नरोत्तम मिश्रा का सपा पर हमला; बोले- मोदी जी के भाग्य में गंगाजल और अखिलेश के भाग्य में टोंटी का जल
भोपाल। प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सपा प्रमुख और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर हमला बोला है। अखिलेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बनारस यात्रा को लेकर कहा था कि उन्हें वहां लंबा रहना चाहिए। आखिरी समय में वही रहा जाता है बनारस में। इस पर गृह मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि अखिलेश यादव जी के अंदर औरंगजेब की आत्मा वास कर रही है। इसलिए पहले उन्होंने सत्ता के लालच में अपने पिता व चाचा को राजनीतिक हाशिए पर डाल दिया और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के काशी दौरे पर बोल रहे हैं। वहीं न मोदी जी के भाग्य में गंगाजल व अखिलेश के भाग्य में टोटी का जल है।
https://twitter.com/drnarottammisra/status/1470648673235210243












