CG NEWS: बलौदाबाजार हिंसा केस: अमित बघेल जेल से रिहा, बाहर आते ही किया 2028 की सरकार का दावा

सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद रायपुर सेंट्रल जेल से रिहाई, समर्थकों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न, बलौदाबाजार हिंसा मामले को लेकर फिर तेज हुई सियासत। बलौदाबाजार हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद अमित बघेल रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा हुए। जेल के बाहर बड़ी संख्या में समर्थक पहले से मौजूद थे। रिहाई के साथ ही समर्थकों ने आतिशबाजी कर खुशी जताई और उनका स्वागत किया।
Follow on Google News
बलौदाबाजार हिंसा केस: अमित बघेल जेल से रिहा, बाहर आते ही किया 2028 की सरकार का दावा

प्रेम कुमार, रायपुर। बलौदाबाजार हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद छत्तीसगढ़ क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। जेल से बाहर आते ही उन्होंने 2028 में छत्तीसगढ़ियावादी सरकार बनने का दावा किया। उनकी रिहाई पर समर्थकों ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया, जिससे एक बार फिर यह मामला राजनीतिक चर्चा के केंद्र में आ गया।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: राजीव भवन घेराव पर सियासत गरम, कांग्रेस का आरोप- भाजपा नहीं, पूरी सरकार हमला करने आई



सुप्रीम कोर्ट से जमानत, जेल से रिहाई

बलौदाबाजार हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद अमित बघेल रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा हुए। जेल के बाहर बड़ी संख्या में समर्थक पहले से मौजूद थे। रिहाई के साथ ही समर्थकों ने आतिशबाजी कर खुशी जताई और उनका स्वागत किया।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: रायपुर में कांग्रेस दफ्तर के बाहर बीजेपी का हंगामा, कार्यकर्ता आमने-सामने, पुलिस ने छोड़ी वाटर कैनन

रिहाई के बाद किया बड़ा दावा

जेल से बाहर निकलने के बाद अमित बघेल ने महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके बाद छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर हाथ में लेकर बाहर आए और कहा कि "2028 में छत्तीसगढ़ियावादी सरकार बनेगी।" उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में नई चर्चा शुरू हो गई है।

समर्थकों में दिखा उत्साह

रिहाई की खबर मिलते ही समर्थकों ने रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर नारेबाजी की। फूल-मालाओं से स्वागत किया गया और आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: साय कैबिनेट का बड़ा फैसला: अग्निवीरों को 10% आरक्षण, किसानों के लिए बनी उर्वरक मॉनिटरिंग समिति

क्या है पूरा मामला?

10 जून 2024 को बलौदाबाजार के दशहरा मैदान में एक सामाजिक मुद्दे को लेकर बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया गया था। इस प्रदर्शन में हजारों लोग शामिल हुए थे। आरोप है कि मंच से दिए गए भाषणों के बाद भीड़ उग्र हो गई।

हिंसा में कलेक्टोरेट और एसपी कार्यालय बना निशाना

आरोपों के अनुसार उग्र भीड़ ने बैरिकेड्स तोड़ते हुए कलेक्टोरेट और एसपी कार्यालय परिसर में प्रवेश किया। इस दौरान तोड़फोड़ की गई, कई सरकारी वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया और कलेक्टोरेट भवन को भी नुकसान पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: जांजगीर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, PM मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का किया पुतला दहन



पुलिसकर्मी भी हुए थे घायल

हिंसा के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों पर पथराव, लाठी और लोहे की रॉड से हमला किया गया था। इस घटना में कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें अमित बघेल भी शामिल थे।

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts