MP Weather Update : प्रदेश में आंधी का अलर्ट, आज इन जिलों में होगी बारिश, 14 मई से मिलेगी राहत

MP Weather Update : प्रदेश में आंधी का अलर्ट, आज इन जिलों में होगी बारिश, 14 मई से मिलेगी राहत
भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन और दो टर्फ सिस्टम के सक्रिय होने से प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को बारिश और आंधी देखने को मिली। ग्वालियर, मंडला, भोपाल, इंदौर और उज्जैन समेत कई इलाकों में बादलों की गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को भी पूरे प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में होगी तेज बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर और सागर संभाग के सभी जिलों में गरज-चमक, तेज हवाएं और बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर हवा की गति 40 से 50 किमी/घंटा तक पहुंचने की संभावना है।

शनिवार को ऐसा रहा मौसम

शनिवार को ग्वालियर में शाम को रिमझिम बारिश हुई, जबकि मंडला में दोपहर बाद जोरदार बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत अन्य जिलों में भी बादल छाए रहे और मौसम सुहावना बना रहा। हालांकि, कुछ दिनों की राहत के बाद अधिकतम तापमान फिर से 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। खजुराहो और दमोह प्रदेश के सबसे गर्म जिले रहे।

14 मई तक ऐसा ही मौसम

पचमढ़ी, जो प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन है, वहां शनिवार को सबसे कम 30.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, वर्तमान में कुछ मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं, जिनके चलते यह बदलाव हुआ है। 14 मई तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इसके बाद गर्मी का असर फिर से बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें- इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी, एक ही ईमेल आईडी से मिल रहीं धमकियां; पुलिस और क्राइम ब्रांच कर रही जांच
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts