PlayBreaking News

नर्मदापुरम : ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत, बेटा घायल; शव लेने नहीं पहुंची एंबुलेंस

Follow on Google News
नर्मदापुरम : ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत, बेटा घायल; शव लेने नहीं पहुंची एंबुलेंस
मप्र में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर माखननगर में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंद दिया। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई। जबकि, 14 साल का बेटा घायल हो गया। मृतकों को ट्रैक्टर और लोडिंग ऑटो से रखकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

शादी समारोह में जा रहे थे

पुलिस‎ के मुताबिक, नर्मदापुरम जिले के जावली बर्रा टोला‎ निवासी कैलाश पिता छोटेलाल‎ कीर (40), पत्नी गिरजा (35) एवं बेटा सौरभ (14) के साथ बाइक से पातलकोह बुदनी शादी समारोह में जा‎ रहे थे। इस दौरान कुठारिया कॉलेज के पास‎ ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचएफ‎ 9686 के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे पति-पत्नी‎ की मौत हो गई। वहीं बेटे को गंभीर‎ चोट आई है। जिसे प्राथमिक‎ उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर‎ किया गया।‎

शव को लोडिंग ऑटो एवं ट्रैक्टर से लाना पड़ा

बता दें कि ये घटना जिस जगह हुई, वहां पर एक भी एंबुलेंस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। इस कारण मृतकों को लोडिंग ऑटो एवं ट्रैक्टर से माखन नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आना पड़ा। वहीं दूसरी ओर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में देखा गया कि 2 एंबुलेंस खड़ी हुई है। मध्यप्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts