Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नेपाल हिंसा का असर : प्रदेश में सबसे अधिक इंदौर से एक हजार पैकेज हुए कैंसिल

नेपाल हिंसा का असर : प्रदेश में सबसे अधिक इंदौर से एक हजार पैकेज हुए कैंसिल

नवीन यादव  

इंदौर। नेपाल में भड़की हिंसा का असर अब सीधे तौर पर पर्यटन उद्योग पर पड़ रहा है। एक ओर वहां फंसे पर्यटकों को सरकार सुरक्षित भारत लाने का प्रयास कर रही है तो वहीं इंदौर से नेपाल जाने वाले यात्रियों ने अपने टूर पैकेज रद्द करना शुरू कर दिया है। इंदौर के ट्रैवल एजेंट्स का कहना है कि सिर्फ इंदौर से ही अब तक एक हजार से ज्यादा पैकेज कैंसल हो चुके हैं। यात्रियों ने होटल रिजर्वेशन तक वापस करा लिए हैं। 

फ्लाइट कैंसिल करने पर पूरा पैसा वापस मिलेगा

ट्रैवल एजेंट फेडरेशन आॅफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष अमोल कटारिया बताते हैं कि दशहरा और दीपावली के बाद नेपाल टूरिज्म सीजन का पीक टाइम होता है। नई बुकिंग पूरी तरह से बंद हो गई है, जबकि पहले से हुई बुकिंग को लगातार निरस्त करवाया जा रहा है। हमने अपने पैसेंजर को होल्ड रहने के लिए बोला है। नेपाल में अचानक ऐसे हालात को देखते हुए एयरलाइंस ने भी मदद की है। अब फ्लाइट कैंसल करने पर यात्रियों से कोई चार्ज नहीं काटा जाएगा और पूरी राशि रिफंड की जा रही है। इससे कैंसिलेशन की रफ्तार और तेज हो गई है।

आईआरसीटीसी का टूर भी संकट में 

ट्रैवल एजेंटों ने बताया कि आईआरसीटीसी ने बीते दिनों नेपाल टूर की घोषणा की थी और विज्ञापन निकाला था, जिसमें यात्रियों को पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन कराने का कार्यक्रम शामिल था। सूत्रों ने बताया कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। अगर सितंबर के आखिर तक स्थिति सामान्य नहीं हुई तो यह पैकेज रद्द कर दिया जाएगा। 

स्थिति सामान्य होने पर करेंगे तैयारी

3 महीने पहले हमने काठमांडू जाने का पैकेज लिया था। 60,000 का पैकेज था लेकिन अब जो हालत हो गए हैं, उसे देखते हुए हमने उसे कैंसिल कर दिया है। हमारी बुकिंग फ्लाइट से थी। जब स्थिति सामान्य हो जाएगी, तब अगली बार प्लान करेंगे। 
मुकेश बंसल, कारोबारी 

हमने बुकिंग कैंसिल कर दी 

बच्चों को लेकर काठमांडू जाने का प्लान था। फ्लाइट से लेकर होटल तक की बुकिंग थी। अभी वहां जो हालात है, उसे देखते हुए हमने सारी बुकिंग कैंसिल कर दी, अब अगले साल प्लान करेंगे।  
आशुतोष शर्मा, रियल एस्टेट कारोबारी

Aniruddh Singh
By Aniruddh Singh

अनिरुद्ध प्रताप सिंह। नवंबर 2024 से पीपुल्स समाचार में मुख्य उप संपादक के रूप में कार्यरत। दैनिक जाग...Read More

Latest Posts