लगाए।
    • कभी-कभी सच निकल जाता है, लंका हमुमान ने नहीं जलाई, उनके घमंड ने जलाई, ये बिलकुल सच है, इसलिए 400 से 40 हो गए, कल राहुल ने कही थी सदन में यही बात।
    • पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला, गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बन गया ये पीड़ा आपको परेशान करती है, 2024 में भी जनता आपको सोने नहीं देगी, कभी इनके जन्मदिन पर हवाई जहाज में केक काटे जाते थे। आज उस हवाई जहाज में गरीब के लिए वैक्सीन जाता है।
    • पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला, कहा- नेहरू पर निशाना साधते हुए कहा कि कभी छुट्टी और मौज-मस्ती के लिए नौसेना के युद्धपोत मंगवा लेते थे, अब यही युद्धपोत विदेश में फंसे भारतीयों को घर वापस लाते हैं। चाल-चरित्र से जो राजा बन गए हों वे गरीब के बेटे के पीएम बनने से परेशान हैं, एक तरफ नामदार लोग हैं और एक तरफ कामदार लोग हैं।
    • विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इनका मोदी प्रेम इतना जबरदस्त है कि चौबीसों घंटे सपने में भी मोदी दिखते हैं, गीत की पंक्तियां सुनाईं - डूबने वाले को तिनके का सहारा ही बहुत है, दिल बहल जाए फकत इतना इशारा ही बहुत है...
    • पीएम ने राहुल पर हमला बोलते हुए कहा कि जनता कह रही है ये है लूट की दुकान और लूट का बाजार, ये नफरत की दुकान है I.N.D.I.A.गठबंधन पर बोले- इस दुकान पर जल्द लटक जाएगा ताला।

    मणिपुर हिंसा पर पीएम मोदी का संबोधन

    • मणिपुर हिंसा पर पीएम मोदी बोले- दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार कर रही प्रयास, निकट भविष्य में शांति का सूरज उगेगा। देश आपके साथ है, ये सदन आपके साथ है, हम सब मिलकर के इस चुनौती का समाधान निकालेंगे। फिर से शांति की स्थापना होगी। सदन में मां भारती के बारे में जो कहा गया उसने हर भारतीय की भावना को गहरी ठेस पहुंचाई, राहुल ने दिया था बयान।
    • राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी बोले- सत्ता सुख के बगैर विपक्ष का ये हाल, भारत माता की मृत्यु की कामना करते हैं। जिन्होंने मां भारती के तीन टुकड़े किए जब देश को आजादी की बेड़ियों से मुक्ति मिलनी थी, तुष्टीकरण के लिए मां भारती ही नहीं वंदे मातरम् गीत के भी टुकड़े किए।
    • भारत तेरे टुकड़े होंगे को बढ़ावा देने वालों का समर्थन करते हैं, कच्छतिरु लंका के पास एक टापू है, जो दूसरे देश को दे दिया था, इंदिरा गांधी ने दिया था ये टापू, कांग्रेस का इतिहास मां भारती को छिन्न भिन्न करने का रहा है।
    • 5 मार्च 1966 के दिन कांग्रेस ने मिजोरम में नागरिकों पर वायुसेना से हमला कराया, आज भी मिजोरम में 5 मार्च को पूरा राज्य शोक मनाता है, कांंग्रेस ने इस सच को देश से छिपाया, इंदिरा गांधी के समय हुआ हमला।
    • 1962 में रेडियो प्रसारण आज भी नॉर्थ -ईस्ट शूल की तरह चुभता है, नेहरू ने उन्हें चीन हमले के दौरान अपने भाग्य पर छोड़ दिया था।
    • लोहिया ने नेहरू के खिलाफ कहा था कि जानबूझकर नेहरू नॉर्थ ईस्ट का विकास नहीं कर रहे, 30 हजार वर्ग मील के क्षेत्र को विकास से वंचित कर दिया गया था। मेरी कैबिनेट के 400 मंत्रियों ने वहां रात्रि निवास कर विकास की धारा बहाई, ये मेरी सरकार का पूर्वोत्तर के प्रति समर्पण है।
    • इक्का-दुक्का सीटों के प्रति सौतेले व्यवहार का कांग्रेस का रवैया रहा है, हमारे लिए नॉर्थ ईस्ट हमारे लिए जिगर का टुकड़ा।
    • मणिपुर में हिंसा को लेकर पीएम मोदी बोले- नॉर्थ ईस्ट में हिंसा के लिए कांग्रेस की राजनीति जिम्मेदार, मणिपुर कांग्रेस के शासन में अलगाव की आग में झुलस गया। कांग्रेस के राज में मणिपुर में उग्रवादियों की मर्जी चलती थी, बापू की फोटो सरकारी दफ्तरों में नहीं लगती थी, सरकारी स्कूलों में राष्ट्रगान नहीं होते थे।
    • मणिपुर को लेकर कांग्रेस की पीड़ा और संवेदनाएं सिलेक्टिव हैं, ये राजनीति से प्रेरित हैं। मणिपुर में 6 साल से समाधान खोजने की कोशिश चल रही है, नॉर्थ ईस्ट वैश्विक नजरिए से सेंटर पॉइंट बनेगा। हमारी सरकार ने ऩॉर्थ ईस्ट के विकास को पहली प्राथमिकता दी, रेलवे और एयरपोर्ट का विकास किया।
    • देश की जनता को भरोसा दिलाता हूं, समय का पल-पल केवल देशवासियों के लिए। सदन में मोदी-मोदी के लगे नारे।
    • देश को विपक्ष ने निराश किया, सदन के नेता के नाते मैंने 2018 में उनको काम दिया था कि 2023 में वे अविश्वास प्रस्ताव लेकर आएं, उन्होंने मेरी बात मानी, अब 2028 में लाइए अविश्वास प्रस्ताव, थोड़ी तैयारी और घिसी-पिटी बातें लेकर न आएं.. चीखने-चिल्लाने के अलावा दिमाग वाला भी काम कीजिए।
    • संसद दल के लिए नहीं देश के लिए सम्मानीय सर्वोच्च संस्था है, इसलिए सांसदों को गंभीर होना जरूरी। संसद तफरीह की जगह नहीं, विपक्ष ने मतदाताओं के साथ विश्वासघात किया।
    • देश के लोग अखंड विश्वासी, ये संकल्प के लिए समर्पित समाज, 9 साल में नई बुलंदियों को देश ने छुआ।
    • 2047 में देश विकसित हिंदुस्तान होगा, ये देशवासियों के परिश्रम और संकल्प से होगा। इतिहास हमारे कर्मों को देखेगा, मैंने समय के साथ हर अपशब्द को हंसते हुए मन खराब न करते हुए जवाब दिया। मणिपुर के दर्द की दवा बनकर सभी कम करें, हमने अपने काम के हिसाब का अवसर दिया, यह अविश्वास प्रस्ताव देश के विश्वासघात का प्रस्ताव।
    • अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान होने के बाद प्रस्ताव गिरा।
    https://twitter.com/psamachar1/status/1689634159076196353 राष्ट्रीय की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

    Peoples Update

    People's Update

    PeoplesUpdate

    Peopleupdate

    Stay Updated!
    Join our WhatsApp channel for latest news
    →
    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Related Posts

    icon

    Latest Posts

    यूजर्स को हुई परेशानी

    दुनियाभर में ठप पड़ा X ट्विटर:यूजर्स को हुई परेशानी

    असम के लिए NDA का सीट शेयरिंग फॉर्मूला फाइनल, जल्द होगी प्रत्याशियों की घोषणा

    असम के लिए NDA का सीट शेयरिंग फॉर्मूला फाइनल, जल्द होगी प्रत्याशियों की घोषणा

    रूस का पाकिस्तान को सस्ते तेल का ऑफर

    मिडिल ईस्ट तनाव के बीच तेल संकट:रूस का पाकिस्तान को सस्ते तेल का ऑफर

    ‘राहुल गांधी टपोरी स्टाइल में आते हैं संसद…’, कंगना रनौत बोलीं- उन्हें देखकर महिलाएं होती हैं अनकंफर्टेबल

    ‘राहुल गांधी टपोरी स्टाइल में आते हैं संसद…’, कंगना रनौत बोलीं- उन्हें देखकर महिलाएं होती हैं अनकंफर्टेबल

    ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का टीजर रिलीज, एलियंस से टकराएंगे ‘जग्गू दादा’

    The Great Grand Superhero :‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ का टीजर रिलीज, एलियंस से टकराएंगे ‘जग्गू दादा’

    ड्राइवर का काम मांगने गया, कम उम्र देख मना किया तो रात में डंपर ले उड़ा नाबालिग

    ट्रक ड्राइवरी का ऐसा शौक...ड्राइवर का काम मांगने गया, कम उम्र देख मना किया तो रात में डंपर ले उड़ा नाबालिग

    रोमांटिक थ्रिलर ‘सुंदर पूनम’ में पहली बार साथ दिखेगी सान्या-आदित्य की नई जोड़ी

    रोमांटिक थ्रिलर ‘सुंदर पूनम’ में पहली बार साथ दिखेगी सान्या-आदित्य की नई जोड़ी

    अपने कार्यकाल समापन पर बोले दिग्विजय सिंह- न टायर्ड हूं और न रिटायर्ड हूं

    Rajya Sabha :अपने कार्यकाल समापन पर बोले दिग्विजय सिंह- न टायर्ड हूं और न रिटायर्ड हूं

    धूल भरी आंधी के साथ बारिश, गरज-चमक की चेतावनी

    दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदला मौसम :धूल भरी आंधी के साथ बारिश, गरज-चमक की चेतावनी

    भारत में कान्ये वेस्ट का कॉन्सर्ट टला, अब 23 मई को होगा मेगा शो

    Kanye West :भारत में कान्ये वेस्ट का कॉन्सर्ट टला, अब 23 मई को होगा मेगा शो

    Peoples Update

    एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

      Popular Categories

      • Lifestyle
      • Auto
      • Entertainment
      • National
      • Health

      Useful Tools

      • SIP Calculator
      • Personal Loan Calculator
      • Car Loan Calculator
      • Education Loan Calculator
      • Income Tax Calculator

      Other Links

      • Home
      • Videos
      • Reels
      • Story
      • E-Paper

      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Career
      • Disclaimer
      • Advertise With Us
      • Complaint Redressal
      • Sitemap

      Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

      You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....