ऑफिस में सीक्रेट चैट से शुरू हुई कहानी,फिर पीछा, छेड़छाड़ और बदनामी तक पहुंचा मामला

महाराष्ट्र के नासिक में Tata Consultancy Services (TCS) से जुड़े चर्चित धर्मांतरण मामले में अब नए खुलासे हो रहे हैं। आरोपी रजा मेमन की गिरफ्तारी के बाद एक और पीड़िता सामने आई है, जिसने अपने साथ हुई घटना को लेकर गंभीर बातें बताई हैं। पीड़िता का कहना है कि यह सिर्फ एक दिन की घटना नहीं है, बल्कि काफी समय से चल रहा मामला है। उसने बताया कि शुरुआत में सब कुछ सामान्य लगा, लेकिन धीरे-धीरे माहौल डराने वाला बनता गया।
ट्रेनिंग के दौरान हुई पहली मुलाकात
पीड़िता के मुताबिक मई 2023 में इंडक्शन ट्रेनिंग के दौरान जब वह ट्रेनिंग रूम में अकेली थी, तब रजा मेमन उसके पास आया। उसने उससे नाम और पता पूछा और बातचीत शुरू की। इसके बाद उसने एक मौखिक पहेली दी और कहा कि उसका जवाब मैसेज के जरिए भेजना होगा। साथ ही उसने कहा कि आगे भी वह ऐसी पहेलियां देता रहेगा और यह सब सीक्रेट रहेगा। पीड़िता बताती है कि वह मेरी टीम में नहीं था, फिर भी ऐसा व्यवहार कर रहा था। मैं नई थी, इसलिए मैंने उस समय कुछ नहीं कहा।
धीरे- धीरे डर बढ़ता गया डर
पीड़िता के अनुसार इसके बाद रजा का व्यवहार बदलने लगा। वह उसका पीछा करने लगा और बिना मर्जी के उसे छूने की कोशिश करता था। उसने बताया कि जब भी मैं अकेली होती थी, वह मुझे अजीब नजरों से देखता था और जबरदस्ती बात करने की कोशिश करता था। मैं डर जाती थी और वहां से चली जाती थी।
ये भी पढ़ें: 'यार, आ जाओ न...', बीवी से मिन्नतें करता रहा, फिर खत्म कर ली जिंदगी, 4 महीने पहले की थी लव मैरिज
बदनाम करने की कोशिश का आरोप
पीड़िता का आरोप है कि शिकायत के बाद रजा मेमन ने उसके खिलाफ अफवाहें फैलानी शुरू कर दीं। उसने ऑफिस में यह बात फैलाई कि उसका और सहकर्मी अभिषेक का अफेयर चल रहा है। यह भी कहा गया कि दोनों को अशोक मार्ग पर साथ देखा गया था। पीड़िता के मुताबिक, यह सब उसकी छवि खराब करने के लिए किया गया।
शादी के बाद भी जारी रही अश्लील टिप्पणियां
पीड़िता की शादी नवंबर 2025 में हुई, लेकिन इसके बाद भी आरोपी का रवैया नहीं बदला। उसने बताया कि वह मुझसे तंज में पूछता था कि शादी के बाद रात में क्या करती हो? वह गंदी नजर से देखता था और मेरी निजी जिंदगी पर बात करता था।
छुट्टी मांगने पर भी किया अपमानजनक सवाल
फरवरी 2026 में जब पीड़िता अपने पति के साथ गोवा जाने के लिए छुट्टी मांगने गई, तब भी उसे अपमानजनक सवालों का सामना करना पड़ा। पीड़िता ने बताया कि उसने पूछा कि क्या तुम हनीमून पर जा रही हो? क्या शराब पीती हो? फिर कहा कि ठंडी जगह पर जाना चाहिए।
काम का दबाव बढ़ाने का आरोप
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि रजा ने अपने साथियों दानिश और तौसीफ के साथ मिलकर उसके काम का दबाव बढ़ाया। उसका कहना है कि सिस्टम में बदलाव कर कॉल्स की फ्रीक्वेंसी 30 सेकंड से घटाकर 1 सेकंड कर दी गई, जिससे उस पर काम का काफी दबाव आ गया।
धर्मांतरण केस से जुड़ता पूरा मामला
यह पूरा मामला ऐसे समय सामने आया है जब Tata Consultancy Services (TCS) का नासिक ऑफिस पहले से ही धर्मांतरण और कार्यस्थल विवादों को लेकर सुर्खियों में है। अब नए आरोप सामने आने के बाद यह मामला और बड़ा हो गया है।
हेड तक शिकायत, फिर भी नहीं हुई सुनवाई
पीड़िता ने इस मामले की शिकायत हेड अश्विनी चैनानी से भी की, लेकिन उसे वहां से भी निराशा मिली। उसने कहा कि मुझे कहा गया कि तुम सुर्खियों में आना चाहती हो, इस मामले को यहीं खत्म कर दो।
शिकायत के बाद भी सिर्फ सलाह मिली
जब यह सब बार-बार होने लगा, तो पीड़िता ने जून 2023 में अपने क्वालिटी ट्रेनिंग मैनेजर जयेश से शिकायत की। लेकिन कार्रवाई करने के बजाय उसे सिर्फ यह सलाह दी गई कि वह अकेले न रहे और हमेशा ग्रुप में रहे। बाद में टीम लीडर निताली जगताप से भी शिकायत की गई, लेकिन वहां से भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
गुड़ी पड़वा के दिन भी नहीं रुकी असहज हरकतें
पीड़िता ने 19 मार्च 2026 की एक घटना का भी जिक्र किया। उसके मुताबिक, गुड़ी पड़वा के दिन जब वह साड़ी पहनकर ऑफिस आई थी, तब एक सहकर्मी शाहरुख उसके पास आया और बोला कि आज तुम अलग लग रही हो, क्या हम कहीं बाहर चलें?












