Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बांकीपुर उपचुनाव :गिरफ्तारी के बाद वीणा मानवी को कोर्ट से मिली जमानत, नामांकन के बाद हुई थी गिरफ्तारी

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनशक्ति जनता दल (JJD) की उम्मीदवार वीणा मानवी को गिरफ्तारी के बाद कोर्ट से जमानत मिल गई। नामांकन के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था। जमानत मिलने के बाद उन्होंने बीजेपी पर राजनीतिक साजिश का आरोप लगाया और खुद को बेगुनाह बताया।
गिरफ्तारी के बाद वीणा मानवी को कोर्ट से मिली जमानत, नामांकन के बाद हुई थी गिरफ्तारी
गिरफ्तारी के बाद वीणा मानवी को कोर्ट से राहत

जनशक्ति जनता दल (JJD) की बांकीपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। वर्ष 2009 के एक मामले में उन्हें जमानत मिल गई है। सोमवार को नामांकन दाखिल करने के बाद पुलिस ने उन्हें समाहरणालय परिसर से गिरफ्तार किया था।

मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में पेशी

गिरफ्तारी के बाद पुलिस वीणा मानवी को मेडिकल जांच के लिए पीएमसीएच ले गई। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें जमानत दे दी।

'मुझे नहीं पता किस मामले में पकड़ा गया'

पीएमसीएच ले जाते समय वीणा मानवी ने एक वीडियो जारी कर कहा कि उन्हें यह तक नहीं बताया गया कि किस मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि नामांकन की पूरी प्रक्रिया और स्क्रूटनी के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया। उन्होंने कहा कि मैंने आज तक कोई अपराध नहीं किया। एक महिला को किस तरह परेशान किया जाता है, यह सब देख रहे हैं।

Breaking News

बीजेपी पर लगाए राजनीतिक आरोप

वीणा मानवी ने आरोप लगाया कि उनकी गिरफ्तारी राजनीतिक वजहों से कराई गई। उन्होंने कहा कि बीजेपी उनसे डर गई थी, इसलिए यह कार्रवाई हुई। उन्होंने यह भी दावा किया कि मामला एक पुराने प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा हो सकता है, जिसमें कई लोगों के साथ उनका भी नाम था। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले के पीछे बीजेपी से जुड़े लोगों की भूमिका हो सकती है।

अब चुनाव प्रचार का रास्ता साफ

जमानत मिलने के बाद वीणा मानवी के लिए चुनाव प्रचार का रास्ता साफ हो गया है। अब वह बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में अपने चुनाव अभियान को आगे बढ़ा सकेंगी। हालांकि चुनावी मुकाबले का फैसला मतदान और मतगणना के बाद ही होगा।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts