भोपाल :दिनभर बरसे बदरा, लोगों ने उठाया रिमझिम बारिश का लुत्फ

मप्र की राजधानी भोपाल में बुधवार को दिनभर रिमझिम बारिश होती  रही। बहुत दिनों बाद मौसम खुशगवार होने पर लोग इसका लुत्फ उठाने  के लिए तालाबों के किनारे, वीआईपी रोड और अन्य स्थानों पर पहुंच गए। कुछ लोग परिवार के साथ मौसम का आनंद उठाया तो कुछ दोस्तों के साथ एंजॉय कर रहे थे।
दिनभर बरसे बदरा, लोगों ने उठाया रिमझिम बारिश का लुत्फ
भोपाल। बोट क्लब के पास मौसम का आनंद लेता एक परिवार।

भोपाल। बुधवार को हुई झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। कई दिनों की उमस और गर्मी से राहत मिलते ही शहरवासी घरों से बाहर निकल पड़े। बड़ी झील के किनारे, वीआईपी रोड और अन्य प्रमुख जगहों पर लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली।कहीं परिवार बारिश का आनंद लेते नजर आए, तो कहीं युवाओं ने छाते और रेनकोट के साथ बारिश में घूमते हुए यादगार पल कैमरे में कैद किए। कई लोग बिना छाते के ही बूंदों का मजा लेते दिखे, जबकि कुछ ने झील किनारे सेल्फी और वीडियो बनाकर इस खूबसूरत मौसम को यादगार बना लिया। बारिश के बीच बच्चों की मस्ती, परिवारों की मुस्कान और युवाओं का उत्साह शहर की रौनक बढ़ाता नजर आया। हालांकि सड़कों पर फिसलन और कुछ जगह जलभराव भी देखने को मिला लेकिन इसके बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। देखें तस्वीरें…

/img/89/1784733460203

 

/img/89/1784733471581

 

/img/89/1784733483936

 

/img/89/1784733494919

 

/img/89/1784733507820

 

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts