Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Patna News :एक नहीं, दो नहीं... घर से निकले 40 से ज्यादा जहरीले सांप, गांव में मचा हड़कंप

पटना के समकुड़ा गांव में एक मिट्टी के घर से 40 से ज्यादा जहरीले सांप निकलने से हड़कंप मच गया। रात में बिस्तर के पास पहला सांप दिखने के बाद सपेरे को बुलाया गया, जिसकी तलाशी में दर्जनों सांप मिले। राहत की बात यह रही कि परिवार का कोई भी सदस्य घायल नहीं हुआ।
Follow on Google News
एक नहीं, दो नहीं... घर से निकले 40 से ज्यादा जहरीले सांप, गांव में मचा हड़कंप
पटना के समकुड़ा गांव में खौफनाक मंजर

पटना। बिहार की राजधानी पटना के एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मिट्टी के घर से 40 से ज्यादा जहरीले सांप निकल आए। हैरानी की बात यह रही कि इतने सांप घर में होने के बावजूद परिवार का कोई भी सदस्य उनका शिकार नहीं बना। घटना के बाद पूरे गांव में डर का माहौल है और लोग अपने-अपने घरों की जांच कराने लगे हैं।

रात में बिस्तर के पास दिखा पहला सांप

जानकारी के मुताबिक यह मामला पटना के समकुड़ा गांव का है। यह घर शंभु प्रसाद का है, जहां उनकी पत्नी, दो बेटे और एक भांजा रहते हैं। परिवार का सदस्य बंटी कुमार एक निजी कंपनी में काम करता है। तीन दिन पहले वह रोज की तरह रात में काम से लौटकर अपने कमरे में सोने गया। तभी उसकी नजर बिस्तर के पास एक जहरीले सांप पर पड़ी। परिवार ने किसी तरह सांप को बाहर निकाल दिया।

कुछ देर बाद दिखने लगे कई और सांप

परिवार को लगा कि अब खतरा टल गया है, लेकिन कुछ ही देर बाद घर के दूसरे हिस्सों में भी दो-तीन सांप दिखाई देने लगे। इससे परिवार के लोगों में डर फैल गया।

snake news

ग्रामीणों ने मारे कुछ सांप, फिर बुलाया सपेरा

अगले दिन गांव वालों की मदद से कुछ सांपों को मार दिया गया। इसके बावजूद परिवार को शक था कि घर में अभी और भी सांप छिपे हो सकते हैं। इसके बाद एक सपेरे को बुलाया गया।

तलाशी में निकले 40 से ज्यादा जहरीले सांप

सपेरे ने जब पूरे घर की बारीकी से जांच शुरू की तो हर कोई हैरान रह गया। मिट्टी के घर के अलग-अलग हिस्सों से एक-एक करके 40 से ज्यादा जहरीले सांप बाहर निकले। इतने बड़ी संख्या में सांप निकलते देख आसपास के लोग भी डर गए और मौके पर भीड़ जमा हो गई।

गांव में दहशत, लोग करा रहे घरों की जांच

इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। लोग अपने घरों की भी जांच करा रहे हैं, ताकि कहीं उनके घरों में भी सांप तो नहीं छिपे हैं। राहत की बात यह रही कि इस घटना में परिवार का कोई भी सदस्य घायल नहीं हुआ।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts