Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मशहफ में खामेनेई का अंतिम सफर शुरू...सैकड़ों समर्थक लाल झंडे के साथ दिखे, परिवार की मौजूदगी में शव दफनाया जाएगा

कोम वही शहर है, जहां खामेनेई ने अपनी शुरुआती इस्लामी शिक्षा प्राप्त की थी। बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने उनके समर्थन में नारे लगाए और श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को खामेनेई का जनाजा इराक ले जाया जाएगा, जहां अंतिम धार्मिक रस्में पूरी की जाएंगी।
Follow on Google News
सैकड़ों समर्थक लाल झंडे के साथ दिखे, परिवार की मौजूदगी में शव दफनाया जाएगा

Live Updates

06:03 PM 09/07/26

अंतिम सफर पर खामेनेई, देखें वीडियो

Twitter Post

05:57 PM 09/07/26

खामेनेई को परिवार की मौजूदगी में दफनाया जाएगा

ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर को आज मशहद में केवल परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में दफनाया जाएगा। CNN के मुताबिक, इस बीच नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई भी पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आ सकते हैं। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि मुजतबा खामेनेई अंतिम संस्कार में शामिल होंगे या नहीं। 

05:51 PM 09/07/26

मशहद में शुरू हुआ खामेनेई का अंतिम सफर

ईरान के पवित्र मशहद शहर में ईरानी सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है, इसमें बड़ी संख्या में लोग जुटे हैं। ईरानी मीडिया के मुताबिक, खामेनेई और उनके परिवार के सदस्यों के पार्थिव शरीर को लेकर आने वाला वाहन पहुंचा गया है।

04:34 PM 09/07/26

अयातुल्लाह खामेनेई के घर तबाह का वीडियो आया सामने

ईरान सरकार ने बुधवार देर रात पहली बार दिवंगत सर्वोच्च नेता सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के आवासीय परिसर पर हुए हमले और उससे हुई तबाही का आधिकारिक वीडियो जारी किया।

Twitter Post

02:45 PM 09/07/26

खामेनेई के अंतिम संस्कार में देरी

खामेनेई के अंतिम संस्कार में देरी हो गई है। ईरानी सरकारी टीवी के मुताबिक, इराक के नजफ और कर्बला में अंतिम यात्रा के दौरान उम्मीद से ज्यादा भीड़ जुटने के कारण कार्यक्रम तय समय से पीछे चला गया। जिसके बाद अब साढ़े 4 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा

02:08 PM 09/07/26

ईरान में अमेरिकी हमलों में 14 लोगों की मौत

ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया है कि पिछले दो दिनों में अमेरिकी हमलों में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 78 लोग घायल हुए हैं।

02:03 PM 09/07/26

पूर्व सुप्रीम लीडर का शव ईरान पहुंचा

खामेनेई का पार्थिव शरीर गुरुवार को इराक से ईरान के पवित्र शहर मशहद पहुंच गया है। ईरान ने विमान के मशहद पहुंचने का वीडियो भी जारी किया है।

तेहरान। पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की अंतिम यात्रा गुरुवार को ईरान पहुंची है, इससे पहले ईरान ने मंगलवार को एक बार फिर होर्मुज जलडमरूमध्य में हमले शुरू कर दिए। सरकारी मीडिया IRIB के अनुसार, कतर के तेल टैंकर अल-रकायत को निशाना बनाया गया। वहीं, यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) ने भी ओमान तट के पास दो अन्य व्यावसायिक जहाजों पर हमले की जानकारी दी है।

ईरान का कहना है कि होर्मुज से गुजरने वाले कमर्शियल जहाज उसके तय किए गए सुरक्षा मार्गों का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में वह उनकी सुरक्षा की गारंटी नहीं दे सकता। ईरानी अधिकारियों ने यह भी कहा कि होर्मुज की स्थिति अभी अमेरिकी हमलों से पहले जैसी सामान्य नहीं हुई है, इसलिए क्षेत्र में सुरक्षा जोखिम बना हुआ है। इन घटनाओं के बाद दुनिया की नजर एक बार फिर वैश्विक तेल आपूर्ति के अहम समुद्री मार्ग होर्मुज पर टिक गई है।

मंगलवार को कोम पहुंची खामेनेई की अंतिम यात्रा

दूसरी ओर, अंतिम यात्रा मंगलवार को शिया समुदाय के प्रमुख धार्मिक शहर कोम पहुंची। यहां लाखों लोगों ने जनाजे में शामिल होकर उन्हें अंतिम विदाई दी। खामेनेई अंतिम यात्रा के दौरान लोगों ने ताबूत पर लाल कपड़ा चढ़ाया, जिसे इस्लामी परंपरा में बदले और शहादत के खून का प्रतीक माना जाता है।

क्यों खास है कोम...

कोम वही शहर है, जहां खामेनेई ने अपनी शुरुआती इस्लामी शिक्षा प्राप्त की थी। बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने उनके समर्थन में नारे लगाए और श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को खामेनेई का जनाजा इराक ले जाया जाएगा, जहां अंतिम धार्मिक रस्में पूरी की जाएंगी।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts