नए संसद भवन के उद्घाटन पर विवाद : कांग्रेस समेत 19 पार्टियों ने किया बायकॉट का ऐलान; बयान जारी कर बताई वजह

नई दिल्ली। देश के नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर लगातार सियासी बवाल मचा हुआ है। 19 विपक्षी पार्टियों ने 28 मई को नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। सभी ने एक संयुक्त बयान जारी किया है। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे पहले ही कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से करवाने की मांग कर चुके हैं। संसद के नए भवन का उद्घाटन पीएम मोदी 28 मई को करेंगे।
इन 19 पार्टियों ने किया बहिष्कार
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
- द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके)
- आम आदमी पार्टी
- शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे)
- समाजवादी पार्टी
- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई)
- झारखंड मुक्ति मोर्चा
- केरल कांग्रेस (मणि)
- विदुथलाई चिरुथिगल कच्ची
- राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी)
- तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी)
- जनता दल (यूनाइटेड) (जेडीयू)
- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी)
- भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (सीपीआईएम)
- राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी)
- इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग
- नेशनल कांफ्रेंस
- रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी
- मारुमलार्थी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एमडीएमके)











