Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पुडुचेरी सीएम शपथ :एन. रंगासामी 5वीं बार बने सीएम, उपराज्यपाल ने दिलाई शपथ, NDA के दो नेता भी मंत्री बने

एन. रंगासामी के अलावा NDA गठबंधन के दो खास नेताओं ने शपथ ली है। इसमें क्षेत्रीय पार्टी से मल्लाडी कृष्ण राव और भाजपा के ए नमस्सिवयम के नाम शामिल है।
एन. रंगासामी 5वीं बार बने सीएम, उपराज्यपाल ने दिलाई शपथ, NDA के दो नेता भी मंत्री बने
Image Courtesy : X/@Nitin Nabin

पुडुचेरी में एन, रंगासामी ने पाचंवी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। उपराज्यपाल कैलाश नाथन ने लोक भवन में उन्हें पद की शपथ दिलाई वहीं रंगासामी के साथ साथ भाजपा के नमस्सिवायम और AINRC नेता मल्लादी कृष्णा राव ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। नमस्सियम साल 2021 में कांग्रेस से अलग होकर भाजपा ज्वॉइन की थी, वे पिछली पुडुचेरी सरकार में गृह मंत्री थे। 4 मई को जारी हुए चुनाव परिणामों में रंगासामी की NDA गठबंधन को 30 में से 16 सीटें मिली थी। 

30 सीटों पर हुए थे चुनाव, AINRC को सबसे ज्यादा 12 सीटें

पुडुचेरी चुनाव में कुल 30 सीटों पर चुनाव हुए थे। इनमें AINRC ने 16 में से 12 सीटें जीती थी। पार्टी की जीत का विनिंग पर्सेंटज कुल 75 फीसदी रहा। वहीं भाजपा ने 10 में से 4 सीटें जीतकर 40 % के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। कांग्रेस 16 सीटें पर उतरी थी, उनमें से केवल पार्टी 1 सीट जीतने में सफल रही, इस दौरान कांग्रेस का स्ट्राइक रेट सिर्फ 6 फीसदी रहा। 

यह भी पढ़ें: NEET Paper Leak : राजस्थान, MP के बाद गुरुग्राम कनेक्शन, 1 MBBS छात्र गिरफ्तार, जांच अधिकारी बोले- गैस पेपर में 410 सवाल थे

NDA गठबंधन के दो नेताओं ने भी ली शपथ

एन. रंगासामी के अलावा NDA गठबंधन के दो खास नेताओं ने शपथ ली है। इसमें क्षेत्रीय पार्टी से मल्लाडी कृष्ण राव और भाजपा के ए नमस्सिवयम के नाम शामिल है। मल्लाडी कृष्ण राव ने तेलुगु में अपनी पद और गोपनीयता की शपथ ली, बता दें वह आंध्र प्रदेश की सीमा से सटे पुडुचेरी के एर्न्क्क्लेव यानम का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस शपथ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सहित वरिष्ठ नेता बीएल संतोष भी मंच पर मौजूद रहे।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबनी भी शपथ ग्रहण में शामिल हुए, उन्होंने एन. रंगासामी को पांचवी बार मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी

Twitter Post

 

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts