PlayBreaking News

CG NEWS:रायपुर में कांग्रेस दफ्तर के बाहर बीजेपी का हंगामा, कार्यकर्ता आमने-सामने, पुलिस ने छोड़ी वाटर कैनन

पीसीसी कार्यालय घेरने पहुंचे बीजेपी नेता-कार्यकर्ता, कांग्रेस से झड़प के बाद बढ़ा तनाव, भारी पुलिस बल ने संभाला मोर्चा रायपुर में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बीजेपी के विरोध प्रदर्शन ने राजनीतिक माहौल गर्मा दिया। बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बैरिकेडिंग पार करने का प्रयास किया। पुलिस ने पहले समझाइश दी, लेकिन भीड़ नहीं मानी तो वाटर कैनन का सहारा लिया।
Follow on Google News
रायपुर में कांग्रेस दफ्तर के बाहर बीजेपी का हंगामा, कार्यकर्ता आमने-सामने, पुलिस ने छोड़ी वाटर कैनन

प्रेम कुमार, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के बाहर उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया, जब भारतीय जनता पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए पीसीसी कार्यालय का घेराव करने की कोशिश की। बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आने से स्थिति बिगड़ी, जिसके बाद पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल कर प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करना पड़ा।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: पूर्व क्रिकेटर राजेश चौहान पर धोखाधड़ी का आरोप, 17.52 लाख ठगी मामले में कोर्ट ने FIR के दिए आदेश

रायपुर में गरमाई सियासत

रायपुर में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बीजेपी के विरोध प्रदर्शन ने राजनीतिक माहौल गर्मा दिया। बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बैरिकेडिंग पार करने का प्रयास किया। पुलिस ने पहले समझाइश दी, लेकिन भीड़ नहीं मानी तो वाटर कैनन का सहारा लिया।

/img/129/1784730296361

कई बड़े नेता प्रदर्शन में शामिल

प्रदर्शन में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और धरसीवां विधायक अनुज शर्मा समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं की भी बड़ी भागीदारी रही।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: जांजगीर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, PM मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का किया पुतला दहन

बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प

प्रदर्शन के दौरान बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच नारेबाजी और धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने तत्काल हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग किया और हालात पर काबू पाया।

/img/129/1784730301975

200 से अधिक पुलिसकर्मी रहे तैनात

संभावित विवाद को देखते हुए कांग्रेस कार्यालय के आसपास बैरिकेडिंग की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 200 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: राहुल गांधी की हिरासत पर कांग्रेस का बड़ा विरोध, प्रदेश में आज करेंगे PM का पुतला दहन

किरण सिंह देव का कांग्रेस पर हमला

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि कांग्रेस देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रही है और संविधान की भावना के खिलाफ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता और कार्यकर्ताओं में कांग्रेस की कार्यशैली को लेकर भारी आक्रोश है।

ओपी चौधरी ने क्या कहा?

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस छात्रों के मुद्दों का राजनीतिकरण कर रही है। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक गंभीर विषय है और केंद्र सरकार इस मामले में कार्रवाई कर रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: रायपुर में लोकभवन के सामने कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, राहुल गांधी की डिटेंशन पर भड़के कार्यकर्ता

दिल्ली के प्रदर्शन से जुड़ा मामला

बीजेपी का यह प्रदर्शन दिल्ली में कांग्रेस नेताओं के विरोध प्रदर्शन के बाद हुआ। कांग्रेस ने हाल ही में छात्रों के मुद्दे और पुलिस कार्रवाई के विरोध में राजधानी दिल्ली और रायपुर में प्रदर्शन किए थे। इसी घटनाक्रम के बीच रायपुर में बीजेपी ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर विरोध दर्ज कराया।

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts