PlayBreaking News

Bigg Boss 19:चार गाने या 10 मिनट? बिग बॉस हाउस में उठे नए सवाल, अमाल-मालती की बहस ने मचाया हंगामा

Follow on Google News
चार गाने या 10 मिनट? बिग बॉस हाउस में उठे नए सवाल, अमाल-मालती की बहस ने मचाया हंगामा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बिग बॉस 19 का घर इस वक्त एक नए रिश्ते की कहानी से गूंज रहा है। इस बार फोकस में हैं म्यूजिक डायरेक्टर अमाल मलिक और एक्ट्रेस मालती चाहर। शो में दोनों की बॉन्डिंग और केमिस्ट्री देखकर सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चा छिड़ गई थी कि क्या ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे?

    लेकिन अब इस रिश्ते की कहानी में एक ऐसा मोड़ आया है जिसने फैंस को हैरान कर दिया। हाल ही में एक एपिसोड में दोनों के बीच हुई बहस ने माहौल गरमा दिया। इस दौरान मालती चाहर ने खुलासा किया कि शो में आने से पहले अमाल उनसे मिल चुके थे और उस मुलाकात के दौरान उन्होंने उन्हें गाने भी सुनाए थे। मालती के मुताबिक,'अमाल ने कहा था कि ये गाने खास हैं और मैं चाहता हूं कि तुम सुनो।'

    लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती अमाल मलिक ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, 'वो मुलाकात सिर्फ 10 मिनट की थी। न कोई खास बात हुई, न कोई गाना सुनाया गया। वो बस एक कैजुअल मीटिंग थी।'

    इसपर मुद्दे पर अब एक्स कंटेस्टेंट आवेज दरबार का भी रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा, 'अमाल ने सिर्फ बातें नहीं घुमाई, बल्कि मेरे बारे में भी झूठ बोला है।' आगे आवेज ने कहा, 'स्पष्ट है कि अमाल झूठ बोल रहा है और डबल गेम खेल रहा है। सच कहूं तो शहबाज और नीलम का रिएक्शन भी सबके सामने आ गया है।'

    Uploaded media

    इस बहस के बाद सोशल मीडिया पर अमाल मलिक और मालती चाहर चर्चा का विषय बन गए है। अब सवाल ये उठता है कि आखिर सच्चाई क्या है? मालती ने जो कहा वो सच है या फिर अमाल का बयान?

    People's Reporter
    By People's Reporter
    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts