अंतरिक्ष स्टेशन ISS को धरती पर लाएगी एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स, NASA के साथ हुआ करार

इंटरनेशनल डेस्क। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा(NASA) ने अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) को पृथ्वी पर लाने के लिए एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स को चुना है। कैलिफोर्निया की ये कंपनी अगले दशक की शुरुआत में इस अंतरिक्ष स्टेशन को धरती पर स्थित प्रशांत महासागर तक लाने के लिए एक वाहन का निर्माण करेगी, जो 430 टन वजनी ISS को धरती तक लाएगा। नासा इस काम के लिए स्पेसएक्स को 84.3 करोड़ डॉलर में करार किया है। अगर भारतीय मूल्य के हिसाब से देखा जाए तो ये रकम लगभग आज के एक्सचेंज रेट के हिसाब से लगभग 7 हजार 110 करोड़ रुपए होती है।
1998 में तैयार हुआ था ISS
ISS का निर्माण 1998 में शुरू हुआ और 2000 में यहां अंतरिक्ष यात्रियों का आना-जाना शुरू हुआ। यह स्पेस स्टेशन हर 90 मिनट में पृथ्वी का एक चक्कर लगा लेता है। यह पृथ्वी के ऑर्बिट में 400 किलोमीटर की ऊंचाई पर है। अगर वैज्ञानिक नजरिए से देखा जाए तो ISS पर हजारों प्रयोग किए जा चुके हैं। अमेरिका समेत अन्य देश भी यहां मनुष्यों की उम्र बढ़ाने से लेकर नए प्रॉडक्ट के फॉर्मूले तक की जांच करते रहे हैं। स्पेस एक्सपर्ट्स ने चिंता जताई थी कि ISS का वजन काफी ज्यादा है और अगर ये अपने आप धरती पर वापस आएगा तो इससे लोगों को खतरा हो सकता है।डी-ऑर्बिट व्हीकल से लाया जाएगा सुरक्षित
नासा के अंतरिक्ष संचालन निदेशक केन बावरसॉक्स ने एक बयान में दावा किया कि ISS को लाने के लिए डी-ऑर्बिट वाहन का निर्माण किया जाएगा। मस्क की कंपनी स्पेसएक्स इसका निर्माण करेगी। फिलहाल अमेरिका और रूस मिलकर ISS प्रोजेक्ट का नेतृत्व करते हैं और इसमें यूरोपीय देशों के साथ कनाडा और जापान सहायक भूमिका निभाते हैं। अगर यूरोपीय देशों की बात करें तो ये सभी 2030 तक स्टेशन के लिए फंड देने पर सहमत हैं, जबकि रूस भी 2028 तक इसका खर्चा उठाने की सहमति पहले ही दे चुका है। प्लान यही है कि 2030 में ही ISS को रिटायर कर धरती पर लाया जाए।












