PlayBreaking News

‘बार-बार कैसे लीक हो रहा NEET का पेपर?’सुप्रीम कोर्ट ने NTA को लगाई फटकार, पूछा- 2024 से क्या सबक लिया; केंद्र-CBI से मांगा जवाब

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने NTA को कड़ी फटकार लगाते हुए पूछा है कि 2024 के बाद क्या सुधार किए गए। कोर्ट ने केंद्र सरकार, NTA और CBI से जवाब मांगा है। मामले में अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि NTA को भंग करने की मांग भी तेज हो गई है।
Follow on Google News
सुप्रीम कोर्ट ने NTA को लगाई फटकार, पूछा- 2024 से क्या सबक लिया; केंद्र-CBI से मांगा जवाब

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने कहा कि, यह बेहद दुखद है कि 2024 के पेपर लीक मामले से कोई सबक नहीं लिया गया। सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच ने सुनवाई के दौरान कहा कि, पहले भी यह मामला अदालत तक पहुंचा था, तब सुधार के लिए कमेटी बनाई गई थी और कई सिफारिशें स्वीकार भी की गई थीं। 

बावजूद इसके 2026 में फिर पेपर लीक होना गंभीर चिंता का विषय है। कोर्ट ने NTA को गुरुवार तक हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। साथ ही पूछा है कि, 2024 में दिए गए निर्देशों और मॉनिटरिंग कमेटी की सिफारिशों पर अब तक क्या कार्रवाई हुई।

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, NTA और CBI से मांगे जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, NTA और CBI से कई अहम सवाल पूछे हैं। अदालत जानना चाहती है कि आखिर परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित बनाने के लिए क्या कदम उठाए गए और फिर भी पेपर लीक कैसे हो गया।

केंद्र सरकार से पूछे गए सवाल

  • NEET परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए क्या कदम उठाए गए?
  • 2024 में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन कैसे किया गया?
  • NTA की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए क्या व्यवस्था बनाई गई?

NTA से मांगा जवाब

  • मॉनिटरिंग कमेटी की सिफारिशों पर क्या कार्रवाई हुई?
  • पेपर लीक रोकने के लिए कौन से सुरक्षा उपाय लागू किए गए?
  • 2026 में फिर पेपर लीक कैसे हुआ?

NEET Paper Leak Controversy

CBI से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

  • जांच कहां तक पहुंची?
  • अब तक कौन-कौन से तथ्य सामने आए?
  • पेपर लीक नेटवर्क में कौन लोग शामिल हैं?

अगली सुनवाई 29 मई को होगी।

NTA को भंग करने की मांग तेज

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) और यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट (UDF) ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर NTA की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

FAIMA की मुख्य मांगें

  • NTA की जगह नई स्वायत्त परीक्षा संस्था बनाई जाए।
  • दोबारा परीक्षा की निगरानी के लिए हाई-पावर कमेटी बने।
  • कमेटी की अध्यक्षता रिटायर्ड सुप्रीम कोर्ट जज करें।
  • साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट और फॉरेंसिक वैज्ञानिक शामिल हों।

UDF की मांग

  • मौजूदा NTA व्यवस्था को भंग किया जाए।
  • नई राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी बनाई जाए।

Featured News

क्या है NEET पेपर लीक मामला?

NEET-UG 2026 परीक्षा 3 मई को देश के 551 शहरों और विदेश के 14 केंद्रों पर आयोजित हुई थी। करीब 23 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। NTA के मुताबिक 7 मई को परीक्षा में गड़बड़ी की सूचना मिली, जिसके बाद मामला केंद्रीय एजेंसियों को सौंपा गया। 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी गई और री-एग्जाम का फैसला लिया गया। री-एग्जाम की तारीख 21 मई तय की गई।

अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार

पेपर लीक मामले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें शिक्षक, प्रोफेसर, दलाल और कोचिंग से जुड़े लोग शामिल हैं।

आरोपी

पेशा

आरोप

मनीषा हवलदार

फिजिक्स टीचर

पेपर लीक

शिवराज मोटेगांवकर

कोचिंग संचालक

पेपर सप्लाई

मनीषा मंधारे

बायोलॉजी लेक्चरर

छात्रों को जवाब लिखवाए

पीवी कुलकर्णी

केमेस्ट्री प्रोफेसर

सवाल बताए

मनीषा वाघमारे

ब्यूटीशियन

छात्रों को नेटवर्क से जोड़ा

धनंजय लोखंडे

दलाल

पेपर डील

शुभम खैरनार

दलाल

टेलीग्राम PDF बनाई

यश यादव

दलाल

15 लाख में पेपर खरीदा

मांगीलाल बिंवाल

दलाल

45 लाख की डील

दिनेश बिंवाल

राजनीतिक संपर्क

नेटवर्क का हिस्सा

विकास बिंवाल

MBBS छात्र

रैकेट में शामिल

देश की सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा पर संकट

NEET भारत की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा है। इसके जरिए देशभर के MBBS, BDS, AYUSH और नर्सिंग कॉलेजों में एडमिशन मिलता है।

देश में करीब-

  • 1 लाख से ज्यादा MBBS सीटें
  • 27 हजार से ज्यादा BDS सीटें

NEET के जरिए AIIMS और JIPMER जैसे बड़े संस्थानों में भी दाखिला मिलता है।

Breaking News

छात्रों और अभिभावकों में बढ़ी चिंता

लगातार पेपर लीक की घटनाओं के बाद छात्रों और अभिभावकों में भारी नाराजगी है। सोशल मीडिया पर भी NTA की पारदर्शिता और परीक्षा सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कई छात्रों का कहना है कि हर साल मेहनत करने वाले लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर लग जाता है, जबकि पेपर लीक माफिया सक्रिय रहते हैं।

Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts