Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बांकीपुर चुनाव में बढ़ा सियासी बवाल :नामांकन के बाद JJD प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार, तेज प्रताप बोले- यह साजिश है

बांकीपुर विधानसभा सीट से जनशक्ति जनता दल (JJD) की उम्मीदवार वीणा मानवी को नामांकन के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तेज प्रताप यादव ने इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने बिहार लौटकर सरकार का घेराव करने और मामले का खुलासा करने की बात कही।
नामांकन के बाद JJD प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार, तेज प्रताप बोले- यह साजिश है
नामांकन के बाद JJD प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार

बांकीपुर विधानसभा सीट से जनशक्ति जनता दल (JJD) की उम्मीदवार वीणा मानवी को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके खिलाफ जारी वारंट के आधार पर कार्रवाई की। गिरफ्तारी नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद की गई।

तेज प्रताप यादव ने जताई आपत्ति

JJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की प्रत्याशी को झूठे मामले में फंसाकर चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की गई है। तेज प्रताप ने कहा कि यदि ऐसा हुआ है तो यह लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने भरोसा जताया कि जरूरत पड़ने पर उनकी पार्टी न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएगी।

दिल्ली से जारी किया वीडियो बयान

तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो जारी कर बताया कि वह फिलहाल दिल्ली में हैं और जल्द बिहार लौटेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार पहुंचने के बाद सरकार का घेराव किया जाएगा।

Twitter Post

'बिहार आकर करेंगे खुलासा'

तेज प्रताप यादव ने आरोप लगाया कि वीणा मानवी के खिलाफ साजिश रची गई है। उनका दावा है कि वह चुनाव में मजबूत स्थिति में थीं, इसलिए उन्हें जानबूझकर फंसाया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि जब वीणा मानवी पिछले तीन दिनों से लगातार क्षेत्र में प्रचार कर रही थीं, तब पुलिस ने कार्रवाई क्यों नहीं की। तेज प्रताप ने कहा कि पटना पहुंचने के बाद वह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा करेंगे।

Breaking News

न्याय मिलने का जताया भरोसा

तेज प्रताप यादव ने कहा कि बांकीपुर की जनता सच्चाई देख रही है और उनकी पार्टी को न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। उन्होंने विश्वास जताया कि अंत में सच की ही जीत होगी।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts