Pak vs NAM ;नामीबिया को मिला 200 रन का टारगेट, साहिबजादा की नाबाद सैंचुरी पारी

नामीबिया को मिला 200 रन का टारगेट, साहिबजादा की नाबाद सैंचुरी पारी
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। टी-20 वर्ल्ड कप का 35वां मुकाबला पाकिस्तान और नामीबिया के बीच सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। ताजा हालात में पाकिस्तान ने 19 ओवर में 3 विकेट पर 183 रन बना लिए हैं। क्रीज पर साहिबजादा फरहान और शादाब खान मौजूद हैं।

    दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। फरहान फिफ्टी पूरी कर चुके हैं और शतक के करीब पहुंच गए हैं। इससे पहले ख्वाजा नफी (5 रन) को जेरार्ड इरास्मस ने अपनी ही गेंद पर शानदार कैच लेकर पवेलियन भेजा।

    कप्तान ने 38 रन का योगदान दिया

    पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा 38 रन बनाकर आउट हो गए। वे जैक ब्रेसल की गेंद पर मिड ऑफ में जेरार्ड इरास्मस को कैच दे बैठे। इसके साथ ही चल रही अर्धशतकीय साझेदारी भी टूट गई यह ब्रेसल का मैच में दूसरा विकेट रहा। इससे पहले उन्होंने पावरप्ले के आखिरी ओवर में सईम अयूब (14 रन) को जेन ग्रीन के हाथों कैच कराया था।

    दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

    पाकिस्तान: सलमान आगा (कप्तान), साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), ख्वाजा नफी, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा और उस्मान तारिक।

    नामीबिया: जेरार्ड इरास्मस (कप्तान), जॉन फ्राइलिनक, लॉरेन स्टीनकैंप, निकोल लोफ्टी-ईटन, एलेक्जेंडर वॉल्सचेंक, जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज और जैक ब्रेसल।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...

    Latest Posts