नेमावर TI के परिवार को मिलेगी 1 करोड़ की सम्मान निधि, राजकीय सम्मान से साथ होगा अंतिम संस्कार, डूबने से हुई थी मौत

भोपाल। देवास जिले के नेमावर में पदस्थ थाना प्रभारी (TI) राजाराम बास्केल की रविवार को मौत हो गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नदी से शव निकालने के दौरान भंवर में फंस कर शहीद हुए थाना प्रभारी राजाराम वात्सले के परिवार को 1 करोड़ रुपए की सम्मान निधि दी जाएगी। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। राज्य शासन की ओर से मंत्री प्रेम सिंह पटेल अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।
टीआई राजाराम नेमावर थाना क्षेत्र के कुंडगांव इलाके में जामनेर नदी से शव निकाल रहे थे। इसी दौरान डूबने से उनकी मौत हो गई थी।
मंत्री प्रेम सिंह पटेल अंतिम संस्कार में होंगे शामिल
सीएम शिवराज ने सोमवार को अपने बयान में कहा कि स्वर्गीय वात्सले अपना कर्त्तव्य निभाते हुए शहीद हुए हैं। वे नदी में किसी अज्ञात शव को निकालने के लिए कूदे थे, पर भंवर में फंस गए। उन्होंने अपने कर्त्तव्यों की पूर्ति करते हुए बलिदान दिया है। उनके परिवार में पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। उनका परिवार अब हमारा परिवार है। उनके परिजन को एक करोड़ रुपए की सम्मान निधि दी जाएगी। सीएम ने कहा कि दिवंगत टीआई का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार होगा। अंतिम संस्कार में राज्य शासन की ओर से मंत्री प्रेम सिंह पटेल शामिल होंगे। https://twitter.com/psamachar1/status/1680794045562474497भंवर में फंसने से हुई मौत
नेमावर TI राजाराम बास्केल कुंडगांव इलाके में जामनेर नदी पर बने एक स्टापडेम में एक लाश फंसे होने की सूचना पर रविवार सुबह टीआई अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे थे। यहां पुलिस ने गोताखोर दल को बुलाया था, लेकिन देर होती देख वे खुद ही नदी में लाश निकालने उतर गए। इसी दौरान वे नदी में उठे भंवर में फंस गए। तब तक गोताखोर दल भी पहुंच गया था। यहां सभी ने मिलकर उन्हें बाहर निकाला और अचेत हालत में लेकर नजदीकी हरदा के एक अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।












