अर्जुन की शादी में उमड़ा सितारों का सैलाब: शाहरुख-आमिर ने जमाई महफिल, साथ दिखी अभिषेक-ऐश्वर्या की शानदार जोड़ी

क्रिकेट के सरताज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की शादी में बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां, उद्योगपति व क्रिकेटर्स मौजूद थे। चारों तरफ सितारों का जमावड़ा लगा हुआ था। शाहरूख, आमिर से लेकर अमिताभ, अभिषेक, एश्वर्या सभी मौजूद थे। अर्जुन तेंदुलकर की शादी का भव्य आयोजन मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में आयोजित हुआ।
 शाहरुख-आमिर ने जमाई महफिल, साथ दिखी अभिषेक-ऐश्वर्या की शानदार जोड़ी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एक तरफ एक्टर विजय और रश्मिका की शादी सुर्खियां बटोर रही हैं तो वहीं दूसरी ओर  भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी भी खास चर्चा में है। हाल ही में तेंदुलकर परिवार ने शादी का भव्य आयोजन किया। इस कार्यक्रम में फिल्म और क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। यह शादी मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में आयोजित किया गया। यह हॉल अपने शानदार इवेंट्स और भव्य आयोजन के लिए मशहूर है। आइए देखें शादी में शामिल बड़ी नामचीन हस्तियों की वो तस्वीरें जिन्होंने सचिन तेंदुलकर के बेटे की शादी की महफिल में चार चांद लगा दिए।

    एक्टर आमिर खान रेड आउटफिट में

    बहुत दिनों बाद बॉलीवुड के मशहूर एक्टर, मिस्टर परफेक्शनिस्ट अपने रेड आउटफिट में शादी में चार- चांद लगाते हुए नजर आए। शाहरूख और आमिर की जोड़ी ने अर्जुन तेंदुलकर की शादी में समा बांध दी।

    ये भी पढ़ें: अनिल अंबानी पर ED का शिकंजा : मुंबई-हैदराबाद में 12 ठिकानों पर छापेमारी, बैंक लोन और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला

    किंग खान अपनी फैमिली के साथ

    तेंदुलकर परिवार की शादी में चार चांद लगाने में बॉलीवुड के किंग खान भी कहां पीछे रहने वाले। पत्नी गौरी खान के साथ शाहरूख ऑफ व्हाइट कलर के पठानी कुर्ते-पयजामे में नजर आए। वहीं, गौरी और सुहाना येलो कलर के आउटफिट में बेहद खूबसूरत और क्लासी दिखीं।

    पूरा तेंदुलकर परिवार एक साथ

    सचिन तेंदुलकर की पूरी फैमिली एक साथ, एक फ्रेम में बेहद खूबसूरत नजर आई। हर किसी का लुक आकर्षण का केंद्र बना रहा। पूरी महफिल में सचिन की फैमिली के चर्चे थे। 

    अभिषेक और एश्वर्या की दिखी शानदार जोड़ी

    हालिया हजार अटकलों के बाद अभिषेक और एश्वर्या एक साथ अर्जुन तेंदुलकर की शादी में दिखे। इतने दिनों बाद भी यह शानदार जोड़ी बिल्कुल नई सी लग रही थी। जूनियर बी अपने ब्लैक कलर के आउटफिट में थे वहीं एश्वर्या नीली कलर की लाइट वर्क वाली साड़ी में बिल्कुल क्लासी लेडी लग रही थीं। उन्होंने मैचिंग ज्वैलरी भी पहन रखी थी।

    यह भी देखें: celebrity news: बिना जूतों के रिसेप्शन में पहुंचे RRR, करोड़ों की दौलत, फिर भी सादगी ने जीता दिल!

    गोविंदा की भांजी आरती बनीं महफिल का हिस्सा 

    गोविंदा की भांजी व टीवी एक्टर्स गोविंदा की भांजी आरती सिंह भी अपने पति के साथ इस रॉयल पार्टी का हिस्सा बनीं। वो और उनके हसबैंड व्हाइट और येलो कलर के आउटफिट में परफेक्ट लग रहे थे।

    बिग बी और जया बच्चन शादी में मौजूद

    सचिन के बेटे की शादी में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन दोनों मौजूद थे। पत्नी जया ने व्हाइट और क्रीम कलर की साड़ी पहन रखी थी वहीं अमिताभ हरे रंग के कुर्ते-पयजामे के साथ कंधे पर कश्मीरी शॉल लपेटे शानदार लग रहे थे।

    गीता बसरा और हरभजन ने दिया क्यूट लुक

    बीलीवुड सितारों के साथ-साथ क्रिकेटर हरभजन और उनकी पत्नी गीता बसरा एक साथ बड़े प्यारे लग रहे थे। गीता ने ग्रे कलर का प्यारा क्रिस्टिल इंडियन लुक वाला गाउन पहन रखा था। इस लुक में गीता बहुत प्यारी और सुंदर लग रही थीं, वहीं हरभजन ने व्हाइट कलर के कुर्ते -पयजामे के साथ-साथ मैरून कलर का नेहरू जैकेट और पगड़ी बांध रखी थी। 

    Geetanjali Sharma
    By Geetanjali Sharma

    Latest Posts