Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MPPSC सहायक प्राध्यापक परीक्षा-2024 आज : चार शहरों में 117 सेंटर, दो सत्रों में होगी परीक्षा

Follow on Google News
MPPSC सहायक प्राध्यापक परीक्षा-2024 आज : चार शहरों में 117 सेंटर, दो सत्रों में होगी परीक्षा
भोपाल। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा-2024 का आयोजन आज रविवार, 1 जून को प्रदेश के चार शहरों (भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर) में किया जा रहा है। इस परीक्षा में कुल 31 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी, जिसके लिए कुल 117 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सबसे अधिक केंद्र इंदौर में बनाए गए हैं, जहां अकेले 85 केंद्रों पर परीक्षाएं होंगी।

इंदौर में सबसे ज्यादा सेंटर

प्रदेशभर में बनाए गए 117 परीक्षा केंद्रों में से इंदौर में सबसे अधिक 85 सेंटर हैं। इंदौर में ही प्रदेश के बाहर से आए अभ्यर्थियों को भी परीक्षा दिलाने के लिए बुलाया गया है।

  • भोपाल में 10 सेंटर बनाए गए हैं, जहां लगभग 3,500 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
  • ग्वालियर में 6 सेंटर हैं और करीब 2,500 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
  • जबलपुर में 16 सेंटर बनाए गए हैं, जहां लगभग 6,300 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

दो सत्रों में होगी परीक्षा

सहायक प्राध्यापक, खेल अधिकारी और लाइब्रेरियन परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी:

  • पहला सत्र: सुबह 10:00 बजे से 11:00 बजे तक
  • दूसरा सत्र: दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे तक

अभ्यर्थियों को प्रथम सत्र के लिए सुबह 9:15 बजे से और द्वितीय सत्र के लिए दोपहर 12:15 बजे से परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश के समय अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड और फोटो आईडी कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। यदि किसी अभ्यर्थी के पास एडमिट कार्ड नहीं है, तो रोल नंबर लिस्ट के आधार पर पहचान पत्र व हस्ताक्षर मिलान करके प्रपत्र-6 भरवाया जाएगा और सूचना परीक्षा नियंत्रक को भेजी जाएगी।

पर्यवेक्षण के लिए आयोग ने किए विशेष इंतज़ाम

परीक्षा की निगरानी और सुचारू संचालन के लिए मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने 10 संभागीय पर्यवेक्षक और 10 विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं, जो परीक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग करेंगे।

खेल अधिकारी और ग्रंथपाल के लिए होगी भर्ती

इस परीक्षा के जरिए आयोग द्वारा 14 विषयों में सहायक प्राध्यापकों, साथ ही खेल अधिकारी (187 पद) और ग्रंथपाल (80 पद) की भर्ती की जाएगी। यह परीक्षा आयोग की बड़ी भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा है, जिससे उच्च शिक्षा और खेल विभागों में रिक्त पदों को भरा जाएगा।

ये भी पढ़ें- ऑपरेशन शील्ड के तहत पाकिस्तान सीमा से सटे 6 राज्यों में मॉक ड्रिल, सायरन बजा… लोगों को स्ट्रेचर पर लेकर दौड़े स्वास्थ्यकर्मी

Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts