Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

स्वतंत्रता दिवस से पहले नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी, RPF और डॉग स्क्वॉड को किया गया तैनात

स्वतंत्रता दिवस से पहले नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी, RPF और डॉग स्क्वॉड को किया गया तैनात

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवान 24 घंटे गश्त कर रहे हैं और डॉग स्क्वॉड भी सक्रिय है। सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर सघन चेकिंग की जा रही है।

रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्रभारी इंस्पेक्टर RPF के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए स्टेशन पर हाई अलर्ट है। सभी गेट पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है और यात्रियों के सामान की गहन जांच की जा रही है। प्लेटफॉर्म सहित कई स्थानों पर अतिरिक्त जवान और डॉग स्क्वॉड मौजूद हैं। लोगों में सुरक्षा का माहौल बनाने के लिए फ्लैग मार्च भी किया गया।

दिल्ली में सख्त ट्रैफिक नियम

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने राजधानी में कड़े यातायात प्रतिबंध लगाए हैं। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) के अनुसार, 12 अगस्त रात 10 बजे से दिल्ली की सीमाओं पर वाणिज्यिक वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है, जो लाल किले के कार्यक्रम समाप्त होने तक जारी रहेगी। रिंग रोड पर भी राजघाट की ओर जाने वाले मार्ग पर वीआईपी मूवमेंट के कारण यातायात नियंत्रित रहेगा।

लाल किले की भी सुरक्षा बढ़ाई गई

पिछले सप्ताह दिल्ली पुलिस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय बैठक हुई। इसमें जिला DCP, विशेष CP, संयुक्त CP, जोनल और सेक्टर इंचार्ज शामिल रहे। अधिकारियों के अनुसार, लाल किले पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, एंटी-ड्रोन सिस्टम और फेसियल रिकग्निशन तकनीक का उपयोग किया जाएगा ताकि किसी भी तरह की सुरक्षा चूक न हो।

Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts