Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली:मुखर्जी नगर में पकड़े गए 5 बांग्लादेशी नागरिक, वीजा खत्म होने के बाद भी रह रहे थे भारत में

दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में पुलिस ने पांच बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में हिरासत में लिया है। मुखर्जी नगर थाना पुलिस अवैध अप्रवासियों और तय समय से अधिक ठहरने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक मामूली झगड़े के दौरान कुछ लोगों के लगातार बांग्ला भाषा में बातचीत करने की सूचना मिली।
मुखर्जी नगर में पकड़े गए 5 बांग्लादेशी नागरिक, वीजा खत्म होने के बाद भी रह रहे थे भारत में
AI GENERATED IMAGE

नई दिल्ली। पुलिस जांच में सामने आया कि पकड़े गए सभी लोग बांग्लादेश के रहने वाले हैं और उनके वीजा की वैधता अवधि काफी पहले समाप्त हो चुकी थी। इसके बावजूद वे दिल्ली में किराए के मकान में रह रहे थे। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 

झगड़े के दौरान बांग्ला भाषा सुनकर हुआ शक

मुखर्जी नगर पुलिस स्टेशन को दो गुटों के बीच हुई कहासुनी की सूचना मिली थी। मौके पर मौजूद लोगों ने देखा कि दो युवक लगातार बांग्ला भाषा में बातचीत कर रहे थे। स्थानीय निवासियों को उन पर शक हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने संदिग्धों की पहचान और नागरिकता की जांच शुरू कर दी। इसके बाद एक विशेष टीम गठित कर युवकों को पकड़ा गया। 

ये भी पढ़ें: उमरिया में दर्दनाक हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 4 की मौत, 37 घायल

पुलिस टीम ने शुरू की जांच

विशेष टीम को दोनों संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने और उनके दस्तावेजों की जांच के निर्देश दिए गए। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। लगातार पूछताछ के बाद खुलासा हुआ कि वे दिल्ली के इंदिरा विकास कॉलोनी इलाके में किराए के मकान में रह रहे थे। वहां उनके साथ तीन अन्य बांग्लादेशी नागरिक भी मौजूद थे। इसके बाद पुलिस ने सभी पांचों लोगों को अपनी कस्टडी में ले लिया।

ग्रीस जाने की तैयारी में थे आरोपी

पूछताछ में सामने आया कि सभी आरोपी अलग-अलग तारीखों पर हवाई जहाज से बांग्लादेश से दिल्ली पहुंचे थे। उनका दावा था कि वे नौकरी के लिए ग्रीस जाने की तैयारी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि दिसंबर 2025 से वे ग्रीस से नौकरी के प्रस्ताव और इंटरव्यू कॉल का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान उनके वीजा की वैधता समाप्त हो गई, लेकिन इसके बावजूद वे दिल्ली में ही रह रहे थे।

ये भी पढ़ें: बालाघाट के नवाज ने किया बॉलीवुड में डेब्यू : फिल्म ‘गर्वनर’ में दिखेगा अभिनय का दम, मनोज बाजपेयी के साथ साझा करेंगे स्क्रीन

वीजा खत्म होने के बाद भी रह रहे थे दिल्ली में

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सभी आरोपी शुरुआत में दिल्ली के अलग-अलग होटलों में ठहरे थे। बाद में पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी एक व्यक्ति की मदद से वे मुखर्जी नगर की इंदिरा विकास कॉलोनी में रहने लगे। पुलिस जांच में साफ हुआ कि सभी लोग भारत में वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी अवैध रूप से रह रहे थे। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts