PlayBreaking News

MP Board Exams:रुक जाना नहीं की डेटशीट जारी, पंद्रह दिसंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं

कक्षा दसवीं की परीक्षा पंद्रह दिसंबर से गणित विषय से शुरू होगी, जबकि कक्षा बारहवीं की परीक्षा फिजिक्स, अर्थशास्त्र और भारतीय कला का इतिहास जैसे विषयों के साथ प्रारंभ होगी।
Follow on Google News
रुक जाना नहीं की डेटशीट जारी, पंद्रह दिसंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मध्य प्रदेश के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए खबर है। एमपी स्टेट ओपन स्कूल (MPSOS) ने ‘रुक जाना नहीं’ योजना के तहत होने वाली बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 15 से 23 दिसंबर 2025 तक और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 15 से 29 दिसंबर 2025 तक होंगी। इस बार दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में होंगी और समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा।

    छात्रों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से पहले टाइम टेबल अच्छे से देख लें। एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी होंगे। टाइम टेबल और शिफ्ट को ध्यान में रखते हुए तैयारी करें ताकि परीक्षा में कोई परेशानी न आए।

    क्या है रुक जाना नहीं योजना

    मध्य प्रदेश सरकार की “रुक जाना नहीं” योजना कक्षा 10वीं और 12वीं के उन छात्रों के लिए है जो बोर्ड परीक्षा में फेल हो गए हैं या किसी कारण से परीक्षा नहीं दे पाए थे। इस योजना के तहत छात्र को दोबारा परीक्षा देने का अवसर मिलता है। यह योजना 2016 में शुरू की गई थी और वर्ष में दो बार परीक्षा आयोजित की जाती है – पहली मई-जून में और दूसरी दिसंबर में। इसके अलावा “आ लौट चलें योजना” के तहत ऐसे छात्र जो पढ़ाई बीच में छोड़ चुके हैं, उन्हें मुफ्त में परीक्षा देने का अवसर भी मिलता है।

    छात्रों के लिए जरूरी निर्देश

    एमपी बोर्ड ने टाइम टेबल जारी करते हुए छात्रों को सलाह दी है कि परीक्षा से पहले अपने विषयवार तारीखें अच्छे से जांच लें। सभी छात्रों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना और आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है। परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को दोपहर 1.30 बजे तक रिपोर्ट करना होगा। परीक्षा कक्ष में 1.45 बजे के बाद किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उत्तर पुस्तिका परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले और प्रश्न-पत्र 5 मिनट पहले वितरित किए जाएंगे।

    कक्षा 10वीं का टाइम टेबल

    • 15-12-2025 (सोमवार) – गणित
    • 16-12-2025 (मंगलवार) – संस्कृत
    • 17-12-2025 (बुधवार) – विज्ञान
    • 18-12-2025 (गुरुवार) – हिंदी
    • 19-12-2025 (शुक्रवार) – सामाजिक विज्ञान
    • 20-12-2025 (शनिवार) – अंग्रेज़ी
    • 22-12-2025 (सोमवार) – उर्दू / पंजाबी
    • 23-12-2025 (मंगलवार) – NSQF (व्यावसायिक विषय)

    कक्षा 12वीं का टाइम टेबल

    • 15-12-2025 (सोमवार) – भौतिकी, अर्थशास्त्र, डेयरी ट्रेड, पोल्ट्री फार्मिंग, मत्स्य पालन, विज्ञान तत्व, भारतीय कला का इतिहास 
    • 16-12-2025 (मंगलवार) – समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, ड्राइंग व डिज़ाइनिंग, बुक कीपिंग एवं अकाउंटेंसी
    • 17-12-2025 (बुधवार) – रसायन विज्ञान, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि हेतु विज्ञान व गणित तत्व, गृह प्रबंधन, पोषण व वस्त्र
    • 18-12-2025 (गुरुवार) – गणित, राजनीति विज्ञान
    • 19-12-2025 (शुक्रवार) – जीवविज्ञान
    • 20-12-2025 (शनिवार) – हिंदी (व्यावसायिक छात्रों सहित)
    • 22-12-2025 (सोमवार) – अंग्रेज़ी (व्यावसायिक छात्रों सहित)
    • 23-12-2025 (मंगलवार) – भूगोल, फसल उत्पादन व बागवानी, शरीर रचना व स्वास्थ्य
    • 24-12-2025 (बुधवार) – इनफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेस
    • 26-12-2025 (शुक्रवार) – उर्दू
    • 27-12-2025 (शनिवार) – संस्कृत
    • 29-12-2025 (सोमवार) – NSQF (स्किल आधारित/व्यावसायिक विषय: ब्यूटी एंड वेलनेस, हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर, फिजिकल एजुकेशन, सिक्योरिटी, IT & ITES, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट आदि)
    Aditi Rawat
    By Aditi Rawat

    अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts