Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भारतीय रीति-रिवाजों से परेशान हुए निक

लाई डिटेक्टर इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने किया खुलासा
भारतीय रीति-रिवाजों से परेशान हुए निक

मुंबई । प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को 5 साल हो गए हैं। दोनों ने दिसंबर 2018 में राजस्थान में शादी की थी, जो काफी ग्रैंड वेडिंग थी। इस जोड़े ने भारत में अपनी शादी में 3.5 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए। अब अपनी ग्रैंड वेडिंग को लेकर निक जोनस काफी पछता रहे हैं। हाल ही में निक अपने भाइयों केविन और जो जोनस के साथ एक शो में शामिल हुए। जहां उनसे लाई डिटेक्टर में सवाल किए गए। इस दौरान जब निक से पूछा कि आपकी शादी के दौरान किसी भी समय, क्या आपको ऐसा महसूस हुआ कि आपने अभी-अभी शादी पूरी की है! निक ने जवाब दिया और कहा, हां और आगे जोर से हंसते हुए कहा, खासकर बिल देखने के बाद टेंशन हुई थी।

शादी की रस्मों को देख दंग रह गए थे एक्ट्रेस के देवर

निक के भाई केविन ने भी कहा कि शादी के दौरान, वह कई रस्मों को देखकर दंग रह गए थे और सोच रहे थे कि ये सब कब खत्म होगा। इसबीच निक जोनस के दूसरे भाई जो जोनस से जब पूछा गया कि क्या उनके भाई की पत्नियों में से कोई उन्हें परेशान करती है, तो उन्होंने नहीं में उत्तर दिया, लेकिन झूठ पकड़ने वाली मशीन ने अन्यथा कहा। हालांकि, जो ने इसके बारे में अधिक विस्तार से नहीं बताया, लेकिन उनके भाइयों को इस बारे में चिढ़ाते हुए देखा गया था।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts