PlayBreaking News

MP Weather Update :मार्च में तीसरी बार बदलेगा मौसम, 27-29 मार्च तक आंधी-बारिश का अलर्ट; 5 शहरों में पारा 38°C पार

मध्य प्रदेश में मार्च के महीने में तीसरी बार मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 27 से 29 मार्च तक कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले प्रदेश के कई शहरों में तापमान 38 डिग्री के पार पहुंच चुका है। जानिए किन जिलों में बारिश, कहां ज्यादा गर्मी और ताजा तापमान अपडेट।
Follow on Google News
मार्च में तीसरी बार बदलेगा मौसम, 27-29 मार्च तक आंधी-बारिश का अलर्ट; 5 शहरों में पारा 38°C पार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल।मध्य प्रदेश में मार्च के महीने में कभी तेज गर्मी लोगों को परेशान कर रही है तो कभी अचानक बारिश और आंधी से मौसम ठंडा हो जा रहा है। अब एक बार फिर प्रदेश में मौसम बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, प्रदेश में मार्च महीने में तीसरी बार मौसम करवट लेगा। एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) सक्रिय होने जा रहा है, जिसके असर से 27, 28 और 29 मार्च को कई जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है।

    मौसम विभाग के मुताबिक, इस सिस्टम का असर उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में सबसे ज्यादा देखने को मिल सकता है। इन इलाकों में तेज हवा, बादल गरजने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

    आज कैसा रहेगा मौसम

    मौसम विभाग के अनुसार, 26 मार्च को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, कुछ जगहों पर हल्के बादल देखे जा सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। सुबह से ही सूरज के तीखे तेवर देखने को मिल रहे हैं, जिससे दिन के समय गर्मी का असर महसूस होगा। खास कर से भोपाल, उज्जैन, सागर और नर्मदापुरम संभाग में तापमान अधिक रहने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें: इंदौर-उज्जैन में बड़ा फैसला: ₹99 में मिलेगा PNG कनेक्शन, सिलिंडर पर निर्भरता खत्म करने की तैयारी

    27 मार्च से शुरू होगा बारिश का तीसरा दौर

    मार्च महीने में अब तक आंधी-बारिश के दो बड़े दौर आ चुके हैं। इनमें से एक दौर लगातार चार दिनों तक चला, जिसमें प्रदेश के 45 से ज्यादा जिलों में बारिश और आंधी देखने को मिली थी। इसके अलावा 17 जिलों में ओले गिरने की घटनाएं भी सामने आईं, जिससे किसानों की फसल को काफी नुकसान हुआ। अब मौसम विभाग के अनुसार 27 मार्च से तीसरा दौर शुरू होने की संभावना है।

    27 मार्च: इन जिलों में बारिश का अलर्ट

    मौसम विभाग ने 27 मार्च के लिए कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

    संभावित प्रभावित जिले- ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना

    इन जिलों में बादल गरजने, तेज हवा और हल्की बारिश हो सकती है।

    28 मार्च: रीवा और मऊगंज तक पहुंचेगा असर

    शनिवार यानी 28 मार्च को मौसम का दायरा और बढ़ सकता है।

    इन जिलों में बारिश की संभावना- ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज

    इन इलाकों में धूल भरी आंधी चलने की भी आशंका जताई गई है।

    Featured News

    29 मार्च: मालवा-चंबल में तेज आंधी-बारिश

    रविवार यानी 29 मार्च को मौसम का असर और व्यापक हो सकता है।

    इन जिलों में अलर्ट- ग्वालियर, उज्जैन, आगर-मालवा, राजगढ़, गुना, रतलाम, मंदसौर, नीमच, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर

    इन जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है।

    प्रदेश के कई शहरों में गर्मी का असर

    बारिश के सिस्टम से पहले प्रदेश में गर्मी का असर तेज हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार कई शहरों में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है।

    5 बड़े शहरों का तापमान

    शहर

    अधिकतम तापमान

    उज्जैन

    36.5°C

    जबलपुर

    36.1°C

    इंदौर

    36.0°C

    भोपाल

    35.8°C

    ग्वालियर

    35.1°C

    नर्मदापुरम सबसे गर्म

    प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान नर्मदापुरम में दर्ज किया गया।

    शहर

    तापमान

    नर्मदापुरम

    38.8°C

    रतलाम

    38.6°C

    खंडवा

    38.5°C

    खरगोन

    38.0°C

    रायसेन

    38.0°C

    इसके अलावा

    • धार और मंडला में 36.8°C
    • गुना में 36.5°C
    • खजुराहो में 36.4°C
    • बैतूल में 36.2°C तापमान दर्ज किया गया।

    प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान (25 मार्च)

    शहर

    अधिकतम

    न्यूनतम

    भोपाल

    35.8

    17.8

    इंदौर

    36.0

    18.8

    ग्वालियर

    35.1

    18.3

    उज्जैन

    36.5

    17.8

    जबलपुर

    36.1

    19.0

    सागर

    35.8

    22.6

    रीवा

    33.8

    16.0

    छिंदवाड़ा

    35.9

    19.2

    किसानों की चिंता बढ़ी

    मार्च में हो रही बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पहले आए दो दौर में 17 जिलों में ओले गिरे। जिसकी वजह से गेहूं, पपीता और केले की फसलें खराब हुईं। कई इलाकों में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों को डर है कि अगर तीसरे दौर में भी तेज बारिश या ओले पड़े तो नुकसान और बढ़ सकता है।

    फरवरी में भी बदला था मौसम

    इस साल फरवरी में भी मौसम कई बार बदला था। फरवरी में कुल 4 बार मौसम में बदलाव देखा गया।

    तारीख

    मौसम

    शुरुआत

    बारिश और ओले

    18 फरवरी

    तीसरा सिस्टम सक्रिय

    19-21 फरवरी

    बारिश

    23-24 फरवरी

    ओले और बारिश

    इस दौरान फसलों को नुकसान हुआ था और सरकार ने फसल सर्वे भी कराया था।

    28 मार्च की रात से एक और सिस्टम सक्रिय

    मौसम विभाग के अनुसार 28 मार्च की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। यह सिस्टम उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा और इसका असर मध्यप्रदेश तक पहुंच सकता है। इसके कारण अप्रैल की शुरुआत भी आंधी-बारिश के साथ होने की संभावना है।

    Breaking News

    अप्रैल-मई में पड़ेगी भीषण गर्मी

    मौसम विभाग का अनुमान है कि इस साल अप्रैल और मई में गर्मी काफी ज्यादा पड़ेगी। इन संभागों में तापमान 45 डिग्री के पार जा सकता है।

    • ग्वालियर
    • चंबल
    • जबलपुर
    • रीवा
    • शहडोल
    • सागर

    इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग भी गर्म रहेंगे।

    मार्च में तीनों मौसम का असर

    पिछले 10 साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो मार्च महीने में मध्यप्रदेश में तीनों तरह का मौसम देखने को मिलता है।

    • सुबह और रातें अपेक्षाकृत ठंडी
    • दिन में तेज गर्मी
    • कई बार अचानक बारिश

    इस बार भी प्रदेश में ठंड, गर्मी और बारिश तीनों का असर देखने को मिल रहा है।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts