PlayBreaking News

नासिक TCS कांड :आरोपी HR निदा खान को कोर्ट से राहत नहीं, 27 अप्रैल को होगा बड़ा फैसला

TCS नासिक धर्मांतरण और यौन शोषण मामले में फरार आरोपी निदा खान को अंतरिम राहत नहीं मिली। कोर्ट ने अगली सुनवाई 27 अप्रैल तय की है। आरोपी ने गर्भवती होने का दावा किया है, जिसकी जांच एजेंसियां पुष्टि करेंगी। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और गिरफ्तारी की संभावना बनी हुई है।
Follow on Google News
आरोपी HR निदा खान को कोर्ट से राहत नहीं, 27 अप्रैल को होगा बड़ा फैसला

नासिक। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) की नासिक यूनिट से जुड़े जबरन धर्मांतरण और महिलाओं के यौन शोषण के गंभीर मामले में फरार आरोपी निदा खान को फिलहाल कोर्ट से कोई अंतरिम राहत नहीं मिली है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 27 अप्रैल 2026 को होगी, जिसमें अग्रिम जमानत और अंतरिम सुरक्षा दोनों पर फैसला हो सकता है।

अंतरिम राहत की मांग टली

आरोपी की ओर से अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई लंबित रहने के दौरान अंतरिम राहत देने की मांग की गई थी। हालांकि, शिकायतकर्ता पक्ष ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। इसके चलते अब 27 अप्रैल को दोनों पक्षों की दलीलों के बाद सुनवाई होगी।

कई दिनों से फरार, पुलिस की तलाश जारी

इस मामले में मुख्य आरोपी मानी जा रही निदा खान पिछले कई दिनों से फरार है। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए महाराष्ट्र के अलग-अलग इलाकों में टीम भेजी है। जांच एजेंसियां लगातार उसकी लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश कर रही हैं।

परिवार का दावा- गर्भवती है निदा खान

आरोपी के परिवार ने वकील बाबा खान के माध्यम से बताया है कि निदा खान फिलहाल मुंबई में है और गर्भवती है। बताया जा रहा है कि वह अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली है। इसी आधार पर कोर्ट में राहत की मांग की गई है।

ये भी पढ़ें: ऑफिस में सीक्रेट चैट से शुरू हुई कहानी, फिर पीछा, छेड़छाड़ और बदनामी तक पहुंचा मामला

मेडिकल जांच से होगी पुष्टि

जांच एजेंसियां आरोपी की प्रेग्नेंसी के दावे की पुष्टि करने के लिए मेडिकल जांच कराने की तैयारी कर रही हैं। अगर जरूरत पड़ी, तो आरोपी को हिरासत में लेकर भी जांच की जा सकती है।

जमानत नहीं मिली तो सेशन कोर्ट का रास्ता

आरोपी के वकील बाबा खान ने कहा कि अगर निचली अदालत से अग्रिम जमानत नहीं मिलती है, तो वे सेशन कोर्ट में अपील करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपों के बाद से आरोपी का परिवार मानसिक तनाव में है।

ये भी पढ़ें: नासिक TCS केस: आरोपी ने ‘प्रेग्नेंसी’ के आधार पर मांगी जमानत, कंपनी बोली- HR मैनेजर नहीं थी निदा खान

क्या है पूरा मामला?

नासिक स्थित TCS यूनिट में जबरन धर्मांतरण और महिलाओं के यौन शोषण के आरोप सामने आए हैं। इस मामले ने आईटी सेक्टर और प्रशासन दोनों में हलचल मचा दी है। अब सभी की नजर 27 अप्रैल की सुनवाई पर है, जहां से मामले की दिशा तय हो सकती है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts