Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

NIA की देशभर में बड़ी कार्रवाई :यूपी-राजस्थान समेत 12 जगह छापेमारी, ड्रोन से हथियार भेजने वाले आतंकी नेटवर्क पर शिकंजा

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पाकिस्तान से जुड़े आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए यूपी, राजस्थान, बिहार और महाराष्ट्र में 12 ठिकानों पर छापेमारी की। जांच में ड्रोन के जरिए हथियार और आईईडी भेजने की साजिश का खुलासा हुआ है। वहीं, सिरसा ग्रेनेड हमला मामले में भी एनआईए ने 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।
यूपी-राजस्थान समेत 12 जगह छापेमारी, ड्रोन से हथियार भेजने वाले आतंकी नेटवर्क पर शिकंजा

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एक बड़े आतंकी नेटवर्क के खिलाफ देशभर में बड़ा अभियान शुरू किया है। एजेंसी ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और महाराष्ट्र में एक साथ 12 जगहों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई पाकिस्तान से जुड़े ऑपरेटिव जसवीर चौधरी और उसके भारतीय सहयोगियों से जुड़े मामले में की जा रही है।

4 राज्यों में एक साथ छापेमारी

एनआईए की टीमों ने उत्तर प्रदेश में 5, राजस्थान में 2, बिहार में 2 और महाराष्ट्र में 3 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान डिजिटल डिवाइस, दस्तावेज और अन्य संदिग्ध सामान की जांच की जा रही है।

ड्रोन के जरिए हथियार भेजने का आरोप

जांच एजेंसियों के मुताबिक, यह नेटवर्क भारत-पाकिस्तान सीमा के जरिए ड्रोन से हथियार, गोला-बारूद और आईईडी (IED) भारत में भेज रहा था। बताया जा रहा है कि इन हथियारों का इस्तेमाल पंजाब, दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में बड़े हमलों के लिए किया जाना था। सूत्रों के अनुसार, इस साजिश का मकसद आम लोगों को नुकसान पहुंचाना और देश में दहशत फैलाना था।

Breaking News

सिरसा ग्रेनेड हमला मामले में भी कार्रवाई

इसी बीच एनआईए ने हरियाणा के सिरसा महिला थाना ग्रेनेड हमला मामले में भी बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने इस केस में दो पाकिस्तानी नागरिकों समेत 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

शाहजाद भट्टी के इशारे पर साजिश

जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान में मौजूद गैंगस्टर से आतंकी बने शाहजाद भट्टी के इशारे पर भारत में पुलिस ठिकानों को निशाना बनाने की योजना बनाई गई थी। आरोपियों पर यूएपीए (UAPA), भारतीय न्याय संहिता और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को जोड़ने का आरोप

एनआईए के मुताबिक, सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म के जरिए युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलकर इस नेटवर्क से जोड़ा जा रहा था। फिलहाल एजेंसी फरार आरोपियों और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts