PlayBreaking News

नरसिंहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा :मिठाई बांटकर लौट रहे जीजा-साली की ट्रक की टक्कर से मौत, एक युवक गंभीर घायल

नरसिंहपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में जीजा और 9 वर्षीय साली की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। तीनों परिवार में बच्चे के जन्म की खुशी में मिठाई बांटकर लौट रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Follow on Google News
मिठाई बांटकर लौट रहे जीजा-साली की ट्रक की टक्कर से मौत, एक युवक गंभीर घायल

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। परिवार में बच्चे के जन्म की खुशी में रिश्तेदारों को मिठाई बांटकर लौट रहे तीन लोग तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में 22 वर्षीय सोमनाथ धानक और उनकी 9 वर्षीय साली मानसी धानक की मौत हो गई, जबकि हल्के धानक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि मासूम बच्ची का शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।

मिठाई बांटकर घर लौटते समय हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, हाल ही में हल्के धानक के घर बच्चे का जन्म हुआ था। इसी खुशी में वह अपने रिश्तेदार सोमनाथ धानक और मानसी धानक के साथ बाइक से मिठाई बांटने निकले थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

20 मीटर तक घिसटती रही मासूम

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिर गए। इसी दौरान ट्रक मानसी धानक और सोमनाथ धानक के ऊपर से गुजर गया। हादसे में मानसी ट्रक के नीचे फंस गई और करीब 20 मीटर तक घिसटती चली गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सोमनाथ को इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन गोटेगांव के पास रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

Breaking News

घायल का अस्पताल में इलाज जारी

हादसे में घायल हल्के धानक, जो रायसेन के रहने वाले हैं, को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें: मुरैना: एक्सपायरी शराब वितरण मामले में आबकारी अधिकारी निलंबित, जांच रिपोर्ट के बाद कड़ी कार्रवाई

ट्रक जब्त, चालक पर कार्रवाई शुरू

स्टेशनगंज थाना प्रभारी सौरभ पटेल ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक को जब्त कर लिया गया है। चालक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts