Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नशे के खिलाफ सख्त एक्शन जारी,  सीएम ने मछली परिवार का नाम लिए बिना कहा- ‘कोई भी कितना बड़ा कारोबारी या अप्रोच वाला हो, छोड़ेंगे नहीं’

नशे के खिलाफ सख्त एक्शन जारी,  सीएम ने मछली परिवार का नाम लिए बिना कहा- ‘कोई भी कितना बड़ा कारोबारी या अप्रोच वाला हो, छोड़ेंगे नहीं’
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय वृहद नशा मुक्ति शपथ ग्रहण समारोह में साफ संदेश दिया कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे उसकी पहुंच कितनी भी ऊंची क्यों न हो। उन्होंने ड्रग्स तस्करी मामले में चर्चित ‘मछली परिवार’ पर हुई कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस हर जगह खड़ी नजर आ रही है और आरोपियों के अवैध साम्राज्य को ध्वस्त किया जा रहा है।

    विवेकानंद नशा मुक्ति पुरस्कार वितरण

    राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 2023-24 के विवेकानंद नशा मुक्ति पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने उपस्थित लोगों को दिल पर हाथ रखकर नशा मुक्ति की शपथ दिलाई और कहा कि नशा मुक्त मध्य प्रदेश बनाने के लिए कानून के साथ-साथ समाज में जागरूकता भी जरूरी है।

    Twitter Post

    ‘ऑपरेशन मछली’ पर सीएम का बयान

    सीएम ने हाल ही में भोपाल पुलिस और प्रशासन द्वारा ड्रग्स तस्करी के आरोपी यासीन मछली और शाहवर मछली की गिरफ्तारी तथा 50 एकड़ सरकारी जमीन पर बने उनके अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘कोई भी मास्टरमाइंड हो, हम उसे छोड़ेंगे नहीं।’

    नशे के खिलाफ ठोस कदम

    मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार ने नशे के खिलाफ कई ठोस कदम उठाए हैं, जिनमें 19 धार्मिक नगरियों में शराबबंदी लागू करना शामिल है। उन्होंने कहा कि नशे से होने वाला नुकसान किसी से छिपा नहीं है और प्रदेश पुलिस इस दिशा में लगातार अभियान चला रही है।

    समाज से नशा खत्म करने का संकल्प

    कार्यक्रम में सीएम ने लोगों से अपील की कि वे पूरे समय जागरूक रहकर न केवल खुद और अपने परिवार को बचाएं, बल्कि समाज से इस बुराई को खत्म करने में भी योगदान दें। उन्होंने कहा, ‘जब जागे तभी सवेरा। हमें जागरूकता और अभियान के जरिए नशे की जड़ को खत्म करना होगा।’

    युवा पीढ़ी में उम्मीद : सीएम

    सीएम डॉ. यादव ने युवा पीढ़ी को सभी चुनौतियों से निपटने में सक्षम बताया और भगवान कृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि कन्हैया ने कठिन परिस्थितियों में भी मुस्कुराना सिखाया, ठीक वैसे ही युवाओं को हर मुश्किल का सामना करना चाहिए।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts