PlayBreaking News

New Parliament Building : नए संसद भवन के उद्घाटन पर जारी होगा 75 रुपए का सिक्का, जानें इसकी खासियत

Follow on Google News
New Parliament Building : नए संसद भवन के उद्घाटन पर जारी होगा 75 रुपए का सिक्का, जानें इसकी खासियत
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए संसद भवन के उद्घाटन के उपलक्ष्य में 75 रुपए का सिक्का जारी करेंगे। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है। इस सिक्के पर नए संसद भवन परिसर की तस्वीर छपी होगी। वित्त मंत्रालयन ने इस नए 75 रुपये के सिक्के की खासियत की जानकारी भी दी है। बता दें कि पीएम मोदी 28 मई को नए संसद भवन परिसर का उद्घाटन करेंगे।

कैसा होगा सिक्का

वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के मुताबिक, इस सिक्के का वजन 35 ग्राम होगा। इसमें 50 फीसदी चांदी, 40 फीसदी कॉपर, 5-5 फीसदी निकल और जिंक धातु का मिश्रण होगा। यह सिक्का गोल होगा, जिसका डायमीटर 44 मिलीमीटर रखा गया है। इसके किनारों पर 200 सेरेशन यानी दांते होंगे। सिक्के पर नए संसद भवन की तस्वीर छपी होगी। संसद की तस्वीर के ठीक नीचे वर्ष 2023 भी लिखा होगा। इस पर हिन्दी में संसद संकुल और अंग्रेजी में Parliament Complex लिखा होगा। सिक्के पर हिन्दी में भारत और अंग्रेजी में इंडिया लिखा होगा। इस पर अशोक चिन्ह भी अंकित होगा। मोदी सरकार इसे आजादी के अमृत महोत्सव से लेकर नई संसद के उद्घाटन से जोड़कर यादगार बनाने की कोशिश में है।

उद्घाटन कार्यक्रम का शेड्यूल

  • सुबह 7:30 से 8:30 बजे तक हवन और पूजा होगी।
  • 8:30 से 9 बजे के बीच में लोकसभा के अंदर सेंगोल को स्थापित किया जाएगा।
  • सुबह 9-9:30 बजे प्रार्थना सभा होगी।
  • दूसरे चरण का कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से राष्ट्रगान के साथ शुरू होगा।
  • इस मौके पर दो लघु फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी।
  • उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति का संदेश पढ़ा जाएगा।
  • राज्यसभा में विपक्ष के नेता का संबोधन होगा। इसके बाद लोकसभा स्पीकर का संबोधन होगा।
  • इस मौके पर एक सिक्का और स्टांप रिलीज किया जाएगा।
  • अंत में प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन होगा।
  • करीब 2-2:30 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।
ये भी पढे़ं- लोकतंत्र के नए मंदिर का MP कनेक्शन : इस मंदिर की तर्ज पर बना है सेंट्रल विस्टा, पुराना संसद भवन भी था मध्य प्रदेश से प्रेरित ये भी पढ़ें- नए संसद भवन का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, राष्ट्रपति से उद्घाटन करने की मांग
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts