People's Update
Tuesday, March 17, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Tuesday, March 17, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    धार में इनकम टैक्स की रेड टीम बनकर करोड़ों की लूट करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ाया
    मध्य प्रदेश

    मप्र में कहां-कैसी होली : कहीं मांदल, ढोल की थाप, कहीं कीचड़ तो कहीं फूलों के रंगों से मनता है त्योहार

    प्रदेश का हृदयस्थ मप्र विविधताओं को समेटे हुए है। यहां हर त्योहार अलग-अलग अंचलों में अलग ढंग से मनाया जाता है। महाकोशल, विंध्य, बुंदेलखंड, मालवा आदि में होली की अपनी अलग परंपराएं हैं। रंगों के त्योहार के दिन पढ़िए मप्र में कहां कैसे मनाई जाती है होली।
    Publish Date: 4 Mar 2026, 7:00 AM (IST)Updated On: 9 Mar 2026, 1:22 PM (IST)Reading Time: 7 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      पीपुल्स टीम। होली के त्योहार पर अलग-अलग अंचलों की होली मनाने की परंपराएं आज भी कायम है। महाकोशल में इस पर्व परंपरा के साथ आधुनिक रूप भी देखने को मिल जाएगा तो बुंदेलखंड में पारंपरिक होली पूरे उत्साह के साथ मनाई जाती है। 

      महाकोशल-विंध्य के आदिवासी अंचल में लोक सांस्कृतिक

      महाकोशल और विंध्य के इन जिलों में होली आधुनिक रंगों और डीजे से अलग, प्रकृति और लोकजीवन से जुड़ी परंपराओं के साथ मनाई जाती है। यह केवल उत्सव नहीं, बल्कि सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने का माध्यम भी है। अंचल के आदिवासी बहुल जिलों—शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और सीधी में होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि लोक-संस्कृति, प्रकृति और सामुदायिक एकता का जीवंत उत्सव है। गोंड, बैगा, कोल और अगरिया समुदायों की परंपराएं यहां होली को विशिष्ट पहचान देती हैं।

      शहडोल : एक हफ्ते पहले से फाग की गूंज और करमा की थाप

      जिले के ब्यौहारी, जैतपुर और सोहागपुर क्षेत्र के गांवों में होली से एक सप्ताह पहले ही फाग गूंजने लगती है। मांदल और ढोल की थाप पर युवक-युवतियां करमा नृत्य करते हैं। यहां टेसू (पलाश) के फूलों से बने प्राकृतिक रंगों का उपयोग आज भी परंपरा का हिस्सा है। होलिका दहन के बाद नए अनाज की बालियों की पूजा कर समृद्धि की कामना की जाती है।

      अनूपपुर : नर्मदांचल की सामूहिक होली

      पुष्पराजगढ़ और कोतमा क्षेत्र में महिलाएं समूह बनाकर पारंपरिक फाग गाती हैं। दूसरे दिन गांव-गांव फाग यात्रा  निकलती है। घर-घर से अनाज एकत्र कर सामूहिक भोज की परंपरा आज भी कायम है।

      उमरिया : बैगा संस्कृति की छाप

      पाली और मानपुर क्षेत्र के बैगा गांवों में होली से पहले जंगल देवता की पूजा की जाती है। महिलाएं गोल घेरा बनाकर नृत्य करती हैं, जबकि पुरुष मांदर (मांदल) बजाते हैं। यहां महुआ से बने पेय का पारंपरिक महत्व है।

      बालाघाट : गोंडी लोकगीतों की धूम

      लांजी, बैहर और परसवाड़ा क्षेत्र में रातभर लोकगीतों और नृत्य का आयोजन होता है। ‘माटी होली’ की परंपरा में खेत की पवित्र मिट्टी से प्रतीकात्मक रंग लगाया जाता है।

      मंडला : नर्मदा तट पर सुआ और रीना गीत

      नर्मदा तट के गांवों में बैगा और गोंड समुदाय सुआ और रीना गीत गाते हैं। यहां प्राकृतिक रंगों और सामूहिक नृत्य की परंपरा प्रमुख है।

      डिंडोरी : करमा-शैला नृत्य की धूम

      समनापुर और करंजिया क्षेत्र में होली पर करमा और शैला नृत्य का विशेष आयोजन होता है। पूरी रात ढोल-नगाड़ों की गूंज रहती है। ग्रामीण इसे सामाजिक मेल-मिलाप और पुराने विवाद भुलाने का अवसर मानते हैं।

      सीधी : कोल समाज की फाग परंपरा

      सीधी जिले में कोल जनजाति के गांवों में ढोल की थाप पर फाग गाई जाती है। होलिका दहन के बाद युवक गांवभर घूमकर पारंपरिक गीत गाते हैं और सामूहिक भोज का आयोजन करते हैं।

      परंपरा की विशेषताएं

      • पलाश और महुआ से बने प्राकृतिक रंग
      • मांदर, ढोल और नगाड़ों की थाप
      • करमा, शैला, सुआ जैसे लोकनृत्य
      • नए अनाज और प्रकृति की पूजा
      • सामूहिक भोज और सामाजिक एकता

      बुंदेलखंड में कीचड़ वाली और लठमार होली के साथ लोक संगीत

      बुंदेलखंड के कई गांवों में लट्ठमार होली के साथ मटका फोड़ने का खेल भी होता है। पूरे अंचल में होली का त्योहार केवल रंगों तक सीमित नहीं, बल्कि लोक कथाओं, गायन और अनूठी लोक रीतियों से सराबोर है। छतरपुर, टीकमगढ़ व महोबा क्षेत्र में एक दिन कीचड़ की होली का भी रिवाज है। होलिका दहन से रंगपंचमी तक गांव-चौपालों पर फाग-गीत, लोक-संगीत और लोक-नृत्य चलते रहते हैं। यहां टेसू के फूलों, गुलाल और घरेलू ढंग से बने प्राकृतिक रंगों का उपयोग होता है।

      गोबर से बने सूरज चांद

      कई गांवों में हर घर अपनी छोटी-सी होलिका जलाता है, नई अग्नि लाकर परंपरा निभाता है, जबकि गोशालाओं की रक्षा के लिए दरवाजों पर गोबर से बने सूरज- चांद और तारे बांधे जाते हैं, जो बुंदेलखंड की होली की एक दुर्लभ लोक-परंपरा है।

      नगड़िया और ढोलक की थाप

      होली के साथ में फाग का अपना महत्व रहा है। लोक कवि ईसुरी की श्रृंगार रस वाली फागें (चोकड़िया फाग) सबसे लोकप्रिय हैं’ गांव की चौपालों पर नगड़िया -ढोलक , झींका, मंजीरा, की लय पर फाग की तान अब कम सुनाई पड़ती है।

      होलिका दहन की जन्मस्थली

      झांसी जिले के एरच को होलिका दहन की जन्मस्थली माना जाता है, जहां हिरण्यकश्यप के महल के अवशेष और होलिका-प्रहलाद की मूर्तियां मिली थीं।

      श्योपुर : गल देवता मेले में भील-भिलाला 30 फीट ऊंचे मचान से झूलेंगे 

      रंगो के उत्सव के उल्लास और हुड़दंग के बीच श्योपुर के आदिवासी विकासखंड कराहल के बमोरी गांव में आस्था का मेला भी लगेगा। वहां धुलेंडी के दिन गल देवता के मेले का आयोजन होगा। इसमें भील-भिलाला और पटेलियाओं के 35 गांव के लोग जुटेंगे और अपनी विभिन्न मन्नतों और लोक गीतों के साथ लोक देवता दलबाबा की पूजा-अर्चना करेंगे। साथ ही वहां मांगी गई मन्नत पूरी होने वाले लोगों को 30 फीट ऊंची मचान से गल (झूला) भी झुलाया जाएगा। जो लोगों के आकर्षण का खास केंद्र रहेगा, क्योंकि इस झूले को 30 फीट ऊंची मचान से व्यक्ति को रस्सी बांधकर घुमाते हुए झुलाया जाता है। खास बात यह है कि यह आयोजन धुलेंडी के दिन होता है और इस अवसर पर यहां पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ती है। जो रंग-बिरंगे कपड़ों में सज-धजकर पूरी तरह से आस्था के सरोबार में रहकर भगवान से मन्नत मांगने और पूरी होने पर श्रद्धानुसार चढ़ोतरी करने का काम करते हैं। इस दौरान भील-भिलालाओं द्वारा पारंपरिक गीत-संगीत पर किया जाने वाला नृत्य भी लोगों के आकर्षण का खास केंद्र रहता है।

      जमीन-आसमान पर है देवता का राज

      कराहल से 10 किमी दूर बमोरी गांव स्थित है। इस स्थान को लेकर मान्यता है कि यहां लोक देवता गलदेव विराजते हैं। उनका धरती और आसमान दोनों पर राज है। इसलिए वहां आकर मन्नत मांगने पर बीमारी से लेकर हर तरह की मन्नत पूरी होती है। लोग मन्नत मांगने और पूरी होने पर झूले में झूलते हैं।

      होली का त्योहार मनाने निकलती हैं टोलियां

      भील-भिलाला और पटेलियाओं में इस त्योहार के 7 दिन पहले से होली का उत्सव शुरू हो जाता है। बमोरी के दिलीप सिंह बताते हैं कि उनके गांवों में होली के लिए युवाओं की टोलियों का पहले से ही गठन हो जाता है, जो घर-घर जाकर लोगों के साथ होली खेलते हुए उनको शुभकामनाएं देते हैं। धुलेंडी के दिन तो सिर्फ लोक देवता पर आस्था और बाबा की भक्ति में लोक गीत पर नृत्य आदि के कार्यक्रम होते हैं।

      इंदौर-मालवा : होली से अधिक इंदौरियों में रंगपंचमी की गेर का उत्साह 

      इंदौर में रंगपंचमी पर निकलने वाली गेर का इतिहास अपने आप में अनोखा है। इंदौरियों में होली से ज्यादा उत्साह गेर को लेकर देखा जाता है। यह परंपरा इंदौर के होलकर रियासत काल से चली आ रही है। इंदौर में गेर की शुरूआत लगभग 300 साल पहले होलकर राजवंश के शासनकाल में हुई थी। यह परंपरा रंगपंचमी के दिन राजा और प्रजा द्वारा मिलकर होली खेलने और भाईचारा बढ़ाने के लिए शुरू की गई थी, जो अब रंगपंचमी पर राजवाड़ा क्षेत्र में निकाली जाने वाली एक विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक जुलूस बन गई है।

      सामाजिक एकजुटता मजबूत की

      टोरी कार्नर गेर संयोजक अभिमन्यु मिश्रा के अनुसार, इस आयोजन ने सामाजिक एकजुटता को मजबूत किया है। इस वर्ष गेर में डीजे, भजन मंडली, रंग-बिरंगी गुलाल उड़ाने वाली आधुनिक मशीनें और पानी के टैंकर की विशेष व्यवस्था की गई है। सांप्रदायिक सौहार्द और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 100 से अधिक सुरक्षाकर्मियों और वालंटियर तैनात किए जा रहे हैं।

      लाखों की मौजूदगी

      रंगपंचमी की गेर के दौरान बिना किसी औपचारिक निमंत्रण के लाखों लोग राजवाड़ा चौक पर एकत्र होते हैं। इसमें महिलाएं, बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी शामिल होते हैं। पिछले पांच वर्षों से विदेशी पर्यटक भी गेर का नजारा देखने पहुंच रहे हैं। गेर को विश्व धरोहर सूची में शामिल कराने के प्रयास भी किए जा रहे हैं, जिनमें सफलता की उम्मीद जताई जा रही है।

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Bundelkhand Holi

      Vindhya Holi

      Mahakoshal Holi

      Malwa holi

      Madhya Pradesh Holi

      MP Holi

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Naresh Bhagoria
      By Naresh Bhagoria

      नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      धार में इनकम टैक्स की रेड टीम बनकर करोड़ों की लूट करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ाया

      धार में इनकम टैक्स की रेड टीम बनकर करोड़ों की लूट करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह पकड़ाया

      फर्जी लैब रिपोर्ट से एक्सपोर्ट के मामले में फूड कंपनी का डायरेक्टर मोदी गिरफ्तार, ED ने लिया रिमांड पर

      फर्जी लैब रिपोर्ट से एक्सपोर्ट के मामले में फूड कंपनी का डायरेक्टर मोदी गिरफ्तार, ED ने लिया रिमांड पर

      वेकेशन पैकेज का झांसा पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग ने कंपनी पर लगाया ₹3.10 लाख जुर्माना

      भोपाल:वेकेशन पैकेज का झांसा पड़ा महंगा, उपभोक्ता आयोग ने कंपनी पर लगाया ₹3.10 लाख जुर्माना

      बरेठा टोल प्लाजा पर संत समाज का प्रदर्शन, दो घंटे तक हाईवे पर लगा जाम

      ग्वालियर:बरेठा टोल प्लाजा पर संत समाज का प्रदर्शन, दो घंटे तक हाईवे पर लगा जाम

      ऑटम डुरल्ड आर्कापॉ ने रचा इतिहास, ‘बेस्ट सिनेमैटोग्राफी’ जीतने वाली पहली महिला बनीं

      Academy Awards 2026: ऑटम डुरल्ड आर्कापॉ ने रचा इतिहास, ‘बेस्ट सिनेमैटोग्राफी’ जीतने वाली पहली महिला बनीं

      गोलगप्पों की प्लेट हुई छोटी, फ्री टिक्की न मिलने पर हुए विवाद

      गैस सिलेंडर की किल्लत का असर!गोलगप्पों की प्लेट हुई छोटी, फ्री टिक्की न मिलने पर हुए विवाद

      सोफिया फिरदौस समेत तीन विधायकों की क्रॉस वोटिंग

      राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की फजीहत!सोफिया फिरदौस समेत तीन विधायकों की क्रॉस वोटिंग

      दिवाली 2026 पर होगी रिलीज, अंशुमान झा ने बर्थडे पर किया ऐलान

      'लकड़बग्घा 2' का टीजर पोस्टर जारी: दिवाली 2026 पर होगी रिलीज, अंशुमान झा ने बर्थडे पर किया ऐलान

      गांव, कस्बों के साथ शहरों में भी अब कंडों पर सुलग रहे चूल्हे, दाम भी बढ़े   

      LPG की किल्लत...गांव, कस्बों के साथ शहरों में भी अब कंडों पर सुलग रहे चूल्हे, दाम भी बढ़े  

      प्रभास की नई रणनीति, दो बड़े निर्देशकों के साथ लाएंगे पैन-इंडिया फिल्में

      प्रभास की नई रणनीति, दो बड़े निर्देशकों के साथ लाएंगे पैन-इंडिया फिल्में

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....