Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बागपत:हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी हत्याकांड में मृतक का भाई गिरफ्तार, भाई-भतीजे के हत्यारे को किया था ढेर

उत्तर प्रदेश के बागपत में हुए चर्चित ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी की सरेआम गोली मारकर हत्या करने वाले व्यापारी दीपक अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। हाईवे पर हुई इस सनसनीखेज वारदात का वीडियो वायरल होने के बाद मामला लगातार चर्चा में बना हुआ था।
हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी हत्याकांड में मृतक का भाई गिरफ्तार, भाई-भतीजे के हत्यारे को किया था ढेर
AI GENERATED IMAGE

बागपत। चर्चित ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी की हत्या के आरोपी दीपक अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना पिता-पुत्र की हत्या के तुरंत बाद हुई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। 

डबल मर्डर के बाद हुई तीसरी हत्या

9 जून 2026 को बड़ौत कोतवाली क्षेत्र में NH-709 बी हाईवे पर खूनी वारदात हुई थी। आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर टेंट कारोबारी सोहनलाल अग्रवाल और उनके बेटे विकास अग्रवाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस मौके पर पहुंची।

ये भी पढ़ें: डायबिटीज मरीजों के लिए खुशखबरी... Awiqli इंसुलिन भारत में लॉन्च, टाइप-1 और टाइप-2 मरीजों के लिए नई उम्मीद

भाग रहे वरुण पर दीपक ने चलाई थी गोलियां

पुलिस के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद वरुण लुहारी अपने साथी के साथ मौके से भाग रहा था। इसी दौरान मृतक सोहनलाल अग्रवाल के भाई दीपक अग्रवाल ने उसका पीछा किया और बीच सड़क पर उस पर गोलियां चला दीं। गंभीर रूप से घायल वरुण को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Breaking News

कुछ मिनटों में डबल मर्डर ट्रिपल मर्डर में बदला 

एक ही घटना में पहले पिता-पुत्र की हत्या हुई और कुछ ही देर बाद मुख्य आरोपी वरुण लुहारी भी गोलीबारी का शिकार हो गया। इस तरह कुछ ही मिनटों में डबल मर्डर का मामला ट्रिपल मर्डर में बदल गया। पूरे घटनाक्रम ने जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए थे।

वारदात का VIDEO सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल 

हाईवे पर खुलेआम हुई फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में सड़क पर लोगों और पुलिस की मौजूदगी के बीच गोलीबारी कैद हो गई थी। घटना की तस्वीरें सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी बहस शुरू हो गई थी।

ये भी पढ़ें: Breaking News : ड्रग्स कनेक्शन के मामले में पुलिस ने मप्र कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई को अरेस्ट किया

पुलिस ने आरोपी दीपक को किया गिरफ्तार 

वरुण लुहारी की मौत के बाद उसके परिजनों ने दीपक अग्रवाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। इसी मामले में जांच के बाद पुलिस ने दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच पड़ताल जारी है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts