भिंड:गोहद में कांग्रेस का प्रदर्शन, पानी की बौछार के बीच पुलिस से हुई झूमाझपटी

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को गोहद में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन उस समय हाई-वोल्टेज हो गया, जब इटायली गेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन करने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया।
गोहद में कांग्रेस का प्रदर्शन

गोहद। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशीष गुर्जर के नेतृत्व में दोपहर करीब 3:30 बजे कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता अंबेडकर पार्क, नया बस स्टैंड पर इकट्ठे हुए। यहां से प्रधानमंत्री का पुतला हाथों में लेकर कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च शुरू किया। रैली में शामिल कार्यकर्ता  धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो, पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद सहित विभिन्न नारे लगाते हुए मुख्य बाजार से इटायली गेट की ओर बढ़े। प्रदर्शन के कारण मार्ग पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा । पुतला दहन रोकने के लिए फायर ब्रिगेड से पानी की तेज बौछार की गई, जिसके बाद पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक झूमाझपटी और धक्का-मुक्की होती रही। 

इटायली गेट पर पुलिस ने संभाला मोर्चा

प्रदर्शन की सूचना मिलने पर इटायली गेट पर पहले से ही एसडीओपी महेंद्र गौतम के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात था। जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन का प्रयास किया, पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसी दौरान फायर ब्रिगेड से पानी की तेज बौछार की गई। पानी की बौछार के बीच पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पुतला छीनने को लेकर काफी देर तक जोरदार जद्दोजहद चली। अंततः पुलिस पुतला अपने कब्जे में लेने में सफल रही और मौके पर पुतला दहन नहीं हो सका।

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस: बोले- CJP की मांगों पर चर्चा के लिए तैयार है सरकार, पेपर लीक पर ना करें राजनीति

सड़क पर धरना, फिर निकाली दूसरी रैली

पुतला छिन जाने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर ही बैठ गए और केंद्र सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कुछ देर तक धरना देने के बाद कार्यकर्ताओं ने दोबारा रैली निकाली और सदर बाजार होते हुए पुराना बस स्टैंड पहुंचे। यहां पहले से तैयार रखा गया दूसरा पुतला निकाला गया। पुलिस ने इसे भी रोकने का प्रयास किया, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता पुतला दहन करने में सफल रहे और जोरदार नारेबाजी के बीच अपना विरोध दर्ज कराया।

Breaking News

भारी पुलिस बल रहा तैनात

प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तहसीलदार विश्राम शाक्य, राकेश श्रीवास्तव, रामशंकर शर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। 

ग्वालियर: अक्षया यादव हत्याकांड में चार दोषियों को उम्रकैद, 3 साल बाद आया फैसला

प्रदेश में कई कांग्रेस कार्यकर्ता हुए शामिल 

प्रदर्शन में कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष गणेशराम शर्मा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मुन्नी भटेले, एडवोकेट बृजेंद्र यादव, नगर पालिका अध्यक्ष जगदीश माहौर, पार्षद अकरम खान, साबू खान, विधायक पुत्र राहुल देसाई, कैलाश माहौर, सुमित त्रिवेदी, डीपी खन्ना, बालकिशन माहौर, धर्मेंद्र हर्षाना, कुलदीप गुर्जर, बंटी गुर्जर, राजेंद्र परिहार, बल्लू सेमर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Edited By: Rohit Sharma

Asgar Khan
By Asgar Khan

मैं पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूँ। 11 अगस्त 2014 से पीपुल्स समाचार, ग्वालि...Read More

Latest Posts