कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन :अभिजीत बोले- ये लंबी लड़ाई; प्रदर्शनकारी बोले- हमारी नीट एंड क्लीन एग्जाम की मांग

पार्टी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है। CJP ने प्रदर्शन में शामिल होने वाले समर्थकों के लिए एक गाइडलाइन भी जारी की है।
अभिजीत बोले-  ये लंबी लड़ाई; प्रदर्शनकारी बोले- हमारी नीट एंड क्लीन एग्जाम की मांग

Live Updates

01:18 PM 06/06/26

यह एक लंबी लड़ाई है- अभिजीत

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए अभिजीत ने कहा- दोस्तों, यह एक लंबी लड़ाई है। हमें सोशल मीडिया पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए एक महीना हो गया है, लेकिन ये लोग कार्रवाई करने के बजाय वे ध्यान भटकाने वाली दूसरी चीजों पर ध्यान दे रहे हैं।

01:14 PM 06/06/26

अभिजीत बोले- आजादी का आखिरी पल जैसा माहौल

अभिजीत दीपके ने समर्थकों के बीच कहा जब उनकी फ्लाइट दिल्ली में लैंड होने वाली थी। तो उन्हें लगा जैसे वे आजादी के अपने आखिरी पल जी रहे हों। जिसके बाद वे बोले, मैं इस मकसद के लिए अपनी आजादी की कुर्बानी देने के लिए पूरी तरह तैयार था।

12:58 PM 06/06/26

CJP का ट्वीट- क्या सरकार सुन रही है युवा आवाज?

Twitter Post

12:20 PM 06/06/26

CJP का पोस्ट- कॉकरोच न डरते हैं और न मरते हैं

सीजेपी ने विरोध को लेकर एक्स पोस्ट जारी किया। इसमें लिखा कि कॉकरोच न डरते हैं और न ही मरते हैं। साथ ही ये भी कहा कि देश के युवा अब संघर्ष करने से पीछे नहीं हटते।

Twitter Post

12:00 PM 06/06/26

CJP फाउंडर के घर बढ़ाई गई सिक्योरिटी

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके के घर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दीपके का घर महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर शहर के वलूज इलाके में है। पुलिस के अनुसार, यह फैसला दीपके के घर आने के बाद उनके घर के बाहर भीड़ जुटने की आशंका को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पहले दीपके के घर पर एक सुरक्षाकर्मी तैनात था, लेकिन अब एक अधिकारी सहित 10 पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे।

11:57 AM 06/06/26

हाथ में तिरंगा, कॉकरोच फेस मास्क के साथ पहुंचा शख्स

11:53 AM 06/06/26

लाल हिट लेकर पहुंचे शख्स को बाहर निकाला

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान एक शख्स कॉकरोच मारने वाला 'हिट' लेकर पहुंचा। CJP समर्थकों ने उसे बाहर निकाल दिया।

/img/95/1780727954457

 

11:49 AM 06/06/26

कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद?

15 मई को सुप्रीम कोर्ट CJI ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा था, ‘कॉकरोच की तरह ऐसे युवा हैं, जिन्हें इस पेशे में रोजगार नहीं मिल रहा है। इनमें से कुछ मीडिया, कुछ सोशल मीडिया और कुछ RTI तथा अन्य तरह के एक्टिविस्ट बन रहे हैं। इस बयान के बाद अमेरिका में पब्लिक रिलेशन की पढ़ाई कर रहे अभिजीत दीपके काफी आहत हुए और फिर उन्होंने इस टिप्पणी के बाद पार्टी बनाने का निर्ण लिया।

11:43 AM 06/06/26

NEET नॉट सो नीट के लगे नारे

Twitter Post

 

11:30 AM 06/06/26

इंस्टाग्राम पर BJP- कांग्रेस से ज्यादा फॉलोवर्स

कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टाग्राम पर 22.1 मिलियन फॉलोवर है, जबकि एक्स पर 2.60 लाख फॉलेवर्स। पार्टी ने इस मामले में भजपा- कांग्रेस जैसी कई पार्टियों को पछाड़ा। भाजपा के इंस्टाग्राम पर 94 लाख, एक्स पर 2.21 करोड़, जबकि कांग्रेस के इंस्टा पर 1.37 करोड़ और एक्स पर 1.15 करोड़ फॉलोवर्स है।

11:26 AM 06/06/26

हाथ में बाबा साहब की किताब लेकर पहुंचे अभिजीत

/img/95/1780725231375

11:07 AM 06/06/26

जंतर- मंतर पर प्रदर्शन की तस्वीरें

/img/95/1780724378592
/img/95/1780724444486
/img/95/1780724573456

11:05 AM 06/06/26

CJP के लीडर सौरव दास पहुंचे 

सीजेपी पार्टी के प्रवक्ता नियुक्त किए गए और पार्टी नेता सौरव दास घटनास्थल पहुंचे हैं। 

Twitter Post

 

11:03 AM 06/06/26

शिक्षामंत्री, PM मोदी इस्तीफा दो के लगे नारे

Twitter Post

11:00 AM 06/06/26

जंतर-मंतर पर CJP का आज पहला प्रदर्शन

CJP का आज पहला प्रदर्शन प्रदर्शन है NEET-UG पेपर लीक और CBSE, CUET SSC-GD जैसी परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों के खिलाफ है।

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। फाउंडर अभिजीत दीपके भी शामिल हैं। हजारों प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए हैं। जिसमें शिक्षामंत्री-पीएम मोदी इस्तीफा दो के नारे लगाए जा रहे हैं। बता दें अभिजीत दिपके शनिवार सुबह 7:45 बजे अमेरिका से दिल्ली पहुंचे। वे करीब एक घंटे बाद एयरपोर्ट से बाहर आए। बाहर आने में देरी की वजह सामने नहीं आई।वहीं बाहर जाते वक्त अभिजीत ने अंबेडकर की किताब को हाथ में उठाया।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts