🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

तामिया में मुस्कान फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों को बांटे नए कपड़े, 200 लोगों का हुआ निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

रक्षा बंधन के पावन अवसर पर जरूरतमंद लोगों को राखियां एवं निःशुल्क नए वस्त्रों का वितरण किया गया, जिसमें महिलाओं के लिए नई साड़ियां, बच्चों के वस्त्र, शर्ट-पैंट, जूते-चप्पल, साथ ही नए खिलौने, चॉकलेट,
Follow on Google News
तामिया में मुस्कान फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों को बांटे नए कपड़े, 200 लोगों का हुआ निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
मुस्कान फाउंडेशन ने जरूरतमंद परिवारों को बांटे नए कपड़े

तामिया और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए मुस्कान फाउंडेशन ने विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में जरूरतमंद लोगों को राखियों के साथ निःशुल्क नए कपड़े और दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री वितरित की गई। साथ ही स्वास्थ्य शिविर लगाकर करीब 200 लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को नई साड़ियां, बच्चों के कपड़े, शर्ट-पैंट, जूते-चप्पल के अलावा नए खिलौने, चॉकलेट, बिस्किट और अन्य जरूरी सामग्री दी गई। रक्षाबंधन से पहले मिली इन वस्तुओं से जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।

200 लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

मुस्कान फाउंडेशन के तत्वावधान में नेमाक्षार सूत्र हॉस्पिटल के डॉक्टर पवन नेमा और उनकी टीम ने निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया। शिविर में तामिया और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे करीब 200 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के बाद जिन मरीजों को आगे उपचार की जरूरत थी, उन्हें निशुल्क उपचार के लिए नेमाक्षार सूत्र हॉस्पिटल में आमंत्रित किया गया। फाउंडेशन ने डॉक्टर पवन नेमा और उनकी पूरी टीम के सहयोग के लिए आभार जताया।

ये भी पढ़ें: बस किराए में 75% बढ़ोतरी पर NSUI का हल्लाबोल; कलेक्टर को ज्ञापन, राहत नहीं मिली तो उग्र आंदोलन की चेतावनी

जरूरतमंद परिवारों ने जताया आभार

कार्यक्रम में शामिल तामिया और आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने मुस्कान फाउंडेशन की टीम को धन्यवाद दिया। लाभार्थियों ने कहा कि संस्था ने उनकी जरूरतों को समझते हुए जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई है। लोगों ने संस्था के सदस्यों को आशीर्वाद देते हुए उनके सेवा कार्यों की सराहना की। लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी देखकर फाउंडेशन की टीम ने भी संतोष जताया। संस्था के अनुसार, सेवा कार्यक्रम के लिए विभिन्न दानदाताओं ने सामग्री उपलब्ध कराई थी, जिसे जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें: 57 सूत्रीय मांगों को लेकर मजदूर संघ ने खोला मोर्चा, डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जरूरतमंदों तक पहुंचना ही संस्था का उद्देश्य

मुस्कान फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती ललितामनी सरवैया ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद और पीड़ित लोगों के जीवन में मुस्कान लाना है। संस्था लगातार समाज के वंचित वर्ग तक पहुंचकर उनकी जरूरतों में सहयोग करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि मुस्कान फाउंडेशन भविष्य में भी इसी तरह सेवा कार्य जारी रखेगा और जरूरतमंद लोगों के जीवन में खुशी और उम्मीद लाने का प्रयास करेगा। कार्यक्रम में खेड़ापति माता मंदिर समिति के सदस्यों सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। मुस्कान फाउंडेशन की पूरी टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी दानदाताओं, सहयोगियों और उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Shyam Sahu
By Shyam Sahu

छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार हैं। 25 वर्षों का अनुभव अपने क्षेत्र में शासन प्रशासन की खबरें पाठकों त...Read More

icon

Latest Posts